सोनपुर के दक्षिणेश्वर काली मंदिर स्थित कालीघाट पर भारी संख्या में मेलार्थी श्रद्धालु गण उपस्थित होकर मंगलवार के दिन काशी व हरिद्वार के तर्ज पर हो रहे महा गंगा आरती का भव्य आरती कार्यक्रम के देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु व भक्तगण विधि विधान के साथ शंख मृदंग ध्वनि की आवाज के साथ सैकड़ों दिए जलाते हुए मां गंगा की आरती बालक बाबा के नेतृत्व में विद्वान पुरोहित द्वारा गंगा आरती किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची वैसे ही जीआरपी के जवानों ने गाड़ी की तलाशी ली । ट्रैन के तलाशी के दौरान जनरल बोगी के शौचालय के पास रखें लावारिस हालत में अंग्रेजी शराब को पुलिस ने बरामद कर लिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर मेले में मेलार्थी परेशान , वर्दीधारी सोफा सेट पर सोते हुए नींद में कर रहे डियूटी सोनपुर--- विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में हर रोज भारी संख्या में भीड़ जुट रही और इस भीड़ को चीरते हुए सभी नियम कानूनों को तार-तार करते हुए चार चक्के, तीन चक्के और दो चक्के के चालको का तांडव नृत्य और लहरिया कट का प्रदर्शन पैदल चलने वाले हर एक मेलार्थी के कलेजा को दहला दे रहा है । कई मेलार्थी चोटिल भी हो जा रहे है । सबसे ज्यादा मेलार्थी को उस वक्त परेशानी होती है जब दो से चार चक्के के वाहन रेलग्राम से लेकर डोलियां सिंदूर सड़क मार्ग तक वाहन ले जाते है । इस कुव्यवस्था पर नियंत्रण के लिए जगह-जगह महिला और पुरुष पुलिस प्रतिनियुक्त है लेकिन वे अपने कर्तव्यों को नजरअंदाज करते हुए मेलार्थी के दर्द को न सुन रहे है न ही इस समस्याओं को निदान कर रहे है । हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में सोनपुर स्टेशन से गज ग्राह चौक तक अक्सर मेलार्थी व छोटी-छोटी वाहन दुर्घटनाएं हो रही है लेकिन बाबा हरिहर नाथ की कृपा है कि हर रोज हजारों वाहन मेला क्षेत्र में नियम विरुद्ध चलाया जा रहा है लेकिन अब तक संयोग से एक भी बड़ी दुर्घटना नहीं हुई । लेकिन मेला क्षेत्र में चलाए जा रहे हैं नियम विरुद्ध वाहनों पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो कभी भी बहुत बड़ी हादसा हो सकती है। इस अनियमितता को दूर करने तथा इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए मेले में प्रतिनियुक्त पुलिस बल एवं अधिकारी अपने- अपने कर्तव्य को ईमानदारी से पालन क्यों नहीं कर रहे हैं यह सोच की बात है। उच्च पदाधिकारी की भी नींद नहीं खुल रही है। इनकी नींद तब खुलेगी जब मेला की भीड़ में कोई बहुत बड़ी हादसा होगी । सोनपुर मेले में प्रतिनियुक्त महिला एवं पुरुष के जवान के संबंध में इस बार हर किसी के मुंह से ही सुना जा रहा है कि कहीं कोई सिपाही अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते नहीं दिखाई पड़ता है । अगर दिखाई पड़ता भी है तो वह मोबाइल पर अपने लोगों से बात करते या कुछ और देखते सुनते हैं। हद तो यहां तक हो गया की वर्दी पहने जवान ड्यूटी अवधि में मीडिया सेंटर पर लगाए गए सोफा पर जाकर सोकर कर अपना नींद में ही डियूटी व कर्तव्यों को पालन कर रहे हैं जिसका प्रमाण उक्त सिपाही का तस्वीर है । जबकि जहां सिपाही सोया है वहां से कुछ गज की दूरी पर सटे नियंत्रण कक्ष नखास थाना सहित अन्य सरकारी प्रदर्शनी है ।

श्री गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम् नौलखा मन्दिर सोनपुर में जीयर स्वामी जी महाराज का हुआ आगमन- सोनपुर---अन्तर्राष्ट्रीय संत अनन्त श्री विभूषित श्री श्री जीयर स्वामी जी महाराज ने सारण जिले के मलखाचक में संघ प्रमुख मोहन भागवत जी के साथ स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को सम्मानित करने जाने के क्रम में सोनपुर नगरवासियों को नौलखा मन्दिर सोनपुर से मंगल आशीष प्रदान किए। उनके आगमन पर दर्जनों भक्तों के साथ जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी महाराज ने स्वागत किया । देवस्थान के मैनेजर नन्द कुमार ने बताया कि हरिहर क्षेत्र में श्री श्री जीयर स्वामी जी का आगे दर्शन माघ शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा तक ब्रह्मोत्सव के समय होगा । उक्त अवसर पर श्री नन्द किशोर तिवारी, समाजसेवी लाल बाबू पटेल, व अन्यान्य भक्त उपस्थित रहे।

सोनपुर पुलिस ने 64 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक को किया जप्त सोनपुर -- बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंद है, फिर भी शराब की बिक्री हो रही है और इसी क्रम में सोनपुर मेले में शराब की मांग बढ़ने के कारण शराब धंधेबाज शराब को मेले में खपाने के लिए एवं शराब के नशीले के बीच रंग रंगीला मिजाज बनाने के लिए शराब की होम डिलीवरी भी बड़े ही धड़ल्ले से हो रही है। लेकिन पुलिस के नजरों से वे बच तो रहे हैं लेकिन उनकी शराब पुलिस बरामद कर रही है। ऐसा ही मामला सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सबलपुर नौरसिया में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को साथ एक ट्रक को पुलिस ने रविवार को जप्त कर लिया। लेकिन शराब तो बरामद कर ली गई लेकिन धंधेबाज पुलिस के नजरों से निकल गए । सोनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि सोनपुर के सबलपुर नौरसिया में ट्रक पर लदे 636 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद करते हुए एक ट्रक को जप्त कर लिया गया है। इस ट्रक में कुल 64 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है । सभी शराब पंजाब के निर्मित है । जिसमें इंपिरियम ब्लू शराब जो ट्रे व कार्टून में रखे है जिसमें 180ml ,375 एवं 750ml का अंग्रेजी शराब है । शराब के विषय में ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस तो शराब बरामद करती है लेकिन धंधेबाज पकड़े नहीं जाते हैं इसमें कहीं ना कहीं दाल में काला दिख रहा है । सबलपुर में शराब के कारोबारी का धंधा खूब फल-फूल रहा है जिससे युवा पीढ़ी के बच्चे इस धंधे में लिप्त है जो शराब को होम डिलीवरी भी करते हैं लेकिन वे पकड़े नहीं जा रहे हैं कई ग्रामीणों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी नहीं था तो इतनी शराब की बिक्री में इस धंधे में इतने लोग संलिप्त नहीं थे जितनी शराबबंदी के बाद धड़ल्ले से शराब की बिक्री, शराब कारोबारी एवं शराब में नौजवानों की पहली पसंद शराब धंधा के अलावा शराब पीने वाले लडके भी हो गए हैं । इस धंधे में कम लागत में मुनाफा ज्यादा होने के कारण शराब धंधेबाज अधिक हो गए हैं ।

आपदा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने सोनपुर मेला क्षेत्र में लगाये गए प्रदर्शनी को किया अवलोकन, सोनपुर--- बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पेवेलियन में हर दिन सैकड़ों की संख्या में लोग विभिन्न स्टॉल पर आकर बड़ी दिलचस्पी के साथ आपदा प्रबंधन से जुड़ी बारीकियां से लगायी गयी प्रदर्शनी को देख-समझ रहे हैं। साथ ही मेला क्षेत्र में घूम-घूम कर नुक्कड़ नाटक दल के कलाकार लोगों को आपदाओं में सुरक्षित रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं। हैंडबिल, पंफलेट वितरण भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त यहां आनेवाले लोगों को स्वरोजगार से जुड़ी जानकारी भी मुहैया कराई जा रही है। प्राधिकरण की जेंडर इक्वैलिटी टीम का 'कबाड़ से जुगाड़' ऐसा ही एक अभियान है। रविवार को बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ. उदय कांत मिश्र ने मेला क्षेत्र में स्थित पेवेलियन का मुआयना किया। यहां मौजूद सारण जिला प्रशासन के अधिकारियों को पूूरे मेला क्षेत्र को आपदामुक्त रखने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। बिजली के तार व उपकरणों तथा जेनरेटर पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी। बाद में पेवेलियन में हर स्टॉल पर पहुंच मेलार्थियों को दी जा रही जानकारी को खुद देखा और परखा। रविवार को पेवेलियन में एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, बिहार अग्निशमन सेवा, सामुदायिक स्वयंसेवकों और प्राधिकरण के विशेषज्ञों ने बच्चों और आम लोगों को भूकंप, अगलगी, बाढ़, नाव दुर्घटना, वज्रपात, सड़क दुर्घटना, शीतलहर, सर्पदंश समेत अन्य आपदाओं में बचने की विस्तार से जानकारी दी। सड़क सुरक्षा और डूबने से होनेवाली मौत से जुड़े नाटक -जान है तो जहान है- का मंचन आपसदारी कला मंच के कलाकारों ने किया। एसडीआरएफ की टीम ने नाटक के माध्यम से सर्पदंश से बचाव के उपाय बताए। इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया। बिहार अग्निशमन सेवा के पदाधिकारियों ने मॉक ड्रिल के जरिये आग से बचाव का संदेश दिया। घरों में गैस सिलिंडर में लगी आग पर कैसे काबू पाएं, इसे जानने-समझने में महिलाओं ने खासी दिलचस्पी दिखाई। महुआ, वैशाली की वर्षा रानी ने अग्निशमन पदाधिकारियों की निगरानी में खुद सिलिंडर में लगी आग पर काबू पाया। *:: हुनर सीख करें कमाई::* आपदाएं कई बार आजीविका को गहरे प्रभावित करती है। आर्थिक रूप से गरीबों की कमर तोड़ देती है। ऐसे में घर में पड़े कबाड़ के सामान भी आय का जरिया बन सकते हैं। जेंडर इक्वैलिटी के स्टाॅल पर मौजूद रश्मि वात्स्यायन और दिव्या यादव यही चीज आगंतुकों को बता-समझा रही हैं। सरसों तेल के पुराने पांच या दस लीटर के जार, बेकार पड़े सूप-दउरा पर आकर्षक कलाकृति उकेरी जा सकती है। कूची-कलम-कैंची से यह करके दिखाया जा रहा है। इसे सीखने के इच्छुक लोगों को पटना में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी तरह मिट्टी से कई उम्दा कलाकृति बनाकर राजकुमार ने दिखाया। पटना आर्ट काॅलेज के ग्रेजुएट राजकुमार मिनटों में किसी का भी बहुत शानदार पोट्रेट बना देते हैं। वे लोगों का इस कला से परिचय करा स्वावलंबन की राह पकड़ने को प्रेरित करते हैं।

विश्व प्रशिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में पर्यटन विभाग के सांस्कृतिक मंच से सारण जिला के शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न विद्यालयों के छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक एवं जागरुकता कार्यक्रम की प्रस्तुति कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम की शुरुआत गोगल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नयागांव की छात्राओं ने स्वागत गान से की । इस प्रस्तुति के बाद इसी विद्यालय की छात्राओं ने देशशक्ति गीत की प्रस्तुति की। कार्यक्रम की अगली कड़ी में केपीएसपी उच्चतर विद्यालय, गंगाजल, सोनपुर की छात्रा खुशी शर्मा ने गीत के गायी - राम जी से पूछे जनकपुर के नारी, बताव बबुआ लोगवा देत काहे गारी की प्रस्तुति कर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। वही गोगल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नयागाव की छात्राओं ने संगीत शिक्षक देवानंद ठाकुर एवं संगीत शिक्षिका ज्योत्सना कुमारी के निर्देशन में दहेज प्रथा पर आधारित नाटक एवं गीत एवं देश भक्ति गीत देश मेरा रंगीला पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति की। वहीं केपीएसपी उच्च हाई विद्यालय, गंगाजल की संगीत शिक्षिका रीना के निर्देशन छात्रा खुशी शर्मा, शिखा राय, सृष्टि कुमारी, गुड़िया कुमारी, भारती कुमारी एवं विश्वकृति कुमारी आदि छात्राओं के कई आकर्षक गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

लोकगायिका पल्लवी के गीतों पर खूब झूमे दर्शक, गायक सुरजीत का भी चला सुरों का जादू , मेला के मुख्य मंच से सोनपुर बीडीओ व सीडीपीओ ने दर्द भरी गीत गाकर श्रोताओं को किया सराबोर सोनपुर-- विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में पर्यटन विभाग के मुख्य मंच से शनिवार की शाम एक ओर जहां गीत-संगीत की सरिता बही। इसी दौरान सोनपुर के बीडीओ डॉ. सुदर्शन कुमार एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शविना अहमद ने भी कई दर्द भरी फिल्मी गीतों की प्रस्तुति कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया । दोनों अधिकारी मंच पर एक से बढ़कर एक गानों की प्रस्तुति दे रहे थे जैसे लग रहा था कि वे जाने माने कलाकार है जो अपने अंदर छुपे दर्द भरी गीतों को गाकर दर्शकों को मन मोह रहे थे । दर्शक दीर्घा भी उनके हर गीत पर तालियां बजाते हुए उनके हौसला को उफजाई करते रहे । देश के मशहूर शायरों के नज्म, ग़ज़ल एवं शायरी से मुशायरा की महफिल सजी। दर्शक देर रात तक देश के विभिन्न प्रदेशों से आए शायर एवं शायरा के शायरी का आनंद लेते रहें। बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या में पहली प्रस्तुति पटना से आए लोकगायक परमजीत कुमार ने भजन एवं कव्वाली की दी। वहीं बेगुसराय से आई लोकगायिका पल्लवी कुमारी ने लोकभजन एवं लोकगीत की प्रस्तुति कर माहौल को मनभावन बना दिया। इन्होंने अपना कार्यक्रम भजन हरिहर नाथ रउआ धन्य धन्य बानी, सोनपुर में मेला लागे रउए मेहरबानी से की। इसके बाद लोकगायिका पल्लवी ने सुप्रसिद्ध कवि मनोज भावुक रचित भोजपुरी ग़ज़ल दिल चुरावे ना अवेला उनका, गुल खिलावे ना आवेला उनका की प्रस्तुति दी। इसके अलावे इन्होंने फिल्म मैने प्यार किया का प्रसिद्ध गीत कहे तोसे सजना ये तोहरी सजनिया गीत गाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। अपने कार्यक्रम के अंत में पल्लवी कुमारी ने गायक गोविंद वल्लभ के साथ एक फिल्मी भोजपुरी युगल गीत की प्रस्तुति की। जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। इसके बाद हाजीपुर से आए लोकगायक सुरजीत सिंह ने अपने कार्यक्रम की शुरूआत सीताराम सीताराम सीताराम कहिए, जाहि विधि रखे राम ताहि विधि रहिए एवं भोजपुरी लोकगीत अंखिया चुरावल बहुत बात नईखे, अंखिया मिलावल बहुत बात होला की प्रस्तुति कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंत में पटना से आए लोकगायक सुभाष प्रसाद साव ने कई गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के निदेशक वीरेंद्र प्रसाद, संयुक्त सचिव तारिक इकबाल,सोनपुर एसडीओ सुनील कुमार, एसडीपीओ अंजनी कुमार सिंह, डीसीएलआर अखिलेश कुमार, बीडीओ डॉ.सुदर्शन कुमार,सोनपुर सीडीपीओ शविना अहमद सहित अन्य अधिकारी व कर्मी सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

सोनपुर विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का उद्घाटन 6 नवंबर के होने के उपरांत लगातार मेलार्थियों की भीड़ उभर रही है । शहर से लेकर गांव की हर कोने कोने से लोग मेला में सरकारी प्रदर्शनी देखने एवं जरूरत सामानों की खरीद के लिए मेले में आकर खरीदारी कर रहे हैं । मेलार्थियों के सुरक्षा व्यवस्था के लेकर जिस तरह से प्रशासन एवं सरकार ने बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं लेकिन वैसा मेले में दिख नहीं रही है । मेले में साफ-सफाई जितनी वर्ष 19 के पहले हुआ करता था वैसा मेला में सफाई नहीं देखी जा रही है। सुरक्षा की बात करें तो मेले में अपराधी प्रवृत्तियों के लोगों पर अंकुश लगाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है । सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं लेकिन मेले में हर दिन कहीं न कहीं घटनाएं घट रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सोनपुर में रविवार के दिन आपदा प्रबंधन एवं आपदा प्राधिकरण के स्टॉल पर एसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में विदुर शहरी इलाके से आए हुए बच्चे, बच्चियां, ग्रामीणों, महिलाओं, पुरुषों एवं दिव्यांग जनों को बाढ़, भूकंप, ठनका सर्पदंश और आग लगी ,नदियों में डूबने वाले लोग को कैसे वचाव करे अन्य आपदाओं से कैसे बचने और बचाने का उपाय बताया गया । लोगों से सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार सहित अन्य कर्मी ने मेलार्थी से अपील कर रहे है कि जब कभी किसी को हार्ट अटैक आ जाती है तो उसे सीपीआर के द्वारा पुनर्जीवित किया जा सकता है । कभी आपदा आ जाती हैं तो उससे डटकर सामना करना चाहिए जिससे कम से कम क्षति हो, मुख्य रूप से सहयोगी कार्मिक सिपाही रामनरेश, सिपाही लक्ष्मी कुमारी, सिपाही रितेश पासवान, सिपाही मनोज कुमार इत्यादि सहयोगी रहे ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।