सोनपुर पहलेजा ओपी क्षेत्र के खरिका ,कसमर में छापामारी कर पुलिस ने शराब पीने वाले को गिरफ्तार कर लिया इस बात के जानकारी देते हुए पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने मंगलवार को बताया कि शराब पीने के आरोप में विजय कुमार, विकास कुमार गुप्ता ,राजू भगत जो शराब पीने हुए था।तीनो शराबी खरिका के निवासी को गिरफ्तार किया गया जबकि चंदन सिंह बिहटा के जमुनापुर के रहने वाला वही उमेश का कसमर के रहने वाला है । सभी पांचों शराबी के ऊपर विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे छपरा जेल भेज दिया गया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सोनपुर--विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में मेलार्थियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को धर्म के प्रति आस्था बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के सौजन्य से आयोजित महाआरती कार्यक्रम मंगलवार के संध्या काल में सोनपुर के नारायणी नदी के कालीघाट स्थित महा आरती का आयोजन किया गया । यह महा आरती का आयोजन सोनपुर मेले को लेकर प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार की संध्या गंगाआरती का आयोजन किया जाता है । इस गंगा आरती का भगवान राम उर्फ बालक बाबा के नेतृत्व में उनके साथ विद्वान आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सोनपुर में दो पहलवानों के बीच हुआ कुश्ती प्रतियोगिता, शुभम कुमार बिहार केसरी, नीतीश कुमार बिहार कुमार, सुमन कुमार यादव बिहार किशोर का खिताब जीता सोनपुर---- विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में लोगों को मनोरंजन के लिए कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है । इसी क्रम में आउटडोर कार्यक्रम के तहत कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा जिला प्रशासन सारण के सहयोग से आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन सोनपुर डाक बंगला मैदान में किया गया। इस कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने अपने-अपने दाव पेज दिखाते हुए 2 पहलवानों के बीच जमकर कुश्ती हुई । जहां पहलवानों को हौसला बुलंद करने के लिए दर्शक उन्हें हौसला बढ़ाने के लिए तालियां बजाते नजर आए । इस कुश्ती प्रतियोगिता में शुभम कुमार कैमूर को बिहार केसरी का खिताब मिला । उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अमन सिंह भोजपुर को तकनीकी रूप से 16 --6 से पराजित किया । बिहार कुमार का खिताब नवादा के नीतीश कुमार ने जीता उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कैमूर के सचिन कुमार को 6-0 से पराजित किया जबकि बिहार किशोर का मुकाबला पश्चिमी चंपारण के सुमन कुमार यादव ने जीता उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी पश्चिमी चंपारण के शैलेश कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव को 8--6 से हराया । विजेता खिलाड़ियों को अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर सुनील कुमार ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया । बिहार केसरी को गधा के साथ ₹14000 का नगद पुरस्कार मिला वहीं उपविजेताओं को ₹1000 की राशि प्रदान किया गया । इसी प्रकार बिहार कुमार को विजेताओं को ट्रॉफी तथा ₹14000 एवं उप विजेताओं को ट्रॉफी एवं ₹9000 प्रदान किया गया । बिहार किशोर के विजेताओं को ट्रॉफी तथा ₹14000 का नगद पुरस्कार दिया गया जबकि उपविजेताओं को ₹9000 की नगद राशि प्रदान किया गया । इस अवसर पर स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर राजेश शुभांगी ,संयोजक विकास कुमार, बिहार केसरी संघ के सचिव विनय सिंह मौजूद थे । निर्णायक भूमिका में विवेक भारद्वाज, विजय कुमार ,भरत यादव, उदय तिवारी ,राम पूजन साहनी ने वेहतरीन कार्य किया । प्रतियोगिता संचालन में गौरीशंकर, नरेंद्र सिंह ,संजीव सिंह ,संजीव कुमार चौबे, रामकृष्ण ,अजीत कुमार, अजय यादव ने सहयोग प्रदान किया ।

सोनपुर--कविता आत्मा के सौन्दर्य की श्रेष्ठतम अभिव्यक्ति है। इसमें वह शक्ति है कि जिससे दुनिया के विचार बदले जाते हैं। कविता दुखियों की आँखों के आँसू पोंछती है और मृतों में प्राण फूंकती है।यह बातें मंगलवार को सारण ज़िला हिन्दी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में सोनपुर मेला के पर्यटन विभाग के मुख्य मंच में आयोजित एक विराट कवि सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने कही । उन्होंने कहा कि इस मंच के कवि कविता का व्यापार नहीं करते, कविता जीते हैं और कविता पर मरते हैं।कवि सम्मेलन में कटिहार से आए शायर मो अजिकुर रहमान सारिम से लेकर पटना से आई कवयित्री रश्मि गुप्ता सहित कई नामचीन कवियों और कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को चार घंटे से अधिक समय तक बांधे रखा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर --हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के उद्घाटन के बाद से लगातार लाखों की संख्या में राज्य के कोने-कोने से लोग आकर मेला का आनंद उठा रहे हैं तो वही तीन-चार दिनों से ठंड बढ़ने से मेले में गर्म कपड़ों की भी मांग बढ़ गई है । सोनपुर मेला अभी गर्म कपड़ों का सबसे बड़ा बाजार बना हुआ है । अभी यहां नित्य लाखों लोग मेला आकर गर्म कपड़े का मोलजोल करते हुए कपड़े खरीद कर ले जा रहे हैं । सरकारी स्तर पर चलने वाले इस मेले का समापन 7 दिसंबर को होगा । बिहार में एक ऐसा स्थल है जहां कई राज्यों के व्यापारी एक साथ आकर कारोबार कर रहे हैं । मेले में विभिन्न वस्तुओं की छोटी-छोटी 500 से अधिक दुकानें खुली हुई है । वही कई सरकारी व गैर सरकारी प्रदर्शनी व स्टॉल लगाए गए है । गर्म कपड़ों की दुकानों का तो जलवा ही कायम है । जम्मू कश्मीर की दर्जन से अधिक शाल,जैकेट, स्वेटर , कंबल सहित अन्य दुकान के अलावा उत्तर प्रदेश के हरिद्वार, सहारनपुर ,मेरठ ,मुजफ्फरनगर, बनारसी ,हरियाणा ,पानीपत, पंजाब के लुधियाना, अमृतसर के कंबल ,चादर ,रजाई ,गरम टोपी के साथ अन्य गर्म कपड़े की बिक्री हो रही है। ऊनी कपड़ों की बिक्री होने से दुकानदारों के चेहरे पर भी चमक देखी जा रही है। गरीबों के बीच कमल शाल वितरण करने के लिए कई संगठन एवं जनप्रतिनिधि मेले से भारी मात्रा में खरीद कर ले जा रहे हैं । कपड़े की दुकानों में सबसे ज्यादा महिलाएं की भीड़ उभर रही है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

हरिहर क्षेत्र सोनपुर एक ऐसा मेला है जो हमेशा कुछ ना कुछ इतिहास का सृजन करता है । बहुत कम लोग जानते होंगे कि यहां कभी राष्ट्रपति महात्मा गांधी भी अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कस्तूरबा गांधी के साथ आकर बाबा हरिहर नाथ का दर्शन किए थे और देश की आजादी के लिए मन्नत मांगें थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला इन दिनों पूरे शबाब पर है । इस मेले में प्रतिदिन देश के लाखो की संख्या लोग पहुंच रहे है । सबसे ज्यादा भीड़ शनिवार और रविवार के राज्य के कोने-कोने से मेलार्थी आकर मेले का आनंद उठा रहे हैं। एक तरफ जहां कार्यक्रमों की धूम है तो दूसरी तरफ व्यवसाई अपने सामान बेचने में व्यस्त हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण (आपदा विभाग) की ओर से सोनपुर मेला में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से "शीतलहर" (ठंड) से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है । इस नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच वाल्मी फुलवारीशरीफ, पटना के द्वारा की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला मनोरंजन के लिए ही नहीं बल्कि ज्ञान वर्धन व जागृति का केंद्र भी है । सरकारी विभाग आसानी से सभी जागरूकता उपलब्ध नहीं कर पाती लेकिन सोनपुर मेला ही एक ऐसा मेला है जिसमें ज्ञान, विज्ञान ,धार्मिक, सांस्कृतिक पुरानी इतिहास के अलावा कानूनी जानकारी भी दी जा रही है । इस नगरी में वेद और पुराणों का ज्ञान ही नहीं बल्कि उनके हक व अधिकार के लिये कानूनी जानकारी भी दी जा रही है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले की शुरूआत 6 नंम्बर से शुरू हो गयी है । उद्घाटन के बाद मेला में लाखों की संख्या में प्रतिदिन मेलार्थी मेला देखने आ रहे हैं। मेला अपनी रौनक व जोश के साथ लगातार बढ़ रही है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।