सीओ ने थानाध्यक्ष और पुलिस बल की सहायता से सड़क से अतिक्रमण हटवाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित जैतिया पावर हाउस के नजदीक नाला में पड़े एक 22 वर्षीय अज्ञात शव को सोनपुर पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है। इस बात की जानकारी देती हुई जहाँगीर पुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजा सिंह ,समिति सदस्य राहुल कुमार, वार्ड सदस्य मोजिहन बीवी ने बताया कि सोमवार के दिन मृतक के लाश नाले में पड़े ग्रामीणों ने देखा और इस घटना की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी जहां जनप्रतिनिधियों ने सोनपुर पुलिस को दी । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड के ग्राम बनकेरवा से कुमकुम देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्हें अभी तक इंदिरा आवास और नल की सुविधा नहीं मिली है
भारत के विभिन्न शक्तिपीठ के दर्शन करते हुए भारत वासियों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करने के लिए निकले स्वामी नर्मदानंद ब्रह्मचारी सोनपुर----स्वामी नर्मदानंद ब्रह्मचारी ने मध्यप्रदेश के नर्मदा नदी के उदगम स्थल अमरकंटक से पूरे भारत के विभिन्न शक्तिपीठ के दर्शन करते हुए भारत वासियों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करते हुए स्वामी नर्मदानंद ब्रह्मचारी ने सभी शक्तिपीठों में पैदल यात्रा कर उनके दर्शन कर रहे है । स्वामी नर्मदानंद ब्रह्मचारी ने सारण जिले के विभिन्न शक्तिपीठ होते हुए आमी स्थित माँ अंबिका के दर्शन करते हुए डुमरी बुजुर्ग के कालरात्रि के दर्शन कर शुक्रवार को जेपी सेतु बजरंग चौक पर पहुँचे । उन्होंने बताया कि 20 नवम्बर 2021को यात्रा आंरभ की है ।16 महीने में 9 राज्यो की 6500 किमी की यात्रा पैदल तय कर अम्बिका स्थान होते हुए सोनपुर के खरीक गांव में पहुँचे उन्होंने कहा कि पूरे भारत के भ्रमण के दौरान हर जगह पर उन्हें स्वागत किया जा रहा है। सोनपुर पहुंचने के बाद माताओं-बहनों और समाज सेवी यशवन्त कुमार के नेतृत्व में उनका स्वागत किया । शुक्रवार के संध्या 3 बजे पटनदेवी के दर्शन हेतु जेपी सेतु होते हुए पैदल आगे बढ़ गए । बाबा ने यात्रा का उद्धेश्य सांस्कृतिक एकता एवं जात पात भुलाकर एक राष्ट्र ,एक धर्म हिन्दू धर्म(सनातन धर्म) का नारा दिया । इनका कहना था कि भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना चाहिये । क्यों दुनिया का सबसे श्रेष्ठय संस्कृति हिन्दू संस्कृति ही है । इस अवसर पर बाबा का यात्रा पथ में सहयोग हेतु धर्म जागरण के प्रांत संयोजक डॉ अवधेश कुमार,विद्यार्थी परिषद के यशवन्त कुमार,रौशन कुमार,विजय कुमार,रितेश कुमार,आलोक कुमार,नीतीश कुमार उपस्तिथ थे । जेपी सेतु पटना में बाबा का स्वागत करने हेतु पीयूष जी अपने साथियों के साथ मौजूद थे ।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाकरपुर -दिघवारा निर्माणधीन फोरलेन के कटारी चौक के पास दुकान पर कुछ गलत मानसिकता के लोग ने पहुंचकर दुकानदार के साथ मारपीट और गाली गलौज करते हुए उसके दुकान में बुधवार के रात्रि में आग लगा दी है । इस संबंध में पीड़ित संजय कुमार राय पिता हरिलाल राय परमानंदपुर ने सोनपुर थाने में गाँव के ही आधे दर्जन युवकों के ऊपर नामजद प्राथमिकी दर्ज गुरुवार को की है। प्राथमिकी दर्ज में उसने बताया कि कटारी चौक के पास दुकान पर पहुँच कर रँगदारी माँग रहा था नही देने पर कुछ गलत मानसिकता के लोग गाली गलौज करते हुए कहा कि तुम शराब बिक्री के जनकारी पुलिस को देते हो इस स्थल पर दुकान नही रहेगा । युवकों ने मारपीट करते हुए दुकान में रखे गला से ₹5000 निकालकर एवं दुकान के कुछ समान को फेंककर दुकान में आग लगा दी है जिसे मना करने के बाद भी वह दुकान में जोर जबस्ती आग लगा दी है । जिससे 10,000 हजार रुपए से ऊपर के दुकान के समान जलकर राख हो गया है । पुलिस आवेदन के आलोक में घटना स्थल पहुँच कर मामले की छानबीन करने में जुट गई है । इस बात की जानकारी देते हुए पीड़ित संजय कुमार राय ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस मामले की छानबीन करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है ।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.

Comments
सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के बभनटोली की सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त, सड़क मार्ग पर जलजमाव से राहगीर हो रहे परेशान ,लोगो मे बढ़ रहा जनाक्रोश सोनपुर---सोनपुर अंचल के सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के बभनटोली की खराब सड़कों की मरम्मती या नवनिर्माण पर जनप्रतिनिधियों द्वारा त्वरित कार्रवाई नही किए जाने से जनाक्रोश बढ़ रहा है। सबलपुर नया बाजार से बभनटोली होते हुए कचहरी बाजार जानेवाली सड़क की स्थिति दयनीय हो गई है। कई जगहों पर भारी वाहनों के कारण ढ़लाई सड़क का नामोनिशान मिट चुका है तो बभनटोली के रामजिनिस चौक के निकट सड़क पर निरंतर जलजमाव से लोगों का आना-जाना बाधित हो रहा है।यहां अक्सर दुर्घटनाएं घटती रहती हैं। लोगो को पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। पंचायत के वार्ड नम्बर-6 के वार्ड सदस्य अभिषेक श्रीवास्तव सहित अंग ग्रामीण अपने पंचायत के मुखिया दिनेश राय एवं विधायक सोनपुर डॉ रामानुज प्रसाद से काफी नाराज दिखते हैं और बताते हैं कि बार-बार सड़क निर्माण की गुहार लगाने के बावजूद उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलता है लेकिन इस गम्भीर समस्याओं का आज तक समाधान नही हुआ है । वार्ड सदस्य व ग्रामीणों का आरोप यह भी है कि हमारे पंचायत के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय विधायक के द्वारा वोट बैंक के हिसाब से लोगों का काम किया जा रहा है। पंचायत के मुखिया को भी इस काम के लिए कई बार बोला लेकिन उनके द्वारा एक ही जवाब मिलता है कि यह आरईओ का सड़क है।लेकिन पंचायत के विकास के दृष्टि से उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए कही भी किसी आवेदन के माध्यम से कारगर कदम नही उठाया। ग्रामीणों व वार्ड सदस्य ने कहा कि विधायक जी के पास इस काम के लिए अनेको बार कहा गया व लिखित भी दिया गया लेकिन आज तक समस्याओं का समाधान किया गया ।इस रास्ते के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का आना जाना होता है लेकिन किसी का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर नही जा रहा है क्योंकि इनलोगों का ध्यान विकास की ओर नही है इनका ध्यान केवल वोट बैंक पर है । वोट दीजियेगा तो काम होगा नही तो काम नही होगा । जितनी विकास 5 सालों में जनप्रतिनिधियों की होती है उतनी विकास गांव में नहीं होती हैं ।।होती भी है तो वह कागज के पन्नों पर ही हो रही है । वहीं ग्रामीणों व वार्ड सदस्यों का का कहना है कि केंद्र तथा राज्य की सरकार सड़क के माध्यम से विकास को गति देने के लिए करोड़ों की राशि खर्च कर रही है। लेकिन भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी के कारण सड़कें खस्ताहाल होने लगती है।
March 13, 2023, 9:12 p.m. | Tags: autopub