अपने तथा अपने बच्चों को दुर रखें।

Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य के रांची ज़िला से जयवीर यादव ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि शिक्षा बहुत ज़रूरी है। बच्चों को शिक्षित इसीलिए करते है कि बच्चे समाज में अपनी पहचान बना पाए और अपनी जीविका को अच्छे से चला पाए। शिक्षा से बच्चों को आत्मनिर्भर बनाया जाता है। बहुत अभिभावक अच्छी शिक्षा के लिए बच्चों को दूर स्कूल में भेजते है लेकिन बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाते है। वही बच्चे अभिभावक से दूर रह कर बाहर की मौज़ में लिप्त हो कर शिक्षा अच्छे से ग्रहण नहीं कर पाते है। बच्चों को निगरानी में रख कर शिक्षित करना चाहिए ।

महिला बांधयाकरन

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा सर्दी के मौसम में मुर्गी आवास की सफाई कैसे करें इसकी जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

मैक्लुस्कीगंज 19 जनवरी 2024 फ़ोटो 1 - वनभोज में शामिल अतिथियों संग मेला समिति के सदस्य सहित स्थानीय मुखिया. मकर संक्रांति डेगाडेगी मेला समिति ने वनभोज का आयोजन किया. मैक्लुस्कीगंज स्थित चट्टीनदी घोड़ियालंगर नदी तट पर आयोजित वनभोज में मुख्य रूप से झारखंड ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस व बिहार वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष आनन्द शंकर राजहंस उपस्थित थे. अतिथियों ने कहा मैक्लुस्कीगंज नगरीय विकास से दूर प्रकृति का अनुपम उपहार है. पर्यटन का संभावित, वन संपदा एवं अनमोल प्राकृतिक सौंदर्य से संपन्न झारखंड में मैक्लुस्कीगंज की मनमोहक छटा अतुलनीय धरोहर है. वनभोज में मकर संक्रांति के अवसर पर डेगाडेगी नदी तट पर लगने वाले मेला को भव्य रूप प्रदान करने सहित मेले में आने वाले दुकानदारो, व घूमने आने वालों की सुविधाओं पर विचार विमर्श किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से लपरा मुखिया पुतुल देवी, डुमारो मुखिया सुनीता खलखो,, मायापुर मुखिया पुष्पा खलखो, सुनीता, पवन, मुखदेव गोप, जितेन्द्रनाथ पांडेय, भुनेश्वर प्रजापति, रामबिलास गोप, राजेश लाल, रामभजन सिंह, महादेव राणा, रामेश्वर भोगता, रामभजन सिंह, विद्यानन्द सिंह, अनिल गंझू, भोला गंझू, हरेंद्र उरांव, सुशील उरांव, बिरज उरांव, जयनाथ मुंडा, राजकुमार प्रजापति, रवि राम, उमेश उरांव, बासुदेव उरांव सहित मेला समिति के सदस्य शामिल थे.

मैक्लुस्कीगंज 18 जनवरी 2024 फ़ोटो 1 - छाया कोहरा, धीमी गति से चलती रेलगाड़ी. मैक्लुस्कीगंज में लगातार पड़ रही ठंड के बाद छाया कोहरा. लागातार तापमान में गिरावट हो रही थी. बीते मंगलवार की सुबह लागभग 6 बजे न्यूनतम तापमान 1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था. पिछले दो दिनों से कोहरा छाया हुआ है, जिससे ठंड तो महसूस किया जा रहा है, लेकिन न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहा. गुरुवार को पूरे दिन बादल व कोहरा छाये रहने से मौसम में ठंढक थी, लगभग 10 बजे कोहरा से निजात मिला. विजिबिलिटी 20 मीटर के लगभग था, इस दौरान मैक्लुस्कीगंज चामा बालूमाथ मुख्य मार्ग पर वाहनों की रफ़्तार धीमी रही, हेड लाइट जला कर चलना पड़ा. वहीं रेलगाड़ियों की गति भी धीमी रही. विद्यालय जाने वाले बच्चों को समस्या का सामना करना पड़ा.

मेला समिति सदस्यों व स्थानीय मुखिया के बीच मोबाइल वाणी पर चर्चा. नमस्कार साथीयों मैं रोहित कुमार रांची जिला के मैकलुकीगंज से आपका स्वागत करता हूं. साथियों आज मैने मैक्लुस्कीगंज में डेगाडेगी मकर संक्रांति मेला समिति सदस्यों व स्थानीय मुखिया के बीच आयोजित एक वनभोज बैठक में मोबाइल वाणी पर विस्तृत जानकारी दी । की कैसे हम मोबाइल वाणी के माध्यम से अपने आसपास के छेत्रों के खबरों को सही समय पर बिना देर किए लोगों तक पहुंचा सकते हैं । और लोगों को इसपर चल रहे ताजा खबरों के साथ साथ अन्य जानकारी जैसे की रोजगार से जुड़ी खबरें, खेती,स्वास्थ्य और अन्य मनोरंजन की जानकारी लोगों को मिलती रहे। साथियों ऐसे ही ताजा तरीन खबरें और मनोरंजन की जानकारी के लिए सुनते रहें रांची मोबाइल वाणी धन्यवाद,,,,,,

Transcript Unavailable.

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...