सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत छपरा-- हाजीपुर मुख्य मार्ग की एनएच 19 स्थित शिव बचन सिंह चौक के नजदीक शुक्रवार के दिन तेज रफ्तार से हाजीपुर की ओर आ रहे ट्रक चालक ने हाजीपुर की ओर से टेंपू नयागांव की ओर जा रहे था इसी बीच ट्रक चालक ने नये गंडक पुल के नजदीक ठोकर मार कर टेंपो पर सवार आधे दर्जन से ऊपर यात्रियों को बुरी तरह से घायल कर दिया जिसे उपस्थित राहगीरों व उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकारा मच गया । उपस्थित लोगों व चेक पोस्ट पर स्थित पुलिस के जवानों ने आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल में 6 लोगों को भर्ती कराया गया जबकि अन्य घायल को नाजुक हालत देखकर हाजीपुर सदर अस्पताल में ले गया । जहां सदर अस्पताल हाजीपुर में डॉक्टर ने वेहतर ईलाज के लिए चारों घायल यात्रियों को पटना रेफर कर दिया है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनपुर में 5 घायल का इलाज चल रहा है जबकि टेम्पू चालक को सोनपुर के डॉ ने पटना रेफर कर दिया है । वही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक को जप्त करते हुए आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचकर मामले की तहकीकात की एवं घायलों मरीजों के हालचाल जानने के बाद उसके परिजनों व अन्य लोगो को भी जानकारी देने का काम किया । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर हाजीपुर मुख्य मार्ग एनएच 19 के नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी बुजुर्ग के समीप एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पलट गया । ट्रक के पलटते ही वहां पर राहगीरों व उपस्थित लोगों में चीख पुकारा मच गया । लोगो ने आनन-फानन में ट्रक चालक व खलासी को ट्रक से बाहर निकाला जहां ट्रक चालक के मामूली चोट आई है । लेकिन इसमें किसी जानमाल की क्षति नहीं हुई है। इस बात के जानकारी नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने शुक्रवार को बताया कि ट्रक अनियंत्रित होने के कारण ट्रक डुमरी बुजुर्ग के पास सड़क के किनारे पलट गई है। ट्रक चालक और खलासी के मामूली चोट आई है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में लाखों लोग पहुंचकर मेला घूमने आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर एक 17 वर्षीय बच्ची ने पटना से आकर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने के उद्देश्य से गंडक नदी में छलांग लगा दी थी । यह घटना शुक्रवार के की है । इस बात की जानकारी देते हुए एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि हाजीपुर पुरानी गंडक पुल से एक 17 वर्षीय बच्ची ने परिवारिक कलह के कारण गंडक नदी में छलांग लगा दिया । इस घटना के बाद से राहगीरों की भीड़ जुट गई और हो हल्ला शुरू करते हुए इस घटना की जानकारी एसडीआरएफ की टीम के लोगों ने दी । जहां एसडीआरएफ की टीम ने पुल से काफी दूरी से गंडक नदी में डूबते बच्ची को कड़ी मशक्कत के बाद उसे नदी से बाहर निकाला गया । एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर धुरेंद्र सिंह के मुताबिक लड़की पटना जिले के सबलपुर निवासी रणधीर शाह के 17 वर्षीय बच्ची के रूप में पहचान हुई । सोनपुर पुराने गंडक पुल के आत्महत्या करने की कोशिश से पाया संख्या 3 से नदी में छलांग लगा दिया था वहीं युवती ने बताई की पारिवारिक विवाद के कारण ही जान देने की कोशिश की है।। पूछताछ के बाद अपना नाम अंजली कुमारी बताएं उसके पास पुरानी गंडक के पाया नंबर 3 के पास से बैग बरामद किया गया । एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ,राजीव रंजन ,मोहम्मद एजाज ,मुकेश कुमार राम ,नरेश पासवान, उमेश कुमार समेत अन्य जवान शामिल थे । एसडीआरएफ की टीम ने हाजीपुर पुलिस के हवाले कर दिया है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत छपरा हाजीपुर मुख्य मार्ग की एनएच 19 स्थित शिव बचन सिंह चौक पर शुक्रवार के दिन तेज रफ्तार से हाजीपुर की ओर जा रहे ट्रक चालक ने हाजीपुर की ओर से टेंपू नयागांव की ओर जा रहे थे इसी बीच ट्रक चालक ने ठोकर मार कर टेंपो पर सवार यात्रियों को बुरी तरह से घायल कर दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में अंग्रेजी शराब को पुलिस ने बरामद किया है । इस बात के जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने गुरुवार को बताया कि रेलवे स्टेशन सोनपुर के पूर्वी ओवर ब्रिज के उत्तरी साइड सीढ़ी के नीचे दो पिट्ठू बैग से 05 बोतल ओल्ड स्मगलर व्हिस्की प्रत्येक 750 एमल एवं 02 बॉटल रॉयल स्टैग व्हिस्की प्रत्येक 750 एमल का, 105 पीस रेडिको 8 पीएम विस्की प्रत्येक 180 एमल कुल 24.150 लीटर अंग्रेजी शराब को पुलिस ने बरामद किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पहलेजा ओपी क्षेत्र के सैदपुर में छापामारी कर पुलिस ने 10 लीटर देशी शराब को जप्त करते हुए धंधेवाज सहित 3 शराबी को गिरफ्तार कर लिया । इस बात के जानकारी देते हुए पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने गुरुवार को बताया कि सैदपुर में छापामारी कर 10 लीटर देशी शराब को जप्त करते हुए धंधेवाज सहित 3 शराबी को गिरफ्तार कर लिया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में श्रम संसाधन विभाग के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संपोषित संस्थान के द्वारा गांधी आश्रम स्थित सोनपुर जन शिक्षण संस्थान का भी स्टॉल लगायी गयी है । जिसमें बेरोजगार युवक-युवतियों व अशिक्षित लोगों को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हुए स्वरोजगार योजना से जोड़ने का कार्य कर रही है। मेले में लगाई गई स्टॉल में जानकारी देते हुए बेरोजगार युवक-युवतियों या कम पढ़े लिखे युवक -युवतियों को जन शिक्षण संस्थान अपने क्रियाकलापों एवं आत्मनिर्भर बने ,लोकल फॉर वोकल का प्रचार-प्रसार भी मेले के माध्यम से की जा रही है । प्रशिक्षण से जुड़ने एवं आत्मा निर्भर बनाने के लिए जन शिक्षण संस्थान के स्टॉल पर अब तक 3369 महिलाओं एवं अन्य लोगों पहुँच कर जनकारी हासिल किया है । स्टॉल से निःशुल्क पंपलेट मेलार्थी के बीच बांटकर जानकारी दी जा रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी स्टॉल के माध्यम से दी जा रही है। महिलाएं व युवक कैसे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाये एवं कैसे अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बने साथ ही जन शिक्षण संस्थान के जीवन संवर्धन शिक्षा को कैसे लाभ लिया जाए इसके बारे में बताए जा रहे हैं । मेले में आ रही महिलाएं काफी जागरूक होकर लगाए गए स्टॉल पर पहुंचकर जानकारी हासिल कर रही है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर से संजीत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 22/11/2022 को उनके द्वारा एक खबर रिकॉर्ड कराई गई थी। जिसमे बताया गया था कि सोनपुर मेले में तलवारों ,गुप्ती हथियार की खुलेआम बिक्री हो रही थी। सोनपुर मेले में नौजवानों की पहली पसंद बनी तलवार थी जो की समाज के लिए घातक और प्रशासन के लिए बेचैनी हो सकती है। संवाददाता संजीत कुमार के द्वारा प्रशासन को इस खबर से अवगत कराया गया जहां प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई की। सोनपुर मेले के जिन जिन स्थानों पर धारदार हथियार की बिक्री हो रही थी उन स्थलों पर पहुंचकर प्रशासन ने बिक्री पर रोक लगाते हुए चेतावनी दिया कि कोई भी धाराधार हथियार मेले में बिक्री न करें जैसे तलवार गुप्ती, छुरा एवं अन्य धारदार हथियार के बिक्री पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। अगर कानून का उल्लंघन करते पाए गए तो उस पर कड़ी करवायी की जायेगी।
सोनपुर मेले में मेलार्थियों के सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं वही पर्याप्त मात्रा में वर्दी व सादे लिबास में पुलिस बालों को तैनाती की गई है। जिससे किसी प्रकार के मेलार्थियों को कठिनाई ना हो । हर गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के चिन्हित स्थानों पर लगाया गया सीसीटीवी कैमरा अपराधियों को पकड़ने में सहायक सिद्ध हो रहा है। इस बात की जानकारी बुधवार को सोनपुर एडिशनल एसपी अंजनी कुमार सिंह ने अपने द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
