Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बरियाचक में 5 मुंखी हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लेकर हुआ भूमि पूजन, 31 मार्च से 6 अप्रैल तक 5 बजे से 8 बजे रात्रि तक होगा श्रीमद् भागवत कथा व रामलीला सोनपुर ---सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत नयागांव बरियारचक के छितूपाकड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण के लिए भूमि पूजन मुकेश कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी ने पंडित बृजेश दुबे के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि विधान के साथ शुक्रवार के दिन पंचमुखी हनुमान मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया । इस पंचमुखी हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ का आयोजन 31 मार्च से 6 अप्रैल तक होगा । इस महायज्ञ में 31 मार्च से 6 अप्रैल तक 5:00 बजे से 8:00 बजे तक भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा । जिसका कथावाचक राधा किशोरी जी वृंदावन करेगी वहीं रात्रि 8:00 बजे से 11 बजे तक रामलीला अयोध्या का आयोजन किया जाएगा । इस बात की जानकारी देते हुए समाजसेवी अनिल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पंचमुखी मंदिर के निर्माण के लिए काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले मुकेश सिंह एवं अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, बलजीत सिंह ,मदन सिंह के अलावा समस्त ग्रामवासी के सहयोग से यह पंचमुखी हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 31 मार्च को कलश यात्रा मंडप प्रवेश होगा जबकि 1 अप्रैल का अग्नि मंथन, मंडप पूजन परिक्रमा आरंभ की जाएगी वही 2 अप्रैल के पंचमुखी हनुमान जी के जिलाघिवास अलग-अलग दिन में अलग-अलग कार्यक्रम के प्रतिदिन होगा ।। 5 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी वही 6 अप्रैल को पंचमुखी हनुमान जी का आराधना यज्ञ एवं भागवत कथा की पूर्णाहुति संपन्न की जाएगी । पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा व महायज्ञ तैयारी के लेकर पूरे ग्रामवासी के सहयोग से निर्माण कराया जा रहा है साथ ही इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए लगातार हर कार्य की तैयारियां की जा रही है जिससे किसी प्रकार की समया अवधि में कठिनाई ना हो ।
सोनपुर प्रखंड के खारिका पंचायत के पोस्ट ऑफिस के पास रूद्र चंडी मंदिर के प्रांगण में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा । यह आयोजन 12 मार्च से 19 मार्च तक महायज्ञ में प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित की जाएगी । जिसमें 12 मार्च को कलश यात्रा निकाली जाएगी जबकि 13 मार्च को मंडप प्रवेश एवं पंचांग पूजन प्रतिदिन संध्याकाल में 5:00 बजे से 8:00 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा उसके पश्चात रामलीला का आयोजन किया जाएगा । श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का नेतृत्व कर्ता महंत श्री श्री 108 श्री श्यामसुंदर मुनि फलाहारी बाबा ,आचार्य व्यास मुनि पाठक के देखरेख में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को आरंभ से लेकर अंत तक उनके दिशा निर्देश पर अरविंद सिंह एवं भोला सिंह ,विद्यांचल सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव ,मनोज राय, शैलेश सिंह ,दुर्गेश सिंह ,लालू सिंह, शमशेर कुमार यादव, बृजेश सिंह, रमेन्द्रनाथ सिंह सहित पंचायत के गणमान्य लोगों के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु गण, भक्त गण एवं ग्रामवासी इस महायज्ञ को संपन्न कराने के लिए लगातार दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। अरविंदम सिंह और भोला सिंह ने शुक्रवार को बताया कि श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी जोर शोर से चल रही है । इस यज्ञ में माता लक्ष्मी ,गणेश , भगवान विष्णु भगवान शंकर, माता पार्वती ,माँगंगा,राम,सीता,लक्ष्मण, हनुमान,राधाकृष्ण सहित अन्य देवी-देवताओं का प्रतिमा का निर्माण का अंतिम रूप दिया जा रहा है । यज्ञ मंडप की पूरी तैयारी की जा रही है । इस यज्ञ मंडप में भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण आने की संभावना को देखते हुए पूरी विधि व्यवस्था सुचारू रूप से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है साथ ही स्थानीय प्रशासन की भी सहयोग ली जाएगी ।
सोनपुर प्रखंड के सबलपुर बभनटोली स्थित सबलपुर मध्यवर्ती के पूर्व मुखिया गौतम कुमार चंदन के दरवाजे पर गुरुवार की सुबह प्रखर युवा समाजसेवी निखिल शर्मा के 15 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार उर्फ शिबू की बीमारी की वजह से गुरुवार को सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में दुखद निधन पर एक श्रद्धांजलि सह शोक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता स्व-गौतम कुमार चंदन की पत्नी समाज सेविका नीतू चंदन ने की। इस दुखद एवं हृदय विदारक घटना को सुनकर सभी ग्रामवासी स्तब्ध रह गए।इस मौके पर सामूहिक फैसले के तहत बभनटोली में होली गायन की आगे की कार्यवाही को रद्द कर दिया गया।इस मौके पर दिलीप सिंह सरपंच, उप मुखिया सतीश कुमार, वार्ड सदस्य अभिजीत श्रीवास्तव,उप सरपंच पति सर्वेश कुमार,अरविंद सिंह अधिवक्ता, अविनाश कुमार शर्मासोनू, अविनाश कुमार शर्मा, मुन्ना शर्मा,सुधांशू शर्मा, विजय कुमार शर्मा,राजीव कुमार लल्लू जनार्दन सिंह, मुकेश कुमार शर्मा,राजू शर्मा, ललित शर्मा, दिग्विजय शर्मा, बिजेन्द्र शर्मा, संजय कुमार शर्मा आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
आपसी प्रेम ,शांति व सौहार्द पूर्ण वतावरण के आलावा खानपान व विभिन्न रंगों ,आबिरो के साथ खेलकर अद्भुत खुशहाली का त्यौहार होली है । इस पर्व में लोग एक- दूसरे के साथ खुशी और उमंग के साथ रंग व अबीर लगाकर होली खेलते हैं लेकिन समय के साथ होली के मनाने के तरीका भी बदल रहा है। हालाकी पुरानी परंपरा अभी भी थोड़ी जीवंत है जिसे निभाने की पुरजोर कोशिश में वर्तमान की युवा पीढ़ी लगी हुई है । पहले की होली में प्रेम, भाईचारे के अलावा रूठे बिछड़े लोगो से मिलन होती थी और पुनः टूटे हुए दोस्ती , रिश्ते टूटे हुए आपसी भाईचारा पुनः सभी रंगों के साथ विभिन्न हिल मिलकर हर्षोल्लास के साथ होली मनाते थे लेकिन विगत चार पांच दशक से ऐसा दृश्य नहीं दिखाई पड़ रही है । अब सिर्फ रंगों का त्योहार ही रह गया है । हरिहरनाथ मंदिर व लोक सेवा आश्रम सहित अन्य कई अन्य मंदिरों में होली के अवसर पर ढोल-मंजीरे के साथ स्थानीय लोगो द्वारा फगुआ गीत गाया गया।साथ ही लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।सोनपुर एसडीओ सुनील कुमार एडिशनल एसपी अंजनी कुमार सिंह सोनपुर सीओ विश्वजीत सिंह थाना अध्यक्ष सोनपुर संतोष कुमार सिंह पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम नयागांव थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राम हरिहरनाथ ओपी प्रभारी ने होली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अपने अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च हुआ गस्ती पुलिस के अलावा शराबियों हुड़दंगियों के अलावा अश्लील गीत व डीजे बजाने वालों पर नकेल कसने के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी पुख्ता इंतजाम किया गया था।इस दौरान अंचलाधिकारी विश्वजीत सिंह सहित सभी पदाधिकारी पुलिस बल के साथ पूरे दिन क्षेत्र में गस्त लगाते रहे ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
