सोनपुर---विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के बड़े व छोटे झूले व मौत की कुआं ,डिस्को डांसर झूले के अलावा भी विभिन्न प्रकार झूले आये हुए हैं । बच्चे से लेकर युवा पीढ़ी के लोगों को मनोरंजन के लिए झूला में लोग झूल कर अपना आनंद उठाते हैं । इस झूले में कई ऐसे झूले हैं जो थोड़ी सी लापरवाही के कारण जानलेवा साबित हो सकता है । ऐसा ही हुआ भी कि रविवार के लाखों की संख्या में मेलार्थी ने राज्य के कोने-कोने से आए और वे मेला का आनंद लिए साथ ही मनोरंजन का भी लुफ्त उठाया । इसी क्रम में एक बड़े झूले में करीब 30 की संख्या से ऊपर झूले में आनंद ले रहे थे अचानक बड़े झूले के एक फेरिस व्हील सेट टूट जाने के कारण 5 लोग घायल हो गए। जिसमें एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में रौनक अपने शबाब पर है। राज्य के विभिन्न जिले से इस मेले में आने वाले दर्शकों और खरीदारों की लगातार भीड़ बढ़ रही है। मीना बाजार में खरीदारों की संख्या महिलाओं की सबसे ज्यादा है । नखास में चिड़िया बाजार जाने वाले रोड में कई फलदार फूल पत्तियों की नर्सरी लगी हुई है। कई सड़क मार्ग पर लगाए गए दुकानों में विभिन्न प्रकार के कोई खानपान के सामान खरीद रहे हैं तो कोई सृंगार तो कोई उन्नी कपड़े खरीद रहे हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में अचानक झूले का एक फेरिस व्हील सेट टूट गया है। इस हादसे के बाद झूला झूल रहे चार लोग नीचे गिर गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। झूले का फेरिस व्हील सेट टूटने की इस घटना में 5 लोग घायल हो गए है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर---विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में मेलार्थियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को धर्म के प्रति आस्था बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के सौजन्य से आयोजित महाआरती कार्यक्रम शनिवार के संध्या काल में सोनपुर के नारायणी नदी के कालीघाट स्थित महा आरती का आयोजन किया गया । इस महा आरती के समय नदी के किनारे दीपो की कतार सजी रही बाद में जब गंगा आरती विद्वान पंडितों द्वार वैदिक मंत्रोचारण से गंगा आरती की गई । उसके पश्चात उन्हें नारायणी नदी में प्रभावित किया गया जो बड़ा ही मनोरम दृश्य उत्पन्न हो गया । संत बालक दास के नेतृत्व में आचार्यों महंत महेंद्र दास,नारायण दास लहरी बाबा,बाबा रामदास ,फलहारी सूर्यवंशी दास,पहलाद दास पदमनाथ दास ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महाआरती का अनुष्ठान संपन्न कराया गया । ज़्यादा जानकारी के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

छपरा रेलखंड के सोनपुर स्टेशन के रेलवे ढाला नंबर 1 के नजदीक एक 40 वर्षीय अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आने से मौत शनिवार के हो गया। इस घटना की जानकारी राहगीरों ने जीआरपी पुलिस को दी । जहां पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेते हुए उस लाश की पहचान करने की कोशिश की गई लेकिन उसकी लाश की पहचान नहीं हुई । पुलिस ने अज्ञात लाश को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है । इस बात की जानकारी देते हुए रेल थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि सोनपुर के रेलवे ढाला एक के नजदीक अज्ञात लाश बरामद किया गया । मृतक का उम्र 40 वर्ष के करीब है जो ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गया है । जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

आंदर राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय समेत पूरे प्रखण्ड क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बैग लेस सुरक्षित शनिवार की शुरुआत आज कर दी गई है। बता दें कि बैग लेस सुरक्षित शनिवार के तहत अलग-अलग विद्यालयों में अलग-अलग टॉपिक पर बच्चों को जानकारी दी गई।इसी बीच आंदर राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष सिंह और शिक्षक कमाल अहमद ने विद्यालय के बच्चों को मैं हूं खिलाड़ी टॉपिक पर जानकारी दी और खेल-खेल में बच्चों को खेल से संबंधित कई महत्वपूर्ण शिक्षा बच्चों के बीच प्रस्तुत किया। वही छात्र-छात्राओं ने भी शिक्षक द्वारा खेल खेल में पढ़ाई का महत्व समझ कर काफी आनंदित हुए। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षा दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में बैगलेस सुरक्षित शनिवार की शुरुआत की थी। जो अब विद्यालयों में लागू होते दिख रहा है। इस मौके पर शिक्षक अखिलेश कुमार, विनोद कुमार सिंह, अवधेश कुमार राम आदि शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री व छपरा जिला प्रभारी सुमित कुमार सिंह, लघु जलसंसाधन विभाग मंत्री जयंत राज, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान पहुंचे विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला, साथ में परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार भी रहे मौजूद । मेला घूमने से पहले तीनों मंत्री व विधायक सोनपुर के बरबट्टा स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी ओम कुमार सिंह के आवास पर शनिवार को पहुंचे और यहां उन्होंने राजा साहब स्व बाबू लगनदेव सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया । इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर पुलिस ने छपमारी कर अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए 2 लोगो को गिरफ्तार कर भेजा जेल सोनपुर ---सोनपुर एडिशनल एसपी अंजनी कुमार के निर्देश पर पुलिस ने शराब पीने वाले ,बेचने वाले, शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापामारी कर रही है । इसी क्रम में सोनपुर पुलिस ने सबलपुर नौरसिया में छापामारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बरामद करते हुए मौके पर दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । इस बात के जानकारी देते हुए सोनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने शनिवार को बताया कि सबलपुर नौरसिया में एक बैगन के खेत में रखे 138.57 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया है। यह सभी शराब पंजाब के निर्मित है । उन्होंने बताया कि अंग्रेजी शराब जो इंपिरियल ब्लू 750ml के 12 पीस ,375ml के 24 पीस, 180ml के 48 पीस, 375 के 108 पीस बरामद किया गया । सभी अंग्रेजी शराब कुल 138. 57 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है । गिरफ्तार किए गए शराब धंधेवाज सुनील कुमार पिता पुलिस राय दूसरा पंकज कुमार पिता हरवंश राय घर सबलपुर नौरसिया के रहने वाला है । गिरफ्तार किए गए लोगो के ऊपर विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया । सोनपुर ---सोनपुर एडिशनल एसपी अंजनी कुमार के निर्देश पर पुलिस ने शराब पीने वाले ,बेचने वाले, शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापामारी कर रही है । इसी क्रम में सोनपुर पुलिस ने सबलपुर नौरसिया में छापामारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बरामद करते हुए मौके पर दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । इस बात के जानकारी देते हुए सोनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने शनिवार को बताया कि सबलपुर नौरसिया में एक बैगन के खेत में रखे 138.57 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया है। यह सभी शराब पंजाब के निर्मित है । उन्होंने बताया कि अंग्रेजी शराब जो इंपिरियल ब्लू 750ml के 12 पीस ,375ml के 24 पीस, 180ml के 48 पीस, 375 के 108 पीस बरामद किया गया । सभी अंग्रेजी शराब कुल 138. 57 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है । गिरफ्तार किए गए शराब धंधेवाज सुनील कुमार पिता पुलिस राय दूसरा पंकज कुमार पिता हरवंश राय घर सबलपुर नौरसिया के रहने वाला है । गिरफ्तार किए गए लोगो के ऊपर विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया ।

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार का पंडाल एवं स्टॉल लगाया गया है । जिसमें श्रम संसाधन विभाग के द्वारा चलाए गए योजनाओं, कौशल प्रशिक्षण के बारे में मेलार्थी को जानकारी दी जा रही है l विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

स्वच्छ भारत मिशन ( ग्रामीण) के तहत लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत गुरुवार को परमानंदपुर पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना का शुभारंभ सोनपुर बीडीओ डॉ सुदर्शन कुमार एवं जिला समन्वयक राजीव कुमार , मुखिया अशोक राय ने फीता काट कर स्वच्छता कर्मियों को हरी झंडी दिखाकर उन्हें पंचायत के स्वच्छ करने के लिए समाग्री वितरण करते हुए कई गुर सिखाए ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।