विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के द्वारा लोगों में जागरूकता हेतु प्रदर्शनी लगाई गई है । इस प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निर्देशक अंशुल अग्रवाल व अपर परियोजना निर्देशक डॉ नगेंद्र कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका शुभारंभ मंगलवार को किया । कार्यक्रम का संचालन मनोज सिन्हा व आलोक सिंह के द्वारा किया गया । स्टॉल पर उपस्थित कर्मियों को एवं मेलार्थी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर जांच शरीर की जरूर करानी चाहिए । सोनपुर मेले में स्टॉल लगाए गए हैं जिसमें एचआईवी एड्स की परामर्श एवं जांच की सुविधा उपलब्ध है । इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
