डिस्क्रिप्शन: हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए
दोस्तों, देश में बालिकाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने, लड़कियों की शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, करियर के लिए मार्ग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। नेशनल गर्ल चाइल्ड डे का मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और देश में लड़कियों के सामने आने वाली असमानताओं के मुद्दों से निपटना और बेटियों के अधिकारों के बारे में सभी को बताना है। मोबाइल वाणी परिवार की और से आप सभी को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाये।
मैक्लुस्कीगंज 23 जनवरी 2024 फ़ोटो 3 - दीप प्रज्ज्वलित करते प्राचार्य सहित अन्य शिक्षक. मैक्लुस्कीगंज इंटर कॉलेज में कॉलेज में सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप मे मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार शर्मा एवं सहयोगी शिक्षकों बे संयुक्त रूप से नेताजी के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया. प्राचार्य शर्मा ने सम्बोधित करते हुए नेताजी जी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी और भारत की आजादी की लड़ाई में उनके योगदान के बारे में विस्तार से बताया. साथ ही उनके जीवन व आदर्शों से सीख लेकर देश के प्रति समर्पण के भाव जागृत करने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर कॉलेज की छात्रा मोनिका कुमारी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवनी पर भाषण प्रस्तुत किया गया. इस अवसर मुकेश विश्वकर्मा, राहुल सिंह, सौरभ कुमार, रामानंद आर्या, आशा देवी, रिया कुमारी, सुचिता कुजूर, पंकज कुमार, श्वेता प्रजापति अन्य उपस्थित थे.
मैक्लुस्कीगंज 23 जनवरी 2024 लपरा विकास नगर में ग्रामीणों की एक बैठक हरि पाहान की अध्यक्षता में किया गया. बैठक में ग्रामीणों ने विकास नगर में लगने वाले सप्ताहिक बाजार व पुष्य पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाली वार्षिक पशु मेला के विषय में विचार विमर्श किया गया. समिति के संरक्षक जितेन्द्रनाथ पांडेय व मुखदेव गोप ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्णिमा के अवसर पर 25 जनवरी को मेला का विधिवत शुभारंभ किया जायेगा. बताया कि मेले में पशुओं के अलावे कृषि, बच्चों सहित टावर झूला, ब्रेकडान्स झूला, ड्रैगन झूला, नौका झूला, न्यू भारत जादूगर, बच्चो के लिए मिकी माउस झूला, मीना बाजार अन्य मनोरंजन की व्यवस्था की जायेगी. बैठक में मेला समिति के अध्यक्ष प्रदीप यादव, सचिव संतोष मुंडा, उपाध्यक्ष विजय मुंडा, बैजू मुंडा, आलोक यादव, विजय मुंडा, कोषाध्यक्ष हरेंद्र उरांव, राजन राम, रौशन लोहरा, प्रशांत गिरी समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे.
मैक्लुस्कीगंज 24 जनवरी 2024 फ़ोटो 2 - जयंती मनाते लिटिल विंग्स के छात्र व शिक्षक. लिटिल विंग्स विद्यालय हेसालौंग में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती पराक्रम दिवस के रूप में धूम धाम से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संस्थापक रवि गिरी व प्रबन्धन निदेशक ऋषि गिरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया. विद्यालय कि प्रधानाध्यापिका सोमा मुखर्जी ने नेताजी के जीवनी व गाथायें पर प्रकाश डाला व उनके आदर्शों का अनुशरण की बात कही. उन्होंने बताया कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी कि जयंती को अधिकारिक तौर पर पराक्रम दिवस के रूप मे जाना जाता है. इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षका नामिता, हेमंती, किशोरी खेस, आरती कुमारी, निशा, मोली सहित अन्य शामिल थे.
मैक्लुस्कीगंज 23 जनवरी 2024 फ़ोटो 4- प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिथि सहित अन्य. हिल साइड बंगला परिसर में आजसू पार्टी के खलारी प्रखंड पंचायत प्रभारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सह वनभोज का आयोजन रांची जिला अध्यक्ष संजय महतो की अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय प्रवख्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव डॉ अशोक नाग, राजेन्द्र मेहता, केंद्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ पार्वती देवी, जिला अध्यक्ष वीना देवी, जिला सचिव सावित्री देवी अन्य उपस्थित थे. हिल साइड बंगला मैक्लुस्कीगंज में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम सह वनभोज की शुरुआत अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया. कार्यक्रम में खलारी प्रखण्ड अंतर्गत चौदहों पंचायत से पंचायत प्रभारी शामिल थे. तत्पश्चात उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों ने आजसू पार्टी के नीति सिद्धान्तों को बताते हुए विस्तार करने की बात कही. कार्यक्रम का संचालन रामबिलास गोप व धन्यवाद ज्ञापन नागेश्वर महतो ने किया. खलारी प्रखण्ड अध्यक्ष विकास चौहान, हरेंद्र सिंह, राजकुमार गुप्ता, बाबूलाल गंझू, एतवा उरांव, प्रभात गिरी, राजा खान, कृष्णा लोहरा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे.
Transcript Unavailable.
Mather and chaild
मेरे क्षेत्र मे पानी की समस्या है.
Transcript Unavailable.
