विद्यालय नेतृत्व अकादमी कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयन करने के लिए जिला अनुशंसित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलानारी का राज्य स्तरीय टीम ने सोमवार को भौतिक सत्यापन किया। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार पटना से पधारे टीम के अध्यक्ष सह सहायक प्राध्यापक डॉ लव कुमार ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलानारी का भौतिक सत्यापन करने के बाद बताया कि शैक्षणिक गुणवत्ता के स्तर को समृद्ध करने के लिए सरकार द्वारा चलाये गए बैगलेस डे, शिक्षक अभिभावक संगोष्टि ,कमजोर बच्चो को विद्यालय में पहुचाने जैसी गतिविधियों का प्रभाव किस हद तक इस विद्यालय के बच्चों को प्रभावित किया है। उसकी जांच की गई है।नेशनल सेंटर फॉर स्कूल लीडरशीप के तहत सरकार को यह जानकारी प्राप्त करनी है कि शिक्षक प्रशिक्षण के विभिन्न आयामो का उपयोग शिक्षकों के द्वारा किस हद तक किया गया है।

बिहार कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में निकले भारत जोड़ो यात्रा हजारों की संख्या में मोतिहारी पहुंचा। जहां लोगों ने यात्रा में शामिल नेताओं का स्वागत किया। वही एसबीआई प्रधान कार्यालय मीना बाजार में अडानी ग्रुप के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब से मोदी जी इस देश मे सत्तासीन हुए हैं टैब से राहुल गांधी जी लगातार बोलते रहे हैं। इस बात को जैसे उन्होंने कोरोना वायरस में कहा था जिस समय सरकार नहीं जागी थी उसी तरह से अडानी,अंबानी के बारे में भी लगातार सड़क से लेकर संसद तक कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जी आवाज बुलंद करते रहे हैं.आज राहुल गांधी जी की कही हुई हरेक बात सच साबित हुई है और यह जो सुरक्षा भारत सरकार जो अडानी अंबानी को दे रही है वह उजागर हो गया है इसलिए कांग्रेस पार्टी ने फैसला किया है कि देश में हर जगह चाहे वह एलआईसी का दफ्तर हो चाहे वह एसबीआई का दफ्तर हो हर जगह धरना प्रदर्शन कर के इस फ्रॉड का उजागर करने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी। हर्षद मेहता ने जितना बड़ा फ्रॉड नहीं किया था। उससे कई हजार गुना अडानी ने किया है। जिसकी जांच करानी चाहिए।एक तरफ सोनिया जी की जांच हो सकती है राहुल गांधी जी को एक सप्ताह लगातार ईडी के दफ्तर में बुलाया जा सकता है लालू प्रसाद यादव पर केस हो सकता है जेल में बंद हो सकते हैं लेकिन जो आम जनता के साथ इतना बड़ा विश्वासघात करने का काम किया है उसके साथ ईडी सीबीआई क्यों मूक दर्शक बनकर देख रही है।

भारतीय मानवाधिकार परिषद के द्वारा मानव अधिकार को लेकर एक सभा का किया आयोजन फेनहारा बाजार स्थित गुरुकुल विद्यालय के परिसर में किया गया. सभा की अध्यक्षता ओम प्रकाश मंडल ने किया. भारतीय मानवाधिकार परिषद् के राष्ट्रीय कार्यसमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश त्रिवेदी, भारतीय मानवाधिकार परिषद् के पुर्वतोर के महासचिव श्री चंद्र भूषण सिंह ने शिरकत किया. इस मौके पर भारतीय मानवाधिकार परिषद् के राष्ट्रीय कार्य समिति के अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश त्रिवेदी ने सभा में उपस्थित सभी लोगों को भारतीय मानवाधिकार परिषद के बारे में जानकारी दी तथा भारतीय मानवाधिकार परिषद के उद्देश्यों के महत्वों के बारे में जानकारी दी .श्री त्रिवेदी ने भारतीय मानवाधिकार परिषद् के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए यह कहा कि समाज में व्याप्त रिश्वतखोरी को रोकना , कन्या भ्रूण हत्या रोकना एवं समाज को जागरूक करना , बाल मजदूरी को रोकना भारतीय मानवाधिकार परिषद् का मुख्य उद्देश्य है ।इस मौके पर भारतीय मानवाधिकार परिषद के सदस्य संजय कुमार सिंह , मंजय कुमार सिंह, नूरसर्रत जहाँ, कमलेश भगत, गोल्डी कुमारी ' शफाली कुमारी , अविनाश सिंह, जूही कुमारी, रितेश कुमार सिन्हा , रत्नेश कुमार, उपेन्द्र उपाध्याय , तथा शमशाद आलम आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे

जिले में पहली बार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के भेजे प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट पर कक्षा नौवीं के बच्चों की वार्षिक परीक्षा ली जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इस संबंध में सभी हाईस्कूलों के एचएम को निर्देश जारी किया है। कक्षा नौवीं के बच्चों के लिए वार्षिक परीक्षा की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। निर्देश के अनुसार 24 से 28 फरवरी तक वार्षिक परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से ली जाएगी। इसके लिए बोर्ड की ओर से प्रश्नपत्र व ओएमआर शीट उपलब्ध कराई जाएगी। अर्थात अब मैट्रिक की तर्ज पर नौवीं की भी परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा की तैयारी पूरी करने को लेकर सात फरवरी तक का समय सभी हाईस्कूल के एचएम को दिया गया है। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि यह एक तरह से बोर्ड परीक्षा का पूर्वाभ्यास होगा। ऐसे में सभी हाई स्कूल के प्रभारी प्रश्नपत्र की गोपनीयता का ध्यान रखेंगे। बताया जाता है कि परीक्षा की तिथि से दो दिन पूर्व एचएम को प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट उपलब्ध कराया जाएगा। बोर्ड के निर्देश के अनुसार जिन विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ है, वे ही वार्षिक परीक्षा में शामिल होंगे। दो पालियों में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। एक मार्च से प्रैक्टिकल परीक्षा कराई जाएगी। इसके साथ ही इस साल से बिहार बोर्ड में एक विषय के रूप में व्यवसायिक शिक्षा को शामिल किया गया है। इसके लिए अलग-अलग कोर्स स्कूलों में दिए गए हैं। 2024 की बोर्ड परीक्षा में इन कोर्सों की भी परीक्षा होगी। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि पंजीयन के आधार पर यह परीक्षा ली जाएगी।

जिले के 54 केद्रों पर संचालित इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी निष्कासित हुआ।एकमात्र निष्कासन सदर अनुमंडल के राजाराम उच्च विद्यालय तुरकौलिया परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में हुआ। इसके अलावे अन्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही। दूसरे दिन प्रथम पाली में 15569 में 15376 उपस्थित हुए। जबकि 193 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। वहीं, द्वितीय पाली में 35527 में 35035 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। जबकि 492 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में भौतिकी व द्वितीय पाली में कला के अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। पूरी तरह जांच के बाद ही परीक्षा में मिल रहा था प्रवेश कदाचार को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पूरी व्यवस्था की गयी थी। सभी केंद्रों पर पूरी फ्रिस्किंग के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश मिल रहा था। छात्राओं की जांच के लिए महिला कर्मियों को लगाया गया था। परीक्षा में जूता मोजा पहनकर जाने की अनुमति नहीं थी। भौतिकी को लेकर पहले था टेंशन, बाद में सब कुछ हो गया आसान परीक्षा देकर निकल रहे परीक्षार्थी एक-दूसरे से परीक्षा की चर्चा करने में मशगूल थे। शहर के एसकेएस वीमेंस कॉलेज परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकल रहे परीक्षार्थी संजय कुमार के अनुसार, कुल 70 अंक के प्रश्न आये थे। ऑब्जेक्टिव प्रश्न 70 थे। जिसमें से 35 का जवाब देना था। उनके अनुसार प्रश्न आसान थे। पहले तो थोड़ा टेंशन था, लेकिन प्रश्न देखने के बाद जवाब देने में कोई परेशानी नहीं हुई। इसी प्रकार परीक्षार्थी राधेश्याम के अनुसार, पेपर अच्छा गया है। तैयारी भी पूरी की थी। इधर, परीक्षार्थी रानी जायसवाल के अनुसार पहले तो थोड़ी घबराहट हो रही थी। लेकिन प्रश्न मिलने के बाद घबराहट दूर हो गयी। जवाब देने में कोई समस्या नहीं हुई।

डुमरियाघाट पुलिस ने डुमरिया बाजार के समीप एक बदमाश को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस की भनक लगते ही उसके अन्य सहयोगी फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने हथियार व अन्य समान बरामद किया है। बदमाश चार से पांच की संख्या में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में लगे हुए थे। वहीं पुलिस गिरफ्तार बदमाश की निशानदेही पर एक और बदमाश को गिरफ्तार किया है। साथ ही अन्य कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो बड़ी मामले के उद्भेदन होने की संभावना है।

मोटे अनाज जिले के किसानों को सबल बनाएंगे। जलवायु परिवर्तन के चलते होने वाले नुकसान की भरपाई करेंगे। यही कारण है कि चौथे कृषि रोड मैप में सरकार मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने की तैयारी कर रही है। मोटे और पोषक अनाज का रकबा बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। कृषि विशेषज्ञों ने इस पर काम शुरू कर दिया है। यह देखा जा रहा है कि जिले की मिट्टी कौन सी फसल के लिए उपयुक्त है। कम पानी या सूखे की स्थिति में भी मोटे अनाज की फसल हो सकती है। इससे किसानों को नुकसान भी कम होता है। इसीलिए जलवायु परिवर्तन से धान-गेहूं की फसल को हो रहे नुकसान का सामना करने के लिए इसे अपनाया जा रहा है। अभी जलवायु अनुकूल खेती के तहत कई गांवों में मोटे अनाज की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अब इसे अधिक क्षेत्रों में ले जाने और अधिक किसानों को जोड़ने की योजना है। इसी के तहत चौथे कृषि रोड मैप में मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। किसानों को ऐसे अनाज की खेती के तौर-तरीके भी बताए जाएंगे। मडुआ, ज्वार-बाजारा, सावां, कौनी, चीना आदि का रकबा बढ़ाने का प्रयास है।  जलवायु परिवर्तन का सामना करने की क्षमता और पोषक तत्वों की अधिकता के चलते ही पूरे विश्व में मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। यही कारण है कि वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष (इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स) घोषित किया गया है। इसके तहत भी मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा दिया जाना है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2018 को मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया था।

सीमाई क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान 13 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजे गए जेल। सामुदायिक संवाददाता रेयाज आलम रामगढ़वा।स्थानीय पुलिस ने इंडो - नेपाल सीमावर्ती नाकेबंदी के दौरान रविवार की शाम 13 शराबियों को गिरफ्तार किया है।सभी सीमा पार नेपाल से शराब पीकर वापस अपने घर आ रहे थे।पुलिस सूत्रों के मुताबिक,बिहार में पूर्ण शराबबंदी होने के बाद भी भारतीय पियक्कड़ सीमा पार नेपाल के मटियारवा बोर्डर से शराब पीने चले जाते है और शराब पीकर लौटते समय काफी हुडदंग करते है।इसकी सूचना पर चौकस पुलिस ने इंडो -नेपाल बॉर्डर रोड पर नाका डाल दिया।इसी दौरान सीमा पार से शराब के नशे में धुत थाना क्षेत्र के कचुरबारी गांव निवासी शिवकुमार रंजन,लक्ष्मीपुर निवासी सत्येंद्र कुमार सिंह,औरैया निवासी संजय कुमार,लक्ष्मीपुर - पोखरिया निवासी सकबुल मियां,जमुनभार निवासी ऐनुल हक,भलुआहिया के राजेश ठाकुर, दरपा थाना क्षेत्र के बख्तौरा के जगरनाथ सहनी,बैकुंठ धाम के सुदामा मुखिया,संतोष मुखिया, महुआवा थाना क्षेत्र के कुर्मीनिया के सोनू कुमार, ढाका थाना क्षेत्र के करसैया के रंजीत कुमार,लखौरा थाना के नौरंगिया के रमेश प्रसाद यादव शामिल है।इस आशय की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष डॉ.राजीव नयन प्रसाद ने बताया कि शराब तस्करों व पियक्कड़ों के साथ ही असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी निगाहबानी है।ऐसे लोगों के खिलाफ सतत कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों सहित पियक्कड़ों के बीच हड़कंप मच गया है।

बिहार राज्य के दरौदा थाना परिसर में जमीनी विवाद को लेकर आज जनता दरबार का आयोजन किया गया है जिसमें अंचल के वरीय पदाधिकारी तथा थाना के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, आज के जनता दरबार में प्रखंड गांव पंचायत के जमीन से विवादित मामले को लेकर लोग पहुंचे हुए हैं जहां पर वरीय पदाधिकारियों द्वारा सारे मामले को देखते हुए उचित कार्रवाई करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दी जाएगी

मै सरीता मै बेलॉव के नीवासी हूँ बेलॉव गाँव मे नली के बेवसथा न होने के कारण घर का पानी बहकर गली मे आ रही है |धनेवाद |