सोनपुर विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में पिछले 25 वर्षों से ख्याति प्राप्त नवरत्न का स्टॉल लग रहा है। हर बार लाखों लाख में मेलार्थी इस स्टॉल से लाभान्वित हो रहे हैं । मेले में नवरत्न के सामान खरीदने पर आकर्षक ऑफर दिया जा रहा है । इस बात की जानकारी देते हुए नवरत्न स्टॉल के व्यवस्थापक जयंत जी ने पत्रकारों को बताया कि स्टॉल में ग्राहकों का मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार की गेम का प्रबंध किया गया है । जयंत जी ने बताया कि 1 मिनट में फोटो तैयार करने के साथ-साथ हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में यहां न केवल उक्त प्रोजेक्ट की बिक्री होती है बल्कि समान खरीदने वाले लोगो को 20 % की छूट के अलावा अन्य सामान भी फ्री में दिया जा रहा है । समान खरीदने वाले लोगो को आकर्षक मुकुट पहनाकर तथा उस व्यक्ति को सिहासन पर बैठाकर सेल्फी लेने की व्यवस्था भी की गई है। फिर उन्हें सोनपुर मेले का बिग बॉस बनाया जा रहा है । इस स्टॉल पर कर्मी पिंकू कुमार ,दीपक,संतोष,अमरजीत,मनीष ने बताया कि नवरत्न के हर उत्पाद पर कंपनी द्वारा काफी आकर्षक छूट दे रही है। परिणाम स्वरूप महिला पुरुष बच्चे जवान सव के सव नवरत्न की ललक में स्टॉल पर आकर गेम खेलकर इनाम में नवरत्न का उत्पाद प्राप्त कर रहे हैं। श्री जयंत जी ने बताया कि शुरुआती वर्ष में जो जमीन 5000 रुपये में लेते थे वहीं जमीन के लिए 5 से 10 लाख रुपये तक देना पड़ रहा है । फिर कहते हैं कि पर्यटन विभाग तथा सरकार को पहल कर जमीन सस्ती दर पर देने की व्यवस्था होनी चाहिए ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सोनपुर विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में झारखंड एवं अन्य जिले से आए दर्जनों लोग मेले में आकर संजीवनी बूटी के नाम से प्रसिद्ध एक पौधे को लाकर यहां बेच रहे हैं । कहा जाता है कि जब लक्ष्मण को लंकापति रावण के पुत्र मेघनाथ के बीच जब युद्ध हुआ तो तीर से घायल लक्ष्मण का उपचार संजीवनी बूटी से हुआ था । सोनपुर मेला में जगह-जगह संजीवनी बूटी दुकानदार सजाकर उस बूटी पौधे को बेच रहे हैं । मेले में संजीवनी बूटी के नकली पौधे की बिक्री खूब हो रही है । संजीवनी बूटी की खूबसूरती तब दिल को गदगद कर देता है जब सूखे छोटे-छोटे पौधे को पानी में डालकर रखा जाता है तो वह पौधा पानी को वह धीरे-धीरे हरे हरे होकर एक गुलदस्ता किस्म के खूबसूरत हरे भरे पौधे के रूप में हो जाती है । पौधा विक्रेता ने बताया कि इसका कीमत मात्र ₹25 मांगा है । एक गमले या किसी वस्तु में पानी मे रखने के बाद हरियाली के रूप धारण कर लेती है । पौधे घर में सजावट के लिए भी रखे जाते हैं । घरों में हरे भरे पौधे रखने से घर में खुशहाली हरियाली रहती है । ऐसी मान्यता है कि इस पौधे के घर में रखने से घरों में सुख शांति समृद्धि के साथ-साथ सभी के मन शांत एवं खुशहाली मन रहती है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

मेले में नुक्कड़ नाटक के द्वारा लोगों को सामाजिक कुरीतियों पर किया प्रहार नुक्कड़ नाटक के तहत लोगो मे जागरूकता फैलाया गया दहेज प्रथा ,बाल विवाह ,भ्रूण हत्या, शराबबंदी सोनपुर---विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बिहार के निर्देश पर अंशिका ग्रामीण विकास सेवा संस्थान मकेर सारण के सौजन्य से शनिवार को मेले में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य दहेज प्रथा, बाल विवाह, शराबबंदी ,जल जीवन हरियाली के साथ-साथ अन्य सरकारी योजनाओं को लेकर लोगों में जागृति पैदा करने के उद्देश्य नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मेलार्थियों को यह संदेश दिया गया कि सामाजिक कुरूतियों को दूर करने के लिए लोगों को आगे आने की जरूरत है । नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए सभी लोगों को सहयोग करने की जरूरत है । शराब के सेवन से होने वाली बीमारी के साथ-साथ परिवारिक आर्थिक स्थिति दयनीय होती है साथ ही समाज में दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या,वाल विवाह के अलावा पेड़ पौधे को काटने से होने वाले नुकसान की भी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागृत किया गया । नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर लोगों को जागृत किया । जिसमें कलाकार महेश कुमार ,अरविंद कुमार ,अरुण कुमार ,धर्मेंद्र कुमार, गोलू कुमार, सीमा कुमारी, अर्चना कुमारी सहित अन्य कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर मेलार्थियों को मन को मोह लिया । कलाकारों ने यह भी संदेश दिया कि सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाने में सरकार के हर जागरूकता अभियान में सहयोग दें जिससे सामाजिक कुरीतियां जड़ से मिटा सके ।

सोनपुर जेपी सेतु सड़क मार्ग पर एसडीआरएफ के वाहन चालक ने एक बैलोनो वाहन के ठोकर मारकर चार लोगों को घायल कर दिया । इस बात के जनकारी देते हुए पहलेजाघाट ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने शुक्रवार को बताया कि पहलेजा ओपी क्षेत्र के बड़का बगीचा निवासी रत्नेश कुमार सिंह अपने निजी वाहन से घर से शुक्रवार के दिन एक शादी समारोह में मढ़ौरा जा रहे थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले जैसे-जैसे समापन की तिथि नजदीक आ रही है वैसे -वैसे मेलार्थी की भीड़ बढ़ रही है । सोनपुर मेले में तलवारों की बिक्री युवाओं की पहली पसंद बन गई थी जहां प्रशासन ने तलवारों की बिक्री पर रोक लगा दी है । तलवार की बिक्री पर पाबंदी लगाने के बाद भी दुकानदारों लुकाछिपी तलवार की बिक्री कर रहे हैं । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में कई जगह आधुनिक ढंग से गोदना गोदने वाली महिलाएं व पुरूष अपने अनुभव का जलवा बिखेर रही है । विशेषकर पर्यटन विभाग के मुख्य पंडाल के दक्षिण सड़क किनारे गोदना गोदने वाली मशीन लेकर कई महिलाएं व पुरुष बैठे है । यहां विशेषकर सुहागिन महिलाएं व युवा वर्ग पहुंच रहे है । युवाओं में टैटू बनवाने का ललक दिख रहा है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला में,बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के स्टाल पर शुक्रवार को शिशु संघ मध्य विद्यालय ,सोनपुर के छात्र/छात्राओं द्वारा ललित कला प्रतियोगिता में भाग लिया।आपदा प्रबंधन विभाग के प्रशिक्षक द्वारा,प्राकृतिक आपदा,जैसे बाढ,भूकंप, तुफान, बिजली कड़कने पर अपनी सुरक्षा स्वयं कैसै करें। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में लगातार मेलार्थी की भीड़ सुबह से लेकर रात्रि तक जमी रहती है । मेले में अपनी प्रोडक्ट के प्रचार -प्रसार करने के लिए कई कंपनियां फ्री में सामग्री का वितरण कर रही है तो कई कंपनियां एक समान पर एक फ्री दे रही है तो वही कई ऐसे हैं जो खेल ,तमाशे ,पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से मुफ्त में इनाम बांट रही है। भारत की एक नामी-गिरामी आयुर्वेदिक कंपनी अपने व्यवसाय नजरिए को शिथिल करते हुए सोनपुर मेले में आये मेलार्थी को निःशुल्क इम्यूनिटी बूस्टर काढ़ा वितरण कर रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग प्रदर्शनी का उद्घाटन विभाग के मंत्री ललित कुमार यादव ने फीता काटकर इसका विधिवत शुभारंभ किया था । उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि मेरा विभाग PHED के नाम से जाना जाता है । मेले में लगाई गई प्रदर्शनी में पूरी तरह से बारीकी से यह दर्शाया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में शिव मनोरंजन के ही साधन उपलब्ध नहीं है बल्कि खाने-पीने के भी विभिन्न प्रकार के देसी विदेशी सामग्री उपलब्ध है मेले में जब मैं लाची घर वापस लौटते हैं गुड़ की जिलेबी, खरीदने में पीछे नहीं हटते हैं मेले के आनंद लेते हुए मेलार्थी चाट- फुचका, समोसा तो आंनद लेते ही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।