बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सोनपुर मेला में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शीतलहर (ठंड) से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच फुलवारी शरीफ, वाल्मी, पटना के द्वारा दिखाया जा रहा है।
श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में दो दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया । नियोजन पदाधिकारी श्रीमती शोभा कुमारी द्वारा शनिवार को बताया गया कि रोजगार मेला के दूसरे दिन निजी क्षेत्र के नियोक्ता कंपनी ने भाग लिया। इस रोजगार मेले में निर्मला जॉब कंसलटेंसी, उत्कर्ष फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड इत्यादि कंपनियों ने भाग लिया
सोनपुर रेल मंडल के अंतर्गत विभिन्न रेल खण्डों पर टिकट जांच अभियान चलाया गया । इस दौरान वाणिज्य विभाग के अधिकारियों की अलग-अलग टीम तथा टिकट चेकिंग दस्ते एवं(आरपीएफ) जवान तैनात कर प्लेटफॉर्मों तथा स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियों मे विशेषकर एसी कोचों में गहनता से टिकट जांच अभियान चलाया गया
सोनपुर विश्व प्रशिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा एन. सी. सी. कैडेट्स, स्काउट्स एवं गाइडस, एसडीआरएफ़, अग्नि शमन सेवा, युगांतर, नागरिक सुरक्षा, सर्व मंगला सांस्कृतिक मंच, नुक्कड़ नाटक टीम एवं मुकरियां टीम के सहयोग से शुक्रवार को शीतलहर से बचाव एवं सड़क सुरक्षा विषय पर जन–जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का फ्लैग ऑफ प्राधिकरण के वरीय सलाहकार, डॉ. अनिल कुमार एवं रेड क्रॉस, बिहार के उपाध्यक्ष डॉ. उदय शंकर सिंह ने किया। रैली में स्काउट्स एवं गाइडस के राज्य समन्वयक, अवधेश कुमार सिंह व एन. सी. सी. के समन्वयक श्री धीरज कुमार सहित लगभग 125 से अधिक लोगों ने सहभागिता की। रैली प्राधिकरण के पेवेलियन से प्रारंभ होकर महेश्वर चौक से होते हुए सोनपुर रेलवे स्टेशन सड़क मार्ग, लकड़ी बाजार, चिड़िया बाजार, मेला क्षेत्र प्रदर्शनी से होते हुए पुनः पेवेलियन लौट आया। प्राधिकरण के माध्यम से पेवेलियन में विकास प्रबंध संस्थान, पटना के आपदा प्रबंधन उत्कृष्टता केंद्र द्वारा कौन बनेगा आपदा ज्ञानी कार्यक्रम का आयोजन हुआ।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
सोनपुर श्रम संसाधन विभाग के कल्याण बोर्ड पटना बिहार के तहत श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी प्रमोद त्रिपाठी सोनपुर के द्वारा शिविर शुक्रवार को शाहपुर दियारा एव नजरमीरा में लगाया गया जिसमे सौ से अधिक मजदूर वर्ग को निबंधन किया गया और उपस्थित श्रमिकों को श्रमिक अधिकारी प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि श्रमिकों को बच्चों के पठन-पाठन के लिए सहायता, दुर्घटना पर चार लाख, मृत्यु लाभ, विवाह योजना सहित कुल 16 प्रकार के योजना के बारे में उपस्थित श्रमिकों को लाभ व अन्य जनकारी दिया गया । जिसमे सभी ग्रामीण लोग बढ़-चढ़ के हिस्सा लिए ।इस खास मौके पर शाहपुर दियारा और नजरमीरा से कौशल कुमार युवा समाजसेवी, 'विकाश कुमार, नन्दकिशोर राम, बलीराम राय, मधु देवी, शुर्मिला देवी, तारा देवी अखिलेश कुमार हिंदू कुमार सहित दर्जनों श्रमिक वर्ग व ग्रामीण उपस्थित रहे ।अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
सोनपुर थाना क्षेत्र के गोविंदचक के त्रिभुवन चौक के समीप चोरों ने एक खाद बीज सह कृषि यंत्र के दुकान में चोरी की घटना का अंजाम दिया। चोरों ने दुकान के गेट का दरवाजा तोड़कर दुकान में रखे खाद,बीज,पैसा ,कीटनाशक दवा चोरी कर फरार हो गया ।शुक्रवार को सुबह जब दुकानदार गोविंद चक निवासी पंकज सिंह परमार जब दुकान पर पहुँचा तो देखा कि उसका दुकान में लगा ताला टूटा हुआ है और सामान विखरा व अन्य सामान गायब हैं तब वह अपनी दुकान की स्थिति को देखकर हैरान हो गए। चोरों ने दुकान के गल्ला में रखे गए 1500 नगद के अलावे स्प्रे मशीन 9 मक्का हाइब्रिड बीज का बोरा के अलावे लौकी तथा अन्य कई बीज का पैकेट व सामान की चोरी कर ली। दुकानदार ने इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी तथा इस आशय का एक आवेदन भी दिया। वहीं दुकानदारों का कहना है कि ठंड बढ़ जाने के कारण सोनपुर तथा आसपास के इलाके में चोरी की घटना काफी बढ़ गई है। कुछ दुकानदारों ने बताया कि अगर पुलिस की गस्त सही से होती तो मुख्य मार्ग पर चोर इस तरह की चोरी की घटना का अंजाम नहीं दे पाते। वही भरपुरा वर्मा चौक पर एक दिन पूर्व 3 दुकान में चोरी हुई थी इसे लेकर अन्य दुकानदार भी सहमे हुए हैं।
Transcript Unavailable.
विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का पैवेलियन में सैकड़ों की भीड़ रोज उमड़ रही है । आपदाओं के प्रति आम लोगों को सतर्क और सचेत करने के उद्देश्य से प्राधिकरण अपने पैवेलियन में प्रतिदिन दर्जनों गतिविधियां संचालित करता है।
सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरपुरा वर्मा चौक पर चोरों के आतंक से दुकानदार दहशत में है। जहां बुधवार के रात्रि को चोर ने तीन दुकान में घुसकर सामान चोरी कर फरार हो गया । जहां दुकानदार गुरुवार की सुबह जब दुकान खोलने गया तो वह देखकर आवाक हो गया जहां वर्मा चौक के पास राजनाथ शाह, के नाश्ते की दुकान में चोरों ने मिठाई ,मिठाई ट्रे ,दूध अन्य सामग्री सहित नगद रुपया लेकर फरार हो गया तो वहीं 2 पान की दुकान के ताला व किवाड़ तोड़कर चोर ने उसमें रखे पान मसाले के समान अन्य सामग्री लेकर फरार हो गया ।
शिक्षा विभाग में चाय बनाने वाले ने रची थी साजिश, वैशाली के एडीपीसी के अपहरण के मामले में 4 आरोपियों के सोनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार शिक्षा विभाग में चाय बनाने वाले ने रची थी साजिश,हेल्मेट, वाहन, मोबाईल हुआ जप्त सोनपुर । शिक्षा विभाग में अधिकारियों और कर्मियों को चाय परोसने वाला अपहरण जैसी बड़ी साजिश को अंजाम दे सकता है। यह विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन यह सच है। दो दिन पहले वैशाली के एडीपीसी अपहरण मामले में पुलिस ने विभाग में चाय बनाने और विभाग की गाड़ी चलानेवाले को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि उसी ने अपहरण की पूरी साजिश रची थी। गिरफ्तार साजिशकर्ता का नाम कन्हैया बताया गया है। पुलिस ने कन्हैया के साथ तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है।पूरी घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि प्रकरण में शामिल डीईओ कार्यालय में चाय बनाने वाले और शिक्षा विभाग के अधिकारी की बोलेरो चलने वाले चालक कन्हैया ने घटना को अंजाम दिया था। घटना के करीब 4 घंटे बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी ने अपराधकर्मियों चंगुल से छूटकर भाग निकला था। अपराधी शिक्षा विभाग के अधिकारी के परजनों से 5 करोड़ रूपया फिरौती मंगवाने को लेकर दबाव बना रहा था। जिसके बाद प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के कम में अपहृत शिक्षा विभाग के अधिकारी (ए०डी०पी०सी०, शिक्षा विभाग, वैशाली) डॉ० उदय कुमार उज्जवल को बोलेरो सहित महुआ रोड, सेन्दुआरी के पास से बरामद किया गया एवं अपहृत के द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर सोनपुर थाना कांड संख्या-1191/23 दिनांक-17 दिसंबर को दर्ज़ हुआ था। इस कांड के अनुसंधान के कम में तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन करते हुये कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों 1. कन्हैया कुमार पिता-राजू साह ग्राम-समसपुरा थाना-महुआ, जिला-वैशाली (अपहृत स्थायी चालक), 2. शुभम कुमार पिता-राजू साह ग्राम-समसपुरा थाना-महुआ, जिला-वैशाली (अपहृत का स्थायी चालक का भाई). 3. सुजीत कुमार पिता-लालबाबू साह, सा०-समसपुरा थाना-महुआ, जिला-वैशाली, 4. संजीव कुमार पिता-श्री दारोगा महतो, ग्राम-थाथन बुजुर्ग, थाना-काजीपुर (सदर), जिला-वैशाली को गिरफ्तार किया गया है। कांड में अन्य संलिप्त शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है एवं गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है। बरामद सामान- 1. अपहृत द्वारा प्रयुक्त बोलोरो वाहन-01,घटना में अपराधकर्मियों द्वारा प्रयोग किये गये मोटरसाईकिल-02 ,घटना में अपराधकर्मियों द्वारा प्रयोग किये गये हेल्मेट-01,घटना में अपराधकर्मियों द्वारा प्रयोग किये गये मोबाइल-07,घटना में अपराधकर्मियों द्वारा प्रयोग किया गया खुला सीम-01, आपराधिक इस घटना में संलिप्त अपराधकर्मी संजीव कुमार, पिता-श्री दरोगा महतो ग्राम-थाथन बुजुर्ग, थाना-काजीपुर (सदर) थाना-वैशाली का आपराधिक इतिहास रहा है ।
