Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ मसूर के फसल में लगने वाले रोग की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
सफलता हमेशा असफलता के स्तंभ पर खड़ी होती है। इसलिए किसी को भी असफलता से घबराना नहीं चाहिए। ये विचार थे महान नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के। "तुम मुझे खून दो,मैं तुम्हे आजादी दूंगा" का नारा देने वाले,जोशीले भाषणों से लोगों में ऊर्जा भरने वाले, आजादी की जंग में प्रमुख भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को मनाई जाती है।आज पूरा देश सुभाष चंद्र बोस की 127 वी जयंती मना रहा है जिसे पराक्रम दिवस के रूप में भी जाना जाता है। देश के महान सपूत और स्वतंत्रता सेनानी,सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर मोबाइल वाणी परिवार के तरफ से उनको सादर नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि !
मैक्लुस्कीगंज 22 जनवरी 2024 फ़ोटो 1 - आकर्षण का केंद्र भगवान राम के रूप ममे बच्चे, हेसालौंग. फ़ोटो 2 - कलश यात्रा में शामिल रामभक्त, हेसालौंग. अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राम मय हुआ मैक्लुस्कीगंज. कहीं कलश यात्रा, कहीं हुआ कीर्तन तो कहीं चला लंगर. मैक्लुस्कीगंज एवं आसपास के नावाडीह, हेसालौंग व लपरा में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया. हेसालौंग दामोदर नाथ मंदिर में कलश यात्रा निकाला गया. 201 कलश लेकर श्रद्धालुओं की यात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई जो दामोदर नद तट पर पहुंची. पुरोहित सुदामा पांडेय ने मन्त्रोचारण कर संकल्प कराकर जल उठाया. यात्रा में भगवान राम वीर लक्ष्मण व सीता माता के रूप धारण किये नन्हे बच्चे आकर्षण का केंद्र बने हुए थे. खीर का वितरण किया गया. संध्या में दीप प्रज्ज्वलित किया गया. इस अवसर पर लपरा मुखिया पुतुल देवी, आदित्य साहू, विकास, जितेंद्र भारती, पवन साहू, कुलदीप साहू, सुरेश साहू, लखन प्रसाद साहू, आकाश, अंशु, सूरज, चन्दन, भीम। प्रसाद, पंकज, जगत, अनूप, सरिता देवी, तृप्ति कुमारी, तुलसी देवी, विद्या कुमारी, ममता देवी सहित बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल थे.
मैक्लुस्कीगंज 22 जनवरी 2024 फ़ोटो 3 - एलईडी में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, लपरा शिव। मंदिर. फ़ोटो 4 - लंगर, लपरा शिव मंदिर. अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लपरा शिव मंदिर में एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण चलाया गया, जाह्नवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सहित अन्य देखने वालों की उमड़ी भीड़. संध्या में दीप प्रज्ज्वलित किया गया. लपरा शिवालय परिसर में पूरे दिन लंगर चलाया गया वहीं संध्या में आरती के पश्चात खीर का वितरण किया गया. इस अवसर पर मंदिर समिति के अलावे भारी संख्या में रामभक्त शामिल थे. मुख्य रूप से जितेन्द्रनाथ पांडेय, मनोज गिरी, सुरेंद्र यादव, अमित गुप्ता, रामबिलास गोप, सुनील गिरी, नवीन गिरी, अनिल गंझू, विजय, रामसेवक गुप्ता, सुबोध रजक, भोला गंझू, कपिंदर साहू, अजय साहू, रमेश गुप्ता, गणेश गुप्ता, सुदेश शर्मा, दौलत शर्मा, संदीप राजदान, मंटू साहू, हरेंद्र उरांव, सहित बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल थे. शोभायात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन मुस्तैद थी.
मैक्लुस्कीगंज 22 जनवरी 2024 फ़ोटो 5- कीर्तन में शामिल महिला श्रद्धालु. नावाडीह. श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मैक्लुस्कीगंज के नावाडीह में उत्सव मनाया गया. भजन कीर्तन का दौर पूरे दी चला. पुरोहित लोकनाथ पांडेय ने विधिवत पूजन कराया. संध्या में दिया जलाया गया, आरती के पश्चात महा प्रसाद का वितरण किया गया. पूरा क्षेत्र श्री राम के जयकारों व धुनों से गुंजयमान रहा. इस अवसर पर बासुदेव ठाकुर, कलिंदर ठाकुर, रोहित, दिनेश, नन्दलाल यादव, शिवनन्दन महतो, सुरेश यादव, प्रेम गुप्ता, अनिल गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, किशुन गंझू, राजिंदर साव, रामेश्वर गुप्ता, जितेंद्र यादव, मनोज यादव, मनपुरन यादव, नवीन यादव, रामवतार यादव, रबिन्द्र यादव सहित अन्य शामिल थे.
हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार बीस तीन सालों में दुनिया के पांच बड़े व्यापारियों की संपत्ति में दोगुने से ज्यादा का इजाफा हुआ है, जिस समय इन अमीरों की दौलत में इजाफा हो रहा था, ठीक उसी समय पांच मिलियन लोग गरीब से और ज्यादा गरीब हो रहे थे। इससे ज्यादा मजे की बात यह है कि हाल ही में दावोस में हुई वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम की बैठक में शीर्ष पांच उद्योगपतियों ने एक नई रणनीति पर चर्चा और गठबंधन किया।
