सोनपुर प्रखंड के खारिका पंचायत के पोस्ट ऑफिस के पास रूद्र चंडी मंदिर के प्रांगण में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा । यह आयोजन 12 मार्च से 19 मार्च तक महायज्ञ में प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित की जाएगी । जिसमें 12 मार्च को कलश यात्रा निकाली जाएगी जबकि 13 मार्च को मंडप प्रवेश एवं पंचांग पूजन प्रतिदिन संध्याकाल में 5:00 बजे से 8:00 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा उसके पश्चात रामलीला का आयोजन किया जाएगा । श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का नेतृत्व कर्ता महंत श्री श्री 108 श्री श्यामसुंदर मुनि फलाहारी बाबा ,आचार्य व्यास मुनि पाठक के देखरेख में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को आरंभ से लेकर अंत तक उनके दिशा निर्देश पर अरविंद सिंह एवं भोला सिंह ,विद्यांचल सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव ,मनोज राय, शैलेश सिंह ,दुर्गेश सिंह ,लालू सिंह, शमशेर कुमार यादव, बृजेश सिंह, रमेन्द्रनाथ सिंह सहित पंचायत के गणमान्य लोगों के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु गण, भक्त गण एवं ग्रामवासी इस महायज्ञ को संपन्न कराने के लिए लगातार दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। अरविंदम सिंह और भोला सिंह ने शुक्रवार को बताया कि श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी जोर शोर से चल रही है । इस यज्ञ में माता लक्ष्मी ,गणेश , भगवान विष्णु भगवान शंकर, माता पार्वती ,माँगंगा,राम,सीता,लक्ष्मण, हनुमान,राधाकृष्ण सहित अन्य देवी-देवताओं का प्रतिमा का निर्माण का अंतिम रूप दिया जा रहा है । यज्ञ मंडप की पूरी तैयारी की जा रही है । इस यज्ञ मंडप में भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण आने की संभावना को देखते हुए पूरी विधि व्यवस्था सुचारू रूप से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है साथ ही स्थानीय प्रशासन की भी सहयोग ली जाएगी ।