Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
शिशु मृत्यु दर के मामले को कम करना और लगातार बढ़ाना । छह महीने तक नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थायी स्तर पर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी ।
अपर मुख्य सचिव के के पाठक सोनपुर डायट पहुँच कर विधि व्यवस्था की ली जनकारी सोनपुर । सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के गोविंदचक स्थित शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक पहुंचे। डायट पहुंचे पर मौजूद अधिकारियों और शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। केके पाठक गोपालगंज जाने के दौरान डायट में पहुँच कर यहाँ के विधि व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अपने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण के लिए आए शिक्षकों के परीक्षण सही तरीके से करने के नसीहत देते हुए खाना समेत कई मूलभूत सुविधाओं का जनकारी हासिल किया । अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने वहां शिक्षकों से संवाद स्थापित करते हुए वेतन में बढ़ोतरी की बात बुधवार को बतायी ।शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने प्रशिक्षण के लिए आए शिक्षकों के खाना का भी जांच की साथ ही उन्होंने रसोइया से खाने का मेन्यु पूछा व खाने के स्टॉल का भी निरीक्षण किया। मौके पर सहायक उप निदेशक रमेश चंद्रा, डीईओ दिलीप कुमार सिंह, डीपीओ धनन्जय पासवान, डायट प्राचार्य अभय कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक गण मौजूद थे।
सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने भरत सिंह सोनपुर । बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के द्वारा कल्याणपुर पंचायत के सरपंच सह सरपंच संध के प्रखंड अध्यक्ष भरत सिंह को प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला,दीपक कुमार ने उनके कार्य कुशलता एवं संघ के प्रति समर्पण भावना एवं पंचों ,सरपंचों के साथ कार्य के प्रति पूर्ण सहयोग को देखते हुए भरत सिंह को प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत गुरुवार को की है । प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर भरत सिंह को पंच ,सरपंचों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। बधाई देने में दिपक कुमार पातालेश्वर मंदिर सचिव ,सरपंच अरुण कुमार सिंह,रमाकांत महतो, मुकेश कुमार राम, जुनारवी महतो ,मनन ओझा,राजेश सिंह ,शंकर मालाकार, जितेंद्र ठाकुर, जूली राय ,मनोज राय, चंचल सिंह, बबलू यादव, अवधेश राय, प्रदीप कुमार ठाकुर, दिलीप सिंह सहित दर्जनों सरपंच सैकड़ो पंच सहित पत्रकार संजीत कुमार ,वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ सिंह ,प्रभात रंजन, राजेश कुमार,शिवकांत सिंह,राजन सिंह ,गौतम,वैभव,सैकड़ो ग्रामीणों ने बधाई दी।
88 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती के पावन पर्व पर सोनपुर में निकाली गयी शोभायात्रा सोनपुर प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र ग्राम कुम्हरटोली, अंग्रेजी बाजार, सोनपुर की ओर से 88 वीं त्रिमुर्ती शिव जयंति के पावन पर्व के अवसर पर शोभा यात्रा एवं मनमोहक झाँकी गुरुवार को निकाली गई। यह शोभा यात्रा स्थानीय सेवा केन्द्र से निकलकर अंग्रेजी बाजार ,गजग्राह चौक, हरिहरनाथ मंदिर, मीना बाजार ,हॉस्पीटल मोड़, स्टेशन रोड होते हुए गोला बाजार से वापस बरबट्टा होते हुए सेवा केन्द्र पर सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में ब्रम्हा कुमारी रीमा बहन ने कहा कि परम पिता परमात्मा शिव का अवतरण का यादगार शिव रात्रि है। उन्होने बताई की संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में मूल शिक्षा आध्यात्मिक ज्ञान और सहज राज योग की शिक्षा द्वारा समाज का उत्थान एवं चरित्र निर्माण करना है मनुष्य अपने कर्म और गुना से महान बनता है भगवान शिव की आराधना करने वाले प्रत्येक भक्त की मुरादे पूर्ण होती है यदि कोई सच्ची आस्था और सरदार से भगवान शिव को याद करता है तो भगवान शिव भो उसकी मनोकामना अधूरी नहीं छोड़ते। भोलेनाथ से सच्ची सुख शान्ति प्राप्त करने के लिए मनुष्य अपने बुराई, काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार, कटु वचन आपसी वैर विरोध रूपी शत्रु को चढ़ाने से और अपने आत्मा समझकर ज्योति बिन्दू शिव परमात्मका को याद करने से ही सच्ची मन की शांती मिल सकती है। भाग, धतुरा, अकवन का फुल चढ़ाने से नहीं। आज के समय में जीवन आतंक अत्याचार बलात्कार हत्या जैसे अपराधों से भयभीत है मानव अपने पतन की ओर बढ़ रहे हैं ऐसे में मानव को मानवता की ओर ले जाना ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय सेवा केंद्र द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव से संपूर्ण भारत वासी को मानवतावादी ओर ले जाना है। सोनपुर वासी के सभी श्रद्धालु भक्तो को 88 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंति की बधाइयाँ दिए तथा सभी आत्माओं की मंगल कामना करते हुए राजभोग मेडिटेशन से सभी रोगों से मुक्त एवं पापों से मुक्ती जीवन मुक्ती की प्राप्ति होने की शुभ संदेश दिए और 100 भाई बहनों के साथ मनमोहर झांकी के द्वारा सभी के मन को लुभाया। इस कार्यक्रम में निम्न भाई-बहन शामिल हुए :- स्थानीय सेवा केन्द्र के मुख्य संचालीका ब्रम्हाकुमारी रीमा वहन, हरिहरनाथ थानाध्यक्ष स्वर्ण प्रिया, राजयोगी ब्रम्हाकुमार, रवीन्द्र भाई, बेबी बहन, चुटुर, रूही, रेनू बहन, ललन भाई, मुन्ना भाई, रवीन्द्र माई. नितू बहन, ओम प्रकाश भाई, राजवंशी भाई, विश्वनाथ भाई, ओम प्रकाश भाई, शिवम, रौशनी, आदित्री, दीपक, रौशन एवं प्रिंस, शीला, लीला, पुनम बहन, राकेश, तथा अन्य भाई बहन शामिल रहे ।
पहलेजाघाट थाना के नए भवन के निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी ने नारियल फोड़कर किया नए भवन के निर्माण का शुभारंभ सोनपुर । सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पहलेजाघाट थाना जो पुराने भवन में चल रहा था। नये थाना भवन के निर्माण के लेकर पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रो उच्चारण के साथ समाजसेवी अरविंद कुमार ने भूमि पूजन किया । इस भूमि पूजन में पहलेजाघाट थानाध्यक्ष ने नारियल फोड़ कर नये भवन के निर्माण के लिए गुरुवार को शुभारंभ की ।थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी ने बताई की नए थाना भवन के निर्माण हो जाने से इस थाने में कार्यरत पदाधिकारियो ,कर्मियों के साथ हो रही अनेक समस्याओं से निजात मिलेगी साथ ही विभिन्न कांड में जप्त किये गए सामग्री को रखने में सुविधा मिलेगी । सरकार ने पहलेजाघाट ओपी को थाना के दर्जा दिया । अब नए भवन का निर्माण होगा । पहलेजाघाट थाना परिसर पूरे 14 कट्ठा के करीब में भूमि है ।जी प्लस 3 से थाना का निर्माण होने जा रहा है ।नये थाना बनेगे जिसमे सभी सुख सुविधाओं से सुशोजित होगा। राजद नेता रमेश राय ने बताया कि नया थाना बन जाने से थाने में कार्यरत पदाधिकारी, कर्मियों के अलावा हर तरह के सुविधा उपलब्ध होगा । पुराना भवन में चल रहे थाना से काफी समस्याएं कर्मियों को हो रही थी उससे निजात मिल सकता है । यह थाना चार मंजिला निर्माण होगा। जिसमे 201 फीट लंबा और 52 फीट चौड़ा करीब 14 कट्ठा के करीब भूमि पर चार मंजिला मकान निर्माण किये जाएंगे ।जिसमें थाने के अंदर थानाध्यक्ष ,अपर थानाध्यक्ष ,पुलिस पदाधिकारियों ,कर्मियों का कमरा ,वायरस रूम ,मलखाना ,पार्किंग ,हजरत, वैराग सहित अन्य सुख सुविधाओं से सुशोजित होगा । नये थाना का निर्माण पूर्ण रूप से 14 माह के अंदर कर लिया जाएगा। जिसमें करीब 3:45 करोड रुपए की लागत से इस भवन का निर्माण होगा। भूमि पूजन के दौरान मौजूद रहे । अपर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ,एसआई पूर्णिमा कुमारी, अजीत कुमार सिंह,बिखम राय,प्रियंका कुमारी,मधु कुमारी,चौकीदार पृथ्वी पासवानसहित अन्य पुलिस कर्मी व जितेंद्र पसवान,मुकेश कुमार , समाजसेवी हरेंद्र कुमार,अरविंद कुमार ,राजकिशोर महतो. संजय कुमार ,चुन्नू जी सहित दर्जनों क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ धाम पर महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लिया जायजा। महेंद्र नाथ धाम पर शुक्रवार को होने वाले महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा अर्चना को लेकर सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बुधवार को मंदिर परिसर के साफ सफाई तथा तैयारी को लेकर जायजा लिया।
Transcript Unavailable.
