विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में जिला प्रशासन एवं पर्यटक विभाग के द्वारा मेलार्थियों के मनोरंजन के लिए प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है । इसी क्रम में गुरुवार के दिन सोनपुर के नारायणी नदी में नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम सोनपुर के पुल घाट से लेकर कालीघाट तक कुल 15 नाविकों ने नौका दौड़ प्रतियोगिता में शामिल किया गया जिसमें कुल 45 नाव पर सवार नाविक ने इस दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विश्व विख्यात हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला में लगे बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पेवेलियन में आपदाओं में सुरक्षित रहने की जानकारी आम लोगों को दी जा रही है। हर दिन हजारों की संख्या में लोग स्टॉल पर उमड़ रहे हैं। गुरुवार को तकरीबन 2000 से ज्यादा लोगों ने पेवेलियन का भ्रमण किया और विभिन्न स्टॉल पर पहुंचकर आपदा प्रबंधन से जुड़ी बारीकियां समझी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर -विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में मीडिया सेंटर पर बुधवार के दिन जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता सारण के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने की । उन्होंने राष्ट्र के निर्माण में मीडिया की भूमिका विषय पर प्रकाश डाला और कहा कि मीडिया और प्रशासन के बीच तालमेल जरूरी है ताकि पत्रकार जो खबर छापे उस पर अमल किया जाए । सोनपुर के वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र मानपूरी ने इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रेस परिवाद का गठन आज ही के दिन 16 नवंबर 1966 में किया गया था । उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में पत्रकारों की जो भूमिका रही वह आजादी दिलाने के लिए थी जो कभी भुलाया नहीं जा सकता है । उन्होंने कहा कि आजादी के पहले और बाद में भी लोगों में अलख जगाने में बड़ी भूमिका मीडिया की होती है लेकिन इस मिशन की परिस्थिति हमेशा जटिल रही है। कह सकते हैं कि जो चुनौती पहले थी वह आज भी बनी हुई है। कहने को तो देश में चौथा स्तंभ है लेकिन आज परिस्थितियां है कि मीडियाकर्मी हमेशा से असुरक्षा महसूस करती है । इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि केंद्र हो या राज्य सरकार पत्रकारिता और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए बातें तो बड़ी-बड़ी करती है लेकिन इसे अमल में लाया नहीं जाता है इसके बावजूद इस क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी पूरी कर्मठता के साथ मैदान में डटे हुए हैं । उन्होंने कहा कि आजादी के बाद प्रेस और कोर्ट की महत्वपूर्ण भूमिका बन गई है । वर्ष 2001 से 2021 तक देश में 95 हजार से अधिक नए पत्र-पत्रिकाओं का पंजीकरण हो चुकी है । 1लाख 44000 से अधिक पत्र-पत्रिकाओं निकल रही है । उन्होंने यह भी कहा कि प्रेस भी राष्ट्र का एक अंग है । पत्रकारों को सर्वदा सकारात्मक खबर लिखनी चाहिए । फ्रीडम ऑफ प्रेस फ्रीडम ऑफ स्पीच का हिस्सा है । उन्होंने कहा कि आत्महत्या संवैधानिक रूप से अपराध नहीं है जज को दूध और पानी को अलग अलग कर देना चाहिए । इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के द्वारा लोगों में जागरूकता हेतु प्रदर्शनी लगाई गई है । इस प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निर्देशक अंशुल अग्रवाल व अपर परियोजना निर्देशक डॉ नगेंद्र कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका शुभारंभ मंगलवार को किया । कार्यक्रम का संचालन मनोज सिन्हा व आलोक सिंह के द्वारा किया गया । स्टॉल पर उपस्थित कर्मियों को एवं मेलार्थी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर जांच शरीर की जरूर करानी चाहिए । सोनपुर मेले में स्टॉल लगाए गए हैं जिसमें एचआईवी एड्स की परामर्श एवं जांच की सुविधा उपलब्ध है । इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आज एक ऐसे मिशन की बात करेंगे जिसने देश की आजादी से पहले और बाद में भी लोगों में अलख जगाने में बड़ी भूमिका निभाई है।लेकिन इस मिशन की परिस्थितियां हमेशा जटिल रहीं हैं।कह सकते हैं जो चुनौती पहले थी वह आज भी बनी हुई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर मेले में लगाए गए कृषि प्रदर्शनी में किसानों को विभिन्न कृषि से सम्बंधित योजनाओं की दी जा रही जानकारी सोनपुर - विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में कृषि विभाग की ओर से लगाए गए प्रदर्शनी में किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। भूमि एवं जल संरक्षण निदेशालय द्वारा इस प्रदर्शनी में भूमि एवं जल संरक्षण की योजनाओं की जानकारी वहां मौजूद कृषि विशेषज्ञ अशोक कुमार ,राकेश रौशन, पूजा कुमारी एवं वित्तीय विशेषज्ञ सर्वेश कुमार पाठक, सतीश कुमार आदि लोगों द्वारा मेला में आए किसानों को जानकारी दी जा रही है । इन लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि बिहार के विकास की बुनियाद कृषि के विकास पर आधारित है। कृषि के विकास में भूमि और जल संरक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। दक्षिण बिहार के वर्षा आश्रित जिलों में मुख्य तौर पर किसान सिंचाई के लिए कुआँ तथा भूमिगत जल या मानसून पर निर्भर होते हैं । वर्षा सिंचित क्षेत्रों में जल की कमी भूजल स्तर में तेजी से गिरावट तथा कमजोर स्थिति की प्रणालियों निम्न स्तर के फसल उत्पादन तथा भूमि अवक्रमण की गंभीरता का अपेक्षाकृत अधिक प्रभाव दिखाई देता है इसलिए कृषि विभाग बिहार तथा बिहार जल छाजन विकास समिति द्वारा राज्य में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जल छाजन विकास राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत पूर्वी भारत के लिए हरित क्रांति योजना एवं सात निश्चय 2 तथा राज्य योजना अंतर्गत भूमि जल संरक्षण योजनाओं का कार्यान्वयन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जल संचयन तालाब, साद रोधक बांध, आहार की मरम्मति मेढ़ बंदी, पौधारोपण कार्यक्रम आदि की जानकारी दी जा रही है।
ट्रैन से छूटे एक लड़की व बच्ची को उनके परिजनों को सोनपुर आरपीएफ़ पुलिस ने किया सुपुर्द सोनपुर-- सोनपुर रेलवे स्टेशन पर विछड़ी बच्ची को आरपीएफ़ पुलिस ने खोजबीन कर परिजनों को सुपुर्त किया । इस बात के जनकारी आरपीएफ़ इस्पेक्टर रूपेश कुमार ने सोमवार को बताया कि गाड़ी संख्या 12565 के गार्ड ब्रेक से सटे कोच में एक बच्ची जिनका नाम पार्वती कुमारी उम्र 18 वर्ष के साथ एक बच्ची दिव्या कुमारी जिसका उम्र 2 वर्ष चढ़ गई है और उसके परिवार हाजीपुर में ही छूट गया है। उक्त सूचना के आलोक में प्रधान आरक्षी राकेश कुमार यादव साथ महिला आरक्षी घनाना लक्ष्मी के द्वारा गाड़ी में काफी खोजबीन किया गया परंतु नहीं मिला पुणे पुण बच्ची के परिजन के व्हाट्सएप नंबर लेकर वीडियो कॉल कर बच्ची के परिजन को व्हाट्सएप नंबर पर वीडियो कॉल किया गया एवं प्लेटफार्म नंबर 1 2 ,3 ,4 पर दिखाया गया तो परिजन द्वारा प्लेटफार्म नंबर दो पर एक लड़की व बच्ची को पहचान की । बच्ची डरी सहमी हुई थी पहचान के उपरांत लड़की व बच्ची को पोस्ट पर लाया गया और उसकी सूचना उनके परिजन को दिया गया । लड़की का नाम पता पूछने पर अपना नाम पार्वती कुमारी पिता कविंदर सिंह ग्राम मलकानी थाना जंदाहा जिला वैशाली के रहने वाली है । बच्ची का नाम दिव्या कुमारी उम्र 2 वर्ष बताई और बताइए कि मां और अपने भाई के साथ उक्त गाड़ी से हाजीपुर से दिल्ली जा रही थी भीड़ रहने के कारण मैं चढ गया लेकिन मेरी मां और भाई नहीं चल पाया मिलने सूचना पाकर लड़की के भाई प्रिंस कुमार पिता कविंदर सिंह ग्राम मारकोनी पटिया थाना जंदाहा जिला वैशाली पोस्ट पर आए और लड़की के द्वारा बताइए घटना को ही बताया दोनों को उचित पहचान करा कर लड़की पार्वती कुमारी की जाने की इच्छा पर उसे घर जाने हेतु सुपुर्द किया गया । लड़की और उसके भाई ने आरपीएफ को धन्यवाद दिया ।
सोनपुर मेले में कृषि विभाग के प्रदर्शनी में लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना विभिन्न प्रजाति के पौधे सोनपुर विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में पौधा प्रवर्धन केंद्र हाजीपुर की ओर से विभिन्न तरह के पौधे का छोटे-छोटे पेड़ लाए गए हैं.जो कृषि विभाग के प्रदर्शनी में लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.लोग आम के पौधे से लेकर लीची ,अमरूद, नीबू आंवला, अनार ,केला ,पपीता ,शरीफा, कटहल सहित कई तरह के पौधे की खरीदारी कर रहे हैं।पौधा प्रवर्धन केंद्र के रामबीर कुमार चौरसिया ने बताया कि इस बार फर्स्ट लव कॉफी चाय गरम मसाला एवं रुद्राक्ष के पौधे खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां आ रहे हैं.आम के भी विभिन्न प्रजातियों का पौधे लाए गए हैं.4 केजी मैंगो का पौधा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.यह पौधा फलने के बाद एक का वजन 4 केजी का होगा.वही जड़ी-बूटी के लिए भी अश्वगंधा सर्पगंधा घृतकुमारी ब्राह्मणी सतावर मीठा नीम सहित कई अन्य तरह के पौधे बिक्री के लिए लाए गए हैं.वहीं दूसरी ओर गन्ना उद्योग विभाग की ओर से कृषि प्रदर्शनी में लगाए गए प्रदर्शनी में गन्ने के साथ-साथ विभिन्न तरह की खेती करने की जानकारी दी जा रही है स्टॉल पर बैठे रघुवंश सिंह बादशाह सिंह एवं अवधेश सिंह द्वारा लोगों को एक उद्योग से संबंधित जानकारी दी जा रही है कई तरह के पंपलेट वितरित किए जा रहे हैं।
सोनपुर मेले में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने पेेवेलियन का किया मुआयना , मेले में आपदा प्रबंधन की बारीकियां से समझने स्टाॅल पर पहुँच रहे मेलार्थी सोनपुर---बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ उदय कांत मिश्र ने सोनपुर मेले में पहुँच कर लगायी गयी प्रदर्शनी को सोमवार को पेवेलियन का मुआयना किया। इसके पूर्व उपाध्यक्ष को सारण उपर समहर्ता डॉ गगन ने पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया । उपाध्यक्ष ने हर स्टॉल पर पहुंच आयोजकों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान पड़ोस के गांव जैतियां के 34 स्कूली बच्चे भी पेवेलियन में मौजूद थे। डॉ मिश्र ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। बाल दिवस की चर्चा करते हुए बच्चों के साथ गीत गाए। सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा और हम होंगे कामयाब एक दिन गाने पर बच्चों ने खूब बढ़ चढ़कर उनके साथ गीत गाए। निर्माण कला मंच नुक्कड़ नाटक टीम के माध्यम से पेवेलियन में एवं मेला परिसर में सड़क सुरक्षा विषय पर तीन स्थलों पर नुक्कड़ नाटक मंचन द्वारा समुदाय के बीच जन-जागरूकता एवं संवेदीकरण किया गया। प्राधिकरण के स्तर से आपदाओं से बचाव हेतु जन जागरूकता रथ के माध्यम से अस्पताल रोड एवं किसान भवन क्षेत्र में लगभग 150 लोगों को विभिन्न आपदाओं से बचाव के बारे में जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों ने बच्चों और आम लोगों को भूकंप, अगलगी, वज्रपात, सड़क दुर्घटना, सर्पदंश समेत अन्य आपदाओं में बचने की विस्तार से जानकारी दी। वहीं फायर ब्रिगेड के कर्मियों द्वारा गीत - संगीत के माध्यम से आपदाओं से बचने की जानकारी दी गयी। इस मौके पर सारण के अपर समाहर्ता डॉ गगन, डॉ जीवन कुमार, एसडीआरएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार ,डॉ विजय कुमार भी मौजूद थे।
बिहार के मिट्टी में उपजे अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार का सैंड आर्ट विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में एक बार फिर से रेत पर देखो मेरा देश की धमाकेदार कलाकृति धूम मचा दी है। जिसे देख हर कोई मोहित हो रहा हैं। सोनपुर मेला उद्घाटन उपरांत सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने प्रवेश द्वार के ठीक सामने बने मुख्य सांस्कृतिक पंडाल के दहिनी ओर गरुड़ पर सवारी करते भगवान विष्णु के साथ गज और ग्राह की विशालकाय युद्धरत प्रतिमा को दो ट्रक बालू पर उकेरी हैं। जिसे देख सारण जिलाधिकारी राजेश मीणा भी अभिभूत हो गए। सैंड आर्टिस्ट की इस कलाकृति से प्रभावित होकर डीएम ने अपने अतिथियों के स्वागत के लिए सैंड बनाने का निर्देश मधुरेंद्र को दे दी। सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने देखो मेरा देश हरिहर क्षेत्र सोनपुर की धमाकेदार कलाकृति को एक ट्रक बालू की रेत पर मेले में डीएम आवास पर बने मुख्य सांस्कृतिक मंच के ठीक सामने अपनी इस अद्भुत कलाकारी की बेमिसाल नमूना पेश किया हैं। यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। लोग अपने कैमरे और मोबाइल फोन में सेल्फी भी ले रहे हैं। कलाकृतियों ने बताया कि रोड पर फेंके हुए कचरे से उत्पन्न दुष्प्रभाव व गुटखों के रैपर से अपनी कलाकृतियां बनाकर लोगों को नशीले चीजों के सेवन से बचने का संदेश देतें हैं, इतना ही नहीं ये बालू पर महापुरुषों की जयंती से लेकर श्रंद्धाजलि तक, देश-दुनिया की धरोहर और विरासतों की आकर्षक आकृति, देवी-देवताओं की प्रतिमा, मानव स्वाथ्य, नशा का दुष्प्रभाव, मधनिषेध, धूम्रपान निषेध, बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ, नारी उत्पीड़न, मजबूर-बेबस, हिंसा, शोषण, बाल मजदूर, भ्रूण हत्या, जल संरक्षण, जल, वायु और मृदा प्रदूषण, पशु-पंछी संरक्षण, जनसंख्या नियंत्रण, प्रकृति आपदा व आतंकवाद आदि जैसे कुरीतियों तथा कई जवलंत विषयों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर समाज को नया संदेश देते हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
