सोनपुर मेले में मेलार्थी परेशान , वर्दीधारी सोफा सेट पर सोते हुए नींद में कर रहे डियूटी सोनपुर--- विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में हर रोज भारी संख्या में भीड़ जुट रही और इस भीड़ को चीरते हुए सभी नियम कानूनों को तार-तार करते हुए चार चक्के, तीन चक्के और दो चक्के के चालको का तांडव नृत्य और लहरिया कट का प्रदर्शन पैदल चलने वाले हर एक मेलार्थी के कलेजा को दहला दे रहा है । कई मेलार्थी चोटिल भी हो जा रहे है । सबसे ज्यादा मेलार्थी को उस वक्त परेशानी होती है जब दो से चार चक्के के वाहन रेलग्राम से लेकर डोलियां सिंदूर सड़क मार्ग तक वाहन ले जाते है । इस कुव्यवस्था पर नियंत्रण के लिए जगह-जगह महिला और पुरुष पुलिस प्रतिनियुक्त है लेकिन वे अपने कर्तव्यों को नजरअंदाज करते हुए मेलार्थी के दर्द को न सुन रहे है न ही इस समस्याओं को निदान कर रहे है । हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में सोनपुर स्टेशन से गज ग्राह चौक तक अक्सर मेलार्थी व छोटी-छोटी वाहन दुर्घटनाएं हो रही है लेकिन बाबा हरिहर नाथ की कृपा है कि हर रोज हजारों वाहन मेला क्षेत्र में नियम विरुद्ध चलाया जा रहा है लेकिन अब तक संयोग से एक भी बड़ी दुर्घटना नहीं हुई । लेकिन मेला क्षेत्र में चलाए जा रहे हैं नियम विरुद्ध वाहनों पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो कभी भी बहुत बड़ी हादसा हो सकती है। इस अनियमितता को दूर करने तथा इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए मेले में प्रतिनियुक्त पुलिस बल एवं अधिकारी अपने- अपने कर्तव्य को ईमानदारी से पालन क्यों नहीं कर रहे हैं यह सोच की बात है। उच्च पदाधिकारी की भी नींद नहीं खुल रही है। इनकी नींद तब खुलेगी जब मेला की भीड़ में कोई बहुत बड़ी हादसा होगी । सोनपुर मेले में प्रतिनियुक्त महिला एवं पुरुष के जवान के संबंध में इस बार हर किसी के मुंह से ही सुना जा रहा है कि कहीं कोई सिपाही अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते नहीं दिखाई पड़ता है । अगर दिखाई पड़ता भी है तो वह मोबाइल पर अपने लोगों से बात करते या कुछ और देखते सुनते हैं। हद तो यहां तक हो गया की वर्दी पहने जवान ड्यूटी अवधि में मीडिया सेंटर पर लगाए गए सोफा पर जाकर सोकर कर अपना नींद में ही डियूटी व कर्तव्यों को पालन कर रहे हैं जिसका प्रमाण उक्त सिपाही का तस्वीर है । जबकि जहां सिपाही सोया है वहां से कुछ गज की दूरी पर सटे नियंत्रण कक्ष नखास थाना सहित अन्य सरकारी प्रदर्शनी है ।
