होली मिलन कार्यक्रम में पत्रकार बंधु और सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने मिलकर दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और उज्जवल भविष्य की कामना की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर में रंग लुटे महादेव ,सोनपुर में रंग लुटे बाबा हरिहरनाथ एवं बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में होली खेले' होली गायन से समूचा हरिहरनाथ मंदिर परिसर रविवार को गूंज उठा। बाबा हरिहरनाथ का दरबार सजा है और भक्तों की टोली मस्ती से बाबा हरिहरनाथ की होली में मदमस्त है। सामने बाबा हरिहरनाथ अपने दो स्वरूपों 'हरि एवं हर'के रुप में गायकों को शक्ति और भक्ति दोनों से परिपूर्ण करते दिख रहे हैं। ऐसी है बाबा हरिहरनाथ की होली। स्थानीय सबलपुर बभनटोली की होली में सोनपुर अनुमंडल प्रशासन ने भी अपनी भागीदारी निभायी। बाबा हरिहरनाथ की यह होली मिलन समारोह के रुप मे सदैव याद किया जाता रहेगा जिसमें सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार ,अपर पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार, थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला, अरविंद सिंह, सर्वानन्द सिंह, राजकिशोर सिंह, मुकुल सिंह, कृष्णा महतो, अमित सिंह पिंकू, दिनेश सहनी, बमबम बाबा, मुख्य अर्चक सुशील चंद्र शास्त्री, विश्वनाथ सिंह अधिवक्ता, अभय कुमार सिंह अधिवक्ता,पत्रकार राजीव कुमार सिंह चुन्नू, संजीत कुमार, अवध किशोर शर्मा व ,राहुल सौलंकी, ललित शर्मा ने भी होली गायन में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी और अबीर-गुलाल से होली खेली। साथ ही गायकों ने भोले बाबा, राधा-कृष्ण,सीता-राम, बजरंगबली की भक्तिमय होली गीतोंके साथ-साथ बाबू वीरकुंवर सिंह की वीरता को प्रदर्शित करते होली गीतों से भी वातावरण में ओज भर दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

रंगों का त्योहार पूरे भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में इसे अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। होली प्रेम सद्भाव और भाईचारे का पर्व है होलिका दहन 7 मार्च को होगी जबकि होली 8 मार्च बुधवार के दिन होगा हरिहर नाथ मंदिर के मुख्य अर्चक सुशील चंद्र शास्त्री ने बताया कि 6 मार्च को शाम 4:09 बजे के बाद पूर्णिमा आरंभ होगी जो 7 मार्च को 5.50 तक रहेगा लेकिन होलिका दहन 7:24 बजे तक शुभ मुहूर्त है में करना है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में शनिवार के दिन उस समय लोगों के कार्यों की तत्परता देखी गई । जब अंचल कर्मी अपने कर्तव्य को पालन करने के लिए वे कार्यालय में आकर कार्य कर रहे थे । इसके पूर्व वह अपने कार्यों को प्रति इतनी लापरवाही थी कि उन्हें न हीं किसी अधिकारियों का डर था न हीं वह अपने कार्यों के प्रति वफादारी थी । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

लंबे समय से सोनपुर के सबलपुर कचहरी बाजार स्थित अतिरिक्त उप स्वास्थ्य केंद्र के आसपास सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त सीओ विश्वजीत सिंह के नैतृत्व में किया गया । इसके पहले 4 बार उक्त जमीन को अतिक्रमण किए गए लोगों को नोटिस दिया गया कि आप सरकारी भूमि को खाली कर दे इसके बावजूद कोई भी अपनी जगह से नहीं हिला। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को नगर पार्षदों ने नगर पंचायत में हो रही समस्याओं को ध्यान आकृष्ट करते हुए समस्या का समाधान करने के लेकर एक माँग पत्र मंगलवार के दिन उपाध्यक्ष अंजली कुमारी के नेतृत्व में 17 पार्षदों ने हस्ताक्षर कर माँग पत्र सौंपा है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर पुलिस ने अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल सोनपुर -- होली में रंग मिजाज मनाने के नियत से शराब की मांग काफी तेजी से हो रही है और उसकी सप्लाई व बिक्री खूब हो रही है। पुलिस भी विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर अंग्रेजी व देशी शराब को बरामद कर रही है ऐसा ही एक मामला सोनपुर थाना क्षेत्र के फकराबाद में एक ऑटो के जप्त करते हुए उसके केविन में रखे अंग्रेजी शराब को पुलिस ने जप्त कर लिया है वही पुलिस के वाहन के देखते ही धंधेबाज वह ऑटो चालक व धंधेबाज भागने में सफल रहा । इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि फकराबाद गांव में एक ऑटो में लादकर शराब लेकर जा रहे एक ऑटो को जप्त करते हुए उसमें रखे अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है । सभी अंग्रेजी शराब कुल 69 लीटर शराब है। जिसमें 8 पीएम एवं ऑफिसर चॉइस के ट्रेटा पैक तथा रॉयल स्टेज ब्रांड के है। सभी शराब यूपी के निर्मित है । वहीं दूसरी ओर डिलीवरी बॉय के बैग की तलाशी के बाद उसके पास से 6 बोतल अंग्रेजी शराब पीआर कॉलेज के पास से बरामद किया गया है । डिलीवरी ब्वॉय को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार युवक प्रवेजावाद के विनय कुमार के रूप में पहचान किया गया है उसे जेल भेज दिया गया ।

सारण शिक्षक निर्वाचन एवं स्नातक निर्वाचन के लिए अधिसूचना हुई जारी छपरा जनादेश : निर्वाचन आयोग के द्वारा सारण स्नातक निर्वाचन एवं सारण शिक्षक निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। बताते चलें कि सारण स्नातक निर्वाचन के लिए वर्तमान एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव का कार्यकाल 8 मई 2023 को समाप्त होने वाला है वहीं शिक्षक स्नातक निर्वाचन के लिए केदारनाथ पांडेय का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 तक था लेकिन उनकी मृत्यु के कारण 24 अक्टूबर 2022 को यह सीट खाली हो गया।शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए उपचुनाव होने हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग का नोटिफिकेशन 6 मार्च 2023 को होगा। नॉमिनेशन का लास्ट डेट 13 मार्च 2023 है तथा नॉमिनेशन किए हुए उम्मीदवारों का यह स्कूटनी 14 मार्च 2023 को संपन्न होगा वही। नाम वापस लेने के लिए उम्मीदवारों के पास 16 मार्च 2023 तक का समय रहेगा तथा मतदान 31 मार्च 2023 को संपन्न होंगे। उक्त मतदान 31 मार्च 2023 को सुबह 8:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक होंगे तथा वोटों की काउंटिंग 5 अप्रैल 2023 को होगी। 11 अप्रैल के पहले तक इलेक्शन के सारे कार्य संपन्न हो जाएंगे ।

सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत पहलेजा शाहपुर दियारा के प्रथम मुखिया शहीद सुदर्शन प्रसाद राय की 19वीं पुण्यतिथि समारोह कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय सुदामा टोला के प्रांगण में सोमवार को किया गया । इस कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने पहुँच कर शहीद सुदर्शन प्रसाद राय के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता आर एन मालाकार ने की ,जबकि संचालन अनिल शर्मा ने किया । इस कार्यक्रम की विधि व्यवस्था एवं आगंतुकों को स्वागत पूर्व मुखिया पहलेजा शाहपुर दियारा के धर्मेंद्र कुमार राय एवं उनकी माता पूर्व मुखिया सीता देवी ने की । इस मौके पर उपस्थित रहे पूर्व जिला परिषद शिवनाथ मंडल ,पूर्व उप प्रमुख श्याम बाबू राय ,उप प्रमुख रंजीत कुमार राय ,मुखिया रामाशंकर राय ,दिनेश राय, विकास राय, समिति सदस्य पंकज राय पूर्व सरपंच कन्हैया मुकुंद ,समाजसेवी आमोद गोप ,लग्न देवराय ,श्रवण सिंह ,रामनरेश राय, नरेंद्र कुमार, नरेंद्र दास, नंदकिशोर चौधरी, शंभू शरण यादव ,नागेश्वर प्रसाद राय ,विनोद सिंह ,दीनानाथ प्रसाद,शर्मानन्द सिंह ने अपनी अपनी वाणी से शहीद सुदर्शन प्रसाद राय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य जो जन्म लेता है वह एक न एक दिन उनकी शरीर पंचतत्व में विलीन हो जाती है। लेकिन उनके किए गए कार्य और उनके व्यक्तित्व को लोग सदैव याद करते हैं । शहीद राय के किए गए कार्यों और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को लोग भुला नहीं सकते हैं और उनकी मार्ग पर चलने के लिए आज के युवा पीढ़ी की जरूरत है । अगर उन लोगों के आदर्श और सिद्धांतों पर आज के पीढ़ी चले तो निश्चित ही समाज प्रगतिशील होगी । क्षेत्र विकास होगा ,पंचायत विकास होगा । शहीद सुदर्शन प्रसाद राय के मरने के बाद उनके पुत्र पूर्व मुखिया धर्मेंद्र कुमार राय ने अब तक एक पिता और पुत्र का जो कर्तव्य होता है वह निभाते हुए उनकी पुण्यतिथि पर क्षेत्र के लोगों को बुलाकर उनके आदर्श और सिद्धांत पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं । जिससे समाज विकसित हो सके । इस मौके पर उपस्थित रहे कृष्णा यादव ,दीपक यादव ,अनिल यादव ,मोहम्मद सद्दाम सहित पंचायत के गणमान्य व बुद्धिजीवी लोग के साथ भारी संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित रहे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

सोनपुर--पहलेजा घाट ओपी क्षेत्र के अंतर्गत जेपी सेतु के बजरंग चौक पर एक भटकी हुई बच्ची को सुल्तानपुर गांव के वकील खान ने पहलेजा ओपी पुलिस को सोमवार को सुपुर्द किया । इस बात की जानकारी देते हुए पहलेजाघाट ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने बताया कि संजना खातून पिता मोहम्मद शहीद घर तरैया थाना पिपराही जिला शिवहर के रहने वाली बच्ची जो पटना में एक संबंधी के घर पर रहकर वह कार्य कर रही थी। जहां उसके साथ संबंधी ने उसे प्रताड़ित करती थी और वह सम्बंधी उसके घर से यह कह कर लाई थी कि उसके पठन-पाठन के साथ अच्छी शिक्षा देते हुए उसे अपने बच्चे के तरह से रखेंगी लेकिन ऐसा नहीं करने के कारण उस बच्ची ने उस घर से भागकर वह पटना से सोनपुर के जेपी सेतु के बजरंग चौक पर पहुंची । बजरंग चौक पर रोते बिलखते उस बच्ची को जब वकील खान सुल्तानपुर निवासी ने उस बच्ची को पूछताछ करने के बाद पहलेजा ओ पी पुलिस को सुपुर्द कर दिया । जहां ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने उस बच्ची के परिजनों की जानकारी पिपराही थाने के द्वारा उसके मां एवं पिता को पहलेजा ओपी में बुलाकर पहचान करने के बाद संजना खातून पिता मोहम्मद शहीद माता जोहरा खातून को सोमवार को सुपुर्द कर दिया । इस नेक काम के लिए वकील खान सहित अन्य लोगों ने ओपी प्रभारी को बधाई देते हुए कहा कि अगर पुलिस हो तो ऐसा । जिन्होंने अपने कर्तव्य को पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए भटकी हुई बच्ची को उसके परिजनों को सुपुर्द किया।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें