तीन राज्यों में भाजपा के जीत हासिल होने पर सोनपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जशन ढोल नगाड़े के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री को दी बधाई सोनपुर । भाजपा द्वारा देश के तीन राज्यो में हुए चुनाव में मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ मे पार्टी को पूर्ण बहुमत एवं तेलंगाना मे वेहतर प्रदर्शन होने पर प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे सोनपुर के शहीद माहेश्वरी चौक पर ढोलक बजाकर जशन मनाया गया एवं अबीर ग़ुलाल लगाकर रविवार को मिठाई भी बाटा गया। इस मौके पर लालबाबु कुशवाहा,मुकेश कुमार सिंह, विमल चौरसिया, लालबाबु पटेल, धनंजय सिंह, संजीत चौरसिया,सुनील दुबे, संजीव कुमार सिंह, सूर्याप्रकाश सिंह मुन्ना, सत्येंद्र सिंह, दीनानाथ सिंह, रत्नेश पाण्डे सहित इन सभी भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल होकर प्रधानमंत्री एवं चारों राज्यों की जनता व कर्मठ कार्यकर्ताओ को बधाई दिया |