विद्यालय नेतृत्व अकादमी कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयन करने के लिए जिला अनुशंसित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलानारी का राज्य स्तरीय टीम ने सोमवार को भौतिक सत्यापन किया। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार पटना से पधारे टीम के अध्यक्ष सह सहायक प्राध्यापक डॉ लव कुमार ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलानारी का भौतिक सत्यापन करने के बाद बताया कि शैक्षणिक गुणवत्ता के स्तर को समृद्ध करने के लिए सरकार द्वारा चलाये गए बैगलेस डे, शिक्षक अभिभावक संगोष्टि ,कमजोर बच्चो को विद्यालय में पहुचाने जैसी गतिविधियों का प्रभाव किस हद तक इस विद्यालय के बच्चों को प्रभावित किया है। उसकी जांच की गई है।नेशनल सेंटर फॉर स्कूल लीडरशीप के तहत सरकार को यह जानकारी प्राप्त करनी है कि शिक्षक प्रशिक्षण के विभिन्न आयामो का उपयोग शिक्षकों के द्वारा किस हद तक किया गया है।