सोनपुर प्रखंड कार्यालय के बीडीओ कक्षा में विकास मित्र के साथ सोनपुर बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन कुमार ने मंगलवार के मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के अंतर्गत 23 पंचायत के वैसे लाभुक जो इस योजना के लाभ लेना चाहते हैं वे आवेदन पत्र जमा कर सकते है । इसके लेकर पंचायत वासियों के लाभुकों से आवेदन लेने के लेकर विकास मित्र के साथ बैठक कर उपस्थित विकास मित्र को कई दिशा निर्देश दिए । इस सबंध में बीडीओ डॉ सुदर्शन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत बस खरीदने के लिए प्रखंड स्तर पर कुल सात वाहन खरीदने के लिए सब्सिडी के तहत सरकार प्रोत्साहन देगी । वैसे लाभुक जो कम से कम मैट्रिक पास हो ।उन्हें जाति ,आवासीय, ड्राइविंग लाइसेंस ,आधार कार्ड होना अनिवार्य है । मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के वैसे लाभुक जिन्हें प्रखंड क्षेत्र के कुल 23 पंचायत से सात लोगों को दी जाएगी । जिसमें अनुसूचित जाति 2, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 2, पिछड़ा वर्ग 1, अल्पसंख्यक समुदाय के 1, सामान्य जाति के 1 कुल 7 लाभुक होंगे। जो बस खरीद कर प्रखंड मुख्यालय से जिला मुख्यालय तक लोगों को ले जाने व ले आने के लिए उन्हें कार्य करने होंगे । बस खरीदने पर उन्हें ₹5 लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

भूमि विवाद में मारे गए छात्र के घर पर चढ़कर बदमाशों ने की गोलीबारी सोनपुर। सुशासन बाबू की राज्य में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि जबरन किसी की भूमि को दखल कब्जा या अन्य घटनाओं का अंजाम देने से वाज नही आ रहा है। उसे न तो कानून का डर न ही प्रशासन के भय जेहन में है ऐसा ही एक मामला सोनपुर थाना क्षेत्र के गोविंदचक पंचायत के इस्माइलचक स्थित भूमि विवाद में मारे गये हरिहर साह के पुत्र के घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ रविवार के देर रात दहशतगर्दो ने फायरिंग की। इस घटना के समय घर में चीख-पुकार मच गई। गाँव के लोगो मे किसी की हिम्मत नहीं हुई कि घर से बाहर निकलकर गोली चलाने वालों का विरोध करे। डर के मारे लोग अपने अपने घरों में बंद रहे। इस घटना की सूचना मिलते ही सोनपुर पुलिस ने घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंचकर मामले की तहकीकात करते हुए चली गोली के खोखा को बरामद किया इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया गया है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामला केस उठाए जाने के लिए दहशतगर्दो ने घर पर चढ़कर फायरिंग किया है लेकिन किसी तरह के अनहोनी घटना नही हुई है । बीते 22 नवंबर को भूमि विवाद के दौरान इस्माइलचक के हरिहर साह के पुत्र ओनम कुमार जो इंटर के छात्र था उसे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हरिहर साह के भूमि को जबरन दखलंदाजी कर रहा था जहां हरिहर साह के पुत्र द्वारा विरोध करने पर गोली मारकर कर उसे मौत की नींद सुला दिया था । इस मामले में मारे गए छात्र के पिता ने नामजद प्राथमिकी कराई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि घर पर चढ़कर फायरिंग करने के मामले में छानबीन की जा रही है।बदमाशों की पहचान कर जल्द सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के सांस्कृतिक मंच पर सोमवार को पर्यटन विभाग बिहार द्वारा आयोजित ग़ज़ल-संध्या कार्यक्रम के तहत रेडियो एवं दूरदर्शन के लब्ध-प्रतिष्ठित कलाकार सोनपुर प्रखंड के गंगाजल निवासी रोशन सिंह ने गजल गायन की प्रस्तुति दी । श्री रोशन सिंह ने अपने गायन का प्रारंभ सूफियाना अंदाज में अमीर खुसरो के नज़्म से किया । इसके बाद एक से बढ़कर एक गजल की प्रस्तुति उनके द्वारा की गई । गजल गायकी के रिदम के साथ पंडाल में मौजूद श्रोता दीर्घा भी ताली से गूंज भर दी । सांसों की माला में सिमरु में पी का नाम ...... इस सूफी गीत के साथ जब उन्होंने अपने साजिन्दों के साथ स्वर की अटखेलियों को प्रस्तुत किया तो मुख्य पंडाल में मौजूद सभी प्रशासनिक पदाधिकारी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार समेत श्रोता एवं दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए । शेर :- उधर जुल्फों में कंघी हो रही है ख़म निकलता है, इधर रुक-रुक के खिंच-खिंच के हमारा दम निकलता हे इलाही खैर हो उलझन पे उलझने बढती जाती हे, न उनका ख़म निकलता है न हमारा दम निकलता है इसके साथ कई प्रचलित गज़ल जैसे -याद की लहर छोड़ जाऊंगा कल तेरा शहर छोड़ जाऊंगा, ..... हुजूर आपका भी एतराम करता चलूँ इधर से गुजरा तो सोचा सलाम करता चलूँ, ..... दिल की लगी जब रंग दिखाएं ताजमहल में आ जाना ..... जब-जब मेरी याद सताए ताजमहल में आ जाना..... बेवफा यूं तेरा मुस्कुराना भूल जाने के काबिल नहीं है, ..... इन सभी प्रचलित गजलों की प्रस्तुति श्री रोशन सिंह द्वारा उनके अपने अंदाज मे की गई जो काफी सराहनीय रही और श्रोताओं एवं दर्शकों के ऊपर अमिट छाप छोड़ गई । ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

नयागांव थाना क्षेत्र के राजापुर रेलवे ढाला के समीप खेत के पास एक युवती का शव देखे जाने के बाद सनसनी फैल गई। युवती के पहचान के लिए आसपास के लोग इकट्ठा हुए किंतु काफी प्रयास के बाद भी उसका पहचान नहीं हो सका। घटना की सूचना मिलते ही नायगांव पुलिस मौके पर सोमवार को पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। नयागांव थानाध्यक्ष मोहम्मद जफरुद्दीन ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी युवती की पहचान नहीं हो सका है युवती के उम्र करीब 18-19 वर्ष होगी । उसे कोई मारकर फेक दिया है । शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया है। युवती के शव देखे जाने के बाद यहां चर्चाओं का बाजार गर्म है। जितनी मुंह उतनी तरह की बातें हो रही है।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

सोनपुर कलयुगी मां ने एक नवजात बच्ची को कपड़े में लपेटकर खेत में फेंक दिया। कहते हैं की माता कुमाता नहीं होती है लेकिन इस कलयुग में भी नवजात बच्ची को फेंकने वाली खेत में वह कलयुगी मां के तनिक उस बच्ची के प्रति दया की भावना नहीं जागी जिसने नौ माह तक गर्भ में रखी थी । एक ऐसा ही मामला सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत त्रिभुवन चौक और पहलेजा घाट पुरानी रेलवे लाइन के बीच चौसिया गांव के एक खेत में नवजात बच्ची रोते विलखते ढंड से छटपटा रही थी । ग्रामीण सुबह में टहलने के दौरान खेत मे एक कपड़े में लपटी हुई नवजात बच्ची को रोते हुए देखा । इस घटना के संबंध में चौसिया गांव की एक युवक ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी जहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । एकत्रित लोगों ने जितनी मुंह उतनी तरह के बातें लोग कर रहे थे कोई कह रहा था कि इस कलयुगी मां की तनिक भी दया नहीं आई जिन्होंने नवजात बच्ची को जन्म देकर इस स्थान पर फेंक दिया है। इस घटना की जानकारी सोनपुर पुलिस को दी जहां पुलिस ने पहुंचकर उसे नवजात बच्ची को रविवार को सुबह सोनपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में जांच पड़ताल करने के बाद इसकी जानकारी छपरा चाइल्ड लाइन को दी । जहां छपरा के चाइल्ड लाइन की टीम ने सोमवार को पहुंचकर उस बच्ची के डॉक्टर के देखे रेख में जांच पड़ताल करते हुए उस बच्ची को छपरा ले जाने के लिए कागजी प्रक्रिया शुरू करते हुए इस संबंध में सोनपुर बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन कुमार एवं महिला पुलिस पूर्णिमा कुमारी, सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर हरिशंकर चौधरी ,चौसिया के वार्ड प्रतिनिधि राजीव कुशवाहा के उपस्थिति में उस नवजात बच्ची को छपरा के बाल सरक्षण के टीम ने लेकर चला गया । वही चौसिया के एक महिला जो निः संतान है जो उस बच्ची को गोद लेना चाह रही थी। क्योंकि वह बच्ची जब खेत में पड़ी थी तो ग्रामीणों की भीड़ में वह महिला भी पहुंचकर उसे बच्ची को सा हृदय से लगाकर उसे गोद लेने की कबूल की थी जहां उस बच्ची के साथ अस्पताल से घर-घर से अस्पताल तक और डॉक्टर के बच्ची के जांच पड़ताल करने में अहम भूमिका निभाई है ।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर के समीप आयोजित रामकथा का शुभारंभ संत विष्णुदास उदासीन उर्फ मौनी बाबा, उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुनील कुमार पनवार, विपुल सिन्हा ने संयुक्त रुप से रविवार को दीप प्रज्वलित कर किया । इस अवसर पर न्यायमूर्ति ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जो धर्म को धारण करता है वह अच्छे विचार रखता है। धर्म उच्च विचार धारण करना सिखाता है। हर लोग रामकथा सुने और इसे धारण करें। कथावाचक जगद्गुरु रामानुजाचार्य आचार्य श्री गुप्तेश्वर पांडेय जी महराज प्रत्येक दिन संध्या कालीन 6 बजे रामकथा करेंगे। जो 21 .12.23 तक चलेगा । इस अवसर पर लोक सेवा आश्रम के ब्यवस्थापक संत विष्णुदास उदासीन उर्फ मौनी बाबा ने कहा कि लगभग 14 साल पहले जब पांडेय जी हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष बने तो उन्होंने बिहार सरकार के सहयोग से लोगों को संस्कारित करने के लिए रामलीला के आयोजन की शुरुआत कराई जो बहुत लोकप्रिय हुआ। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र स्थित हरिहरनाथ मंदिर परिसर मे रविवार को जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पीटल कंकड़बागा पटना के द्वारा नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया.नि:शुल्क जांच शिविर मे मेदांता अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा 100 से अधिक लोगो का ईसीजी,आरबीएस,बीपी,सहित कई अन्य तरह की जांच कर चिकित्सको द्वारा परामर्श भी दिया गया.वहाँ जांच कराने पहुंचे लोगो को उसी जगह जांच रिपोर्ट भी दिया जा रहा था.यह नि:शुल्क जांच शिविर हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के प्रयास से मंदिर परिसर मे सम्भव हो सका.हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि नि:शुल्क जांच शिविर मे सबसे पहले हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष सह पूर्व डीजीपी जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वमी गुप्तेश्वर पांडेय जी महाराज के द्वारा जांच कराया गया.निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि न्यास समिति की ओर से जन कल्याण से जुड़े काम समय-समय पर किए जाते है.न्यास समिति का यह प्रयास रहता है कि गरीब असहाय और समाजिक सरोकार से जुड़े लोगो के लिए धर्म कर्म के साथ साथ कई तरह के कार्य बेहतर ढंग से हो.जिसका लाभ लोगो को मिल सके। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग पटना द्वारा लगायी गयी स्टॉल से राज्य के हर जिले के गांव के नक्शा मात्र 150/- रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है । बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने स्टॉल के उद्घाटन करने के उपरांत राज्य के कोने-कोने से आने वाले मैलार्थी स्टॉल में पहुंचकर अपने भूमि के संबंधित समस्याओं से निजात पाने के लिए सुबह 9:00 से ही लंबी लाइन में लगकर अपनी बारी के इंतजार करते हुए फॉर्म भरकर अपने गांव का नक्शा 150/- रुपया देकर प्राप्त कर रहे हैं । नक्शा प्राप्त करने के उपरांत मेलार्थी नक्शे को सुरक्षित रखने के लिए नक्शे बॉक्स को भी खरीद कर उसमें नक्शे रखकर सुरक्षित कर रहे हैं वही नक्शा उपलब्ध व नक्शा प्रिंट करने वाले कर्मियों ने बताया कि पटना सिटी कोर्ट के पास नक्शा प्रिटिंग प्रेस है जहां से लोग नक्शा प्रिटिंग कराकर नये व पुराने नक्शा ले जाते है लेकिन लोगों की नक्शा लेने में समस्या उत्पन्न ना हो इसके लेकर सोनपुर मेले में स्टाल लगाए गए हैं ।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में आयोजित दो दिवसीय मल्लयुद्ध प्रतियोगिता 2023 समापन हो गया। मल्लयुद्ध प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ पहलवान का खिताब कैमूर के राधेश्याम को प्रदान किया गया जहां बिहार केसरी के रूप में नवाजे गए राधेश्याम को चांदी के गंदा व नगद 1 लाख रुपये देकर सम्मानित किया गया। रोधेश्याम ने 90 किलोग्राम से ज्यादा भारवर्ग में यह खिताब अपने नाम किया। प्रशिक्षक वीर सिंह राव ने इन्हें चुना इस इनाम के काबिल समझे ।सभी विजेता पहलवानों को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने नकद इनाम देकर सम्मानित किया। साथ में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कुश्ती के प्रशिक्षक वीर सिंह राव ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया. सभी का स्वागत बिहार कुश्ती संघ के सचिव विनय कुमार ने किया । प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 1 लाख दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार दिया गया ।इस कुश्ती प्रतियोगिता में कुल 10 लाख 50 हजार रुपये पहलवानों को दिया गया । इस मल्ल युद्ध में बिहार के खेलाड़ी थे लेकिन वह राज्य व राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने भाग लिया था । इस दंगल में दिल्ली,उत्तरप्रदेश, बिहार के पहलवान मौजूद रहे । पुरुष और महिला वर्ग का परिणाम 50 से 60 किलोग्राम महिला वर्ग में-जुगनू भारद्वाज- बेगूसराय प्रथम, रश्मि कुमारी -पटना द्वितीय, गोपालगंज की कल्पना तिवारी तृतीय, 60 किलोग्राम से ऊपर महिला वर्ग में बेतिया की मंजू कुमारी प्रथम, पटना की नूतन द्वितीय और भोजपुर की राधा तृतीय, पुरुष वर्ग के 60-70 किलोग्राम वर्ग में-सुमन कुमार बेतिया, प्रथम ,सचिन, पटना द्वितीय और दीपक सहनी, गोपालगंज, 70-80 किलोग्राम वर्ग में - आकाश कुमार, भोजपुर, प्रथम ,राहुल, भोजपुर-द्वितीय तथा राम गोपाल राय, नवादा, तृतीय, 80-90 किलोग्राम वर्ग में -राधेश्याम, कैमूर, प्रथम ,रुद्रेश कुमार, कैमूर, द्वितीय और रूपेश कुमार, कैमूर, तृतीय, पुरुष 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में पूर्व बिहार केसरी शुभम विजेता जबकि कैमूर के ही शमशेर यादव उप विजेता तथा सुमंत यादव बक्सर तृतीय स्थान पर रहे । पुरस्कार वितरण के उपरांत मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि कुश्ती बिहार का पारंपरिक खेल रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में बिहार संग्रहालय की प्रदर्शनी बरबस मेला घूमने आए लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस प्रदर्शनी में पुरुष महिला के अलावा छात्र-छात्राओं की भी काफी संख्या में भीड़ उमड़ रही है । इस प्रदर्शनी में मौर्यकालीन, कुषाण कालीन, आठवीं शताब्दी ईस्वी पाल कालीन, 17वीं शताब्दी ई व 13वीं शताब्दी ईस्वी की बहुमूल्य कलाकृतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है । प्रदर्शनी में उपस्थित कर्मियों ने बताया कि बिहार संग्रहालय, पटना में बिहार व भारत के प्राचीन इतिहास, संस्कृति व कलाकृतियों का संग्रह है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें