बुढ़मू : होली पर्व एवं लोकसभा चुनाव को लेकर ठाकुरगांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता बुढ़मू अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा ने किया। जबकि संचालन कमल मोदी ने किया। बैठक में होली पर्व शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। होली पर्व में कहीं पर किसी की भावना को मोबाइल में ठेस पहुंचाने वाला मैसेज आदि को पोस्ट नहीं करने की बात कही गई।, और मिलजुल कर होली पर्व मनाने की बात कही गई। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई, और शांति पूर्ण वातावरण में लोकतंत्र के पर्व में मतदान करने की अपील की गई। बैठक में कई जानकारी और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। थाना परिसर में होली मिलन समारोह भी मनाया गया। मौके पर उपस्थित पदाधिकारीयो, और जनप्रतिनिधियों ने एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर ठाकुरगांव थाना प्रभारी विनीत कुमार, बुढ़मू बीडीओ, हेसलपीड़ी के मुखिया कुसेंद्र पाहन, दिनेश महतो, रंथेश्वर गिरी, ठाकुरगांव और खखरा के मुखिया सहित शांति समिति के सदस्य लोग उपस्थित थे।

बुढ़मू : बुढ़मू थाना परिसर में होली पर्व एवं लोकसभा चुनाव को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बुढ़मू अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा ने किया। बैठक में होली पर्व शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। और होली पर्व के दौरान कहीं पर कोई भी किसी की भावना को ठेस पहुंचाने वाला मैसेज आदि पोस्ट नहीं करने की बात कही गई।, और मिलजुल कर होली पर्व मनाने की बात कही गई। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई, और शांति पूर्ण वातावरण में लोकतंत्र के पर्व में मतदान करने की बात कही गई। साथ ही बैठक में कई जानकारी और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। थाना परिसर में होली मिलन समारोह भी मनाया गया। मौके पर उपस्थित पदाधिकारीयो, और जनप्रतिनिधियों ने एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी, बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार, बुढ़मू बीडीओ, प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य रामजीत गंझू, मांडर इंस्पेक्टर, राजद के सज्जाद अंसारी, वरिष्ट कांग्रेसी याकूब अंसारी, बुढ़मू के पूर्व मुखिया गोवर्धन लोहरा, ईदू खान, दिनेश यादव एवं शांति समिति के सदस्य सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Transcript Unavailable.

होली पर्व को लेकर सीओ तृप्ति वीजया कुजूर की अध्यक्षता में बालूमाथ थाना परिसर में शांति समिति के बैठक हुई। बैठक में होली का त्यौहार शांतिपूर्ण आपसी स्वभाव के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कमेटी के सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए खासकर हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखने की पुलिस से अपील की। साथ ही शराब पर रोकथाम के लिए विशेष कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया। कहा गया की होली के मौके पर शराब विवाद वह हंगामा का बड़ा कारण बनता है, इस पर प्रशासन विशेष ध्यान दें बैठक में गणमान्य लोगों ने वैसे मनचलों जो नशे के हालात में हाई स्पीड बाइक चालक पर लगाम लगाने की मांग की।इस पर पुअनि सत्यदैव कुमार ने गंभीरता से लेते हुए ईसपर त्वरित कार्रवाई करने का भरोसा दिया। होली के दौरान प्रशासन की ओर से मनचलों तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी, ताकि होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तथा सौहार्द ढंग से मनाया जा सके। इस मौके पर को तृप्ति विजया कुजूर, प्रमुख ममता देवी, पुअनी गौतम कुमार, अमित कुमार रविदास, एसएन महतो, सत्यदेव कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अमीर हयात, भाजपा नेता शैलेश कुमार सिंह, गिरधारी यादव त्रिवेणी साहू, अमित कुमार, मुखिया विमला देवी, संध्या देवी, अजय टानाभगत, श्याम सुंदर यादव, रामवृक्ष उरांव ,शमसुल खान, अजय भगत, चांदनी देवी, सुरेंद्र उरांव ,लालदेव उरांव सहित बालूमाथ प्रखंड तथा पंचायत से ग्रामीण जनप्रतिनिधि व राजनीतिक पार्टी के लोग शामिल थे।

लातेहार से सुशांत पाठक, की रिपोर्ट दिनांक 15-03-2024 को ग्राम ओकया के देवी मंडप प्रांगण में वार्ड 3 के सदस्य धर्मेंद्र कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में कार्यालय प्रखंड विकास पदाधिकारी बालूमाथ के ज्ञापन 239 दिनांक 05 -03 - 2024 के आदेश आलोक में सबकी योजना सब का विकास अंतर्गत GPDP वार्षिक कार्य योजना 2024- 25 तैयार करने के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया। वहीं ग्रामिणों के मध्य उपस्थित भगेया पंचायत सेवक महेश मुंडा एवं मुखिया रोहनी देवी ने उपस्थित ग्रामिणों को रेन हार्वेस्टिंग "बारिश के संचित जल को कृषि एवं पशुपालन " में उपयोग संबंधी जानकारी दी गई ) साथ ही ग्रामसभा में उपस्थित ग्रामीणों ने कार्य योजना की सुची , गऊशाला शेड, सिंचाई कुप निर्माण, कुप मरम्मति, आम बागवानी, रेन हार्वेस्टिंग , समेत कई योजनाओं का सुची तैयार कर पंचायत सेवक को सौंपा। ग्राम सभा में उपस्थित, एसके पाठक, धर्मेंद्र मिश्रा, मंजुदेवी, जगेश्वर यादव , राजेश राना, विरेंद्र यादव, अखिलेश साव, समेत कई महिलाएं भी अपनी हस्ताक्षर कर उपस्थिति दर्ज कराई।

चान्हो में आजसू पार्टी की ओर से मिलन समारोह आयोजित किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो सम्मिलित हुए।

रांची/ लोकसभा चुनाव की तैयारी और समीक्षा को लेकर रांची में हाई लेबल मीटिंग, शामिल हुए राज्य भर के आईजी, डीआईजी, एसएसपी, एसपी सहित सभी जिले के डीसी, राज्य निर्वाचन पदाधिकारी इस दौरान रहे मौजूद।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मैक्लुस्कीगंज 1 मार्च 2024 खलारी प्रखंड युवा मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश यादव व सचिव सूरज सिंह बने. झारखंड मुक्ति मोर्चा खलारी प्रखंड के बिश्रामपुर पंचायत के प्रांगण में कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया गया इस बैठक की अध्यक्षता झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने किया इस बैठक के संचालन जावेद अख्तर कांके के प्रखंड अध्यक्ष ने की इस बैठक का मुख्य उद्देश्य खलारी प्रखंड के युवा मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के गठन एवं विस्तार के चर्चा की गई इस बैठक में रांची जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष फरीद खान इस बैठक में उपस्थित हुए इन दोनों के देखरेख में कमेटी का गठन किया गया दोनों अध्यक्ष ने संगठन को गांव-गांव तक पहुंचने का काम करेंगे माननीय ढिशुम गुरु शिबू सोरेन एवं हेमंत सोरेन जी के जल जंगल जमीन बचाने एवं अपने अधिकार के लिए संघर्ष झारखंड राज्य का निर्माण किया गया उनके उद्देश्य को गांव-गांव तक पहुंचाने की काम करेंगे इस बैठक में रांची जिला समिति एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित हुए इस बैठक में सर्व सहमति से खलारी प्रखंड युवा मोर्चा का गठन किया गया जिसमें मुकेश यादव को सर्व सहमति से खलारी प्रखंड युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया , सचिव सूरज सिंह उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार सहसचिव बबलू खान कोषाध्यक्ष छोटू राम को बनाया गया खलारी प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा का भी गठन किया गया जिसमें कलम रिजवी को सर्व सहमति से अध्यक्ष बनाया गया सचिव गाजा रौंदा को बनाया गया कोषाध्यक्ष आजम अंसारी उपाध्यक्ष सरफराज आलम संगठन सचिव नौशाद आलम फिरोज खान को बनाया गया इस कार्यक्रम में रांची के पदाधिकारी एवं खलारी प्रखंड के पदाधिकारी गण उपस्थित थे जिनका नाम निम्नलिखित है रांची जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह रांची जिला युवा मोर्चा के सचिव सोनू मुंडा उपाध्यक्ष अशोक कुमार मुंडा रांची जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद फरीद खान उपाध्यक्ष सबी बुला रहमान अल्पसंख्यक मोर्चा के कोषाध्यक्ष विल्सन लकड़ा एवं रांची जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के जुझारू नेता नंदकिशोर सिंह चंदेल कांके प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर जेसीएमयू के एरिया सचिव रंथु उरांव, खलारी प्रखंड उपाध्यक्ष सुभाष प्रजापति खलारी प्रखंड संयुक्त सचिव चितरंजन सिंह राजकुमार गन्झु, जैनुल खान शंभू दास, उपाध्यक्ष अरुण यादव ,संगठन सचिव सुनील यादव, हुताप पंचायत अध्यक्ष गौतम यादव, बिश्रामपुर पंचायत उपाध्यक्ष बालदेव गन्झु, दिलीप यादव सूरज यादव देवसागर मुंडा गोपाल यादव तामेश्वर उरांव रमेश तुरी विकास कुमार साहू लालचंद विश्वकर्मा, लक्ष्मण यादव सरफराज खान फारुख खान प्रमोद गोप सुनील खलखो सरफुद्दीन अंसारी अभय तिर्की मनीता देवी, सुनीता देवी, मानती देवी रीता देवी, हीरा देवी कांता देवी, सोबतिया देवी, झानो देवी, शांति देवी, तेजनी देवी, कुंती देवी,आदी उपस्थित थें