प्रकृति द्वारा प्रदत्त औषधी सौंफ स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं ।
रांची धुर्वा थाना के नए प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने आज थाना पहुंचकर पदभार ग्रहण किया।
राजधानी के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल.... 13 थाना प्रभारी समेत 14 पुलिस अधिकारी हुए इधर से उधर....शशि भूषण चौधरी रातु और विजय सिंह बने खलारी थाना प्रभारी। विधि व्यवस्था संधारण को लेकर SSP चंदन कुमार सिन्हा ने की कार्रवाई....
सफेद होते बालो को नेचुरल तरीके से काला करने का सरल उपाय।
बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड के रामकृष्णा अकादमी विद्यालय बुढ़मू का वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा स्कूल परिसर में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। वार्षिक उत्सव के मौके पर स्कूल की छात्र-छात्राओं का अभिभावक एवं माता-पिता स्कूल में उपस्थित हुए। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने नृत्य गान एवं रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य रामजीत गंझू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बाड़े पंचायत के मुखिया अनूपा उरांव उपस्थित हुए। मौके पर रामकृष्णा अकादमी विद्यालय के चेयर मैन रामरकृष्णा साहू, विद्यालय के शिक्षक विरेंद्र साहू, अरविंद साहू एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।
बुढ़मू : ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के उरुगुट्टू गांव में माँ काली की पूजा शुक्रवार की देर रात्रि हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। मौके पर पंडित सामु देवघरिया तथा शक्ति बनर्जी द्वारा तांत्रिक विधि से पूजा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर दर्जनों बकरों की बलि भी दी गई। वहीं समिति द्वारा आकर्षक विद्युत सज्जा भी की गई थी। शनिवार को प्रतिमा को जुलूस के शक्ल में तालाब में विसर्जित किया गया। पूजा के सफल आयोजन में लाल अमन शाहदेव, लाल मृत्युंजय शाहदेव, प्रेमप्रकाश सिंह,मनोज महतो,लाल रणविजय नाथ शाहदेव,अर्जुन पांडेय,जगदीश पांडेय आदि की सराहनीय भूमिका रही।
बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड झामुमों पार्टी कार्यलाय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो के भुनेश्वर साहू ने किया। जबकि संचालन शमीम बड़ेहार ने किया। बैठक में झामुमो युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सचिव सोनू मुंडा, उपाध्यक्ष आशुतोष वर्मा, संगठन सचिव विश्वजीत गोप अल्पसंख्यक मोर्चा के सचिव सुजीत कुजूर, महिला मोर्चा अध्यक्ष नयनतारा उरांव, उपाध्यक्ष राखी देवी, नगडी प्रखंड के अध्यक्ष विनोद तिर्की, महिला अध्यक्ष सुकरमणि देवी, उपाध्यक्ष सोमरी देवी, नामकुम प्रखंड सचिव मुजाहिद हुसैन बतौर अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान युवा मोर्चा का गठन किया गया जिसमें प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा मुंडा, सचिव अशोक कुमार साहू, उपाध्यक्ष मनोज मुंडा, कृष्ण मुर्मू संगठन सचिव फारूक अंसारी। तथा महिला मोर्चा के अध्यक्ष सुषमा देवी, सचिव रीता देवी, उपाध्यक्ष चिंतामनी मिंज, आशा हंसदा, संगठन सचिव लक्ष्मी देवी, सह सचिव विराशमणि देवी, आरती देवी को निर्वाचित किया गया। बैठक में उपस्थित झामुमो पार्टी के नेताओ ने लाला महली को सूचना के अधिकार जनकल्याण एसोसियशन का प्रदेश अध्यक्ष जाने पर माला पहनाकर स्वागत किया, और बधाई दी। मौके पर सुरेश यादव, प्रदीप यादव, रघुवीर साहू, निर्मल मुर्मू, उदित मुंडा, हरकनाथ महतो, अख्तर अंसारी, एहसान अंसारी, मुरसिम लाल मांझी, लाला महली, हीरा लाल यादव, कुदरत अंसारी, सुषमा देवी, आरती देवी, लालमणि कुमारी, चिंतामणि मिंज, दुर्गा हांसदा, अर्जुन पहान, रतन उरांव, विजय यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
मैक्लुस्कीगंज 10 फरवरी 2024 फ़ोटो 1 - दीप यज्ञ में शामिल हिन्दू संगठन व गायत्री परिवार. लपरा पंचायत के महुवाटांड़ में संध्या दीप यज्ञ का आयोजन किया गया. खलारी प्रखंड के विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व अखिल भारतीय गायत्री परिवार डकरा के तत्वाधान से दीप यज्ञ आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने श्री राम नाम के पांच सौ दीप प्रज्ज्वलित किया गया. भक्तों ने बुराइयों को त्याग कर श्रेष्ठ बनने का संकल्प लिया व विश्व में शांति की कामना की. मैक्लुस्कीगंज एवं आसपास के नावाडीह, लपरा, हेसालौंग, जोभिया, कोनका, दुल्ली, खलारी, डकरा आदि जगहों से भक्त भजन कीर्तन में शामिल हुए. संध्या में महा आरती के पश्चात भंडारा का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया. यज्ञ को सफल बनाने में रंजना गिरी, सोनी देवी, अनिता देवी, चंद्रावती देवी, मुकेश यादव, संजीत सिंह, मनदीप यादव, बिट्टू मलहार, पंकज कुमार, सुशन देवी, कमल शर्मा, अनिल साहू, पंकज साहू, संजय साहू सहित गायत्री परिवार के रविन्द्र शर्मा,भोला प्रसाद, अजय सिंह अन्य ने विधि विधान से पूजा अर्चना सम्पन्न कराने में सहयोग किया.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
