Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड से ज्योति कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से अपना विचार साझा करते हुए कहती हैं कि हम अपने प्रतिदिन की दिनचर्या में इतने व्यस्त हो जाते हैं की अपने आस-पास की चीज़ों को नजरअंदाज कर देते हैं।सुबह होते ही लोग अपने काम के लिए तो कुछ काम की तलाश में घरों से निकल पड़ते हैं।हर इंसान अपनी जिंदगी के संघर्ष को लड़ने में ही परेशान है।जैसे भी हमलोग अपनी जिंदगी के पहिये को खींच रहे हैं।दो वक़्त की रोटी के कारण हम जैसे भी अपना चूल्हा तो जला लेते हैं पर उन गरीब असहाय लोगों का क्या जो कुछ भी करने में सक्षम नहीं हैं।जब हम सब घर से निकलते हैं,और हमारी नज़र मानसिक,शारीरिक और आर्थिक रूप से असक्षम लोगों पर पड़ती है,तो हम उनकी मदद करने की जगह उन्हें अनदेखा कर देते हैं।अंत में लाचार हो कर उन्हें कचरे से चुन कर अपना पेट भरना पड़ता है।क्या हम इसे ही मानवता कहते हैं ? हमें अपनी जिंदगी से कुछ समय निकाल कर इनकी खुशियों के लिए भी सोचना और कुछ करना चाहिए
बिहार राज्य के जमुई जिला से विजय कुमार जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि किसी भी देश की प्रगति युवाओं के ऊपर ही निर्भर करती हैं।देश का भविष्य इन युवाओं के द्वारा ही तय होता है।जितनी फुर्ती और चालाकी से युवा आगे बढ़ेंगे हमारा देश भी उसी गति में आगे बढ़ेगा।इन युवाओं के विकास के लिए इनका शिक्षित होना भी बहुत जरुरी है।लेकिन हमारे देश में सरकार द्वारा जो फैसले लिए जा रहे हैं ,उससे युवाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।वर्तमान सरकार ने जो नियम बनाया है कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों को पुरुष हक़ देने की बात कही है।जिससे स्कूलों की फीस बढ़ेगी और गरीब वर्ग के युवा शिक्षा से वंचित रह जायेंगे
बिहार राज्य के जमुई जिला से विजय कुमार जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि निरंतर हो रहे घोटाले और घपले से हमारा देश कमजोर होता जा रहा है।हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं,जिन्हें एक समय का खाना भी ठीक तरह से नहीं मिल पाता है,और वहीं दूसरी ओर एक व्यक्ति हज़ारों करोड़ का घोटाला कर के बैठा रहता है।इससे देश तो कमजोर होता ही है,साथ ही समाज में भी गलत सन्देश पहुँचता है।सरकार को इन मामलों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए,और दोषियों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए।जिसके बाद कोई भी व्यक्ति घोटाले के बारे में सोच भी ना सके।इसके साथ ही देश के करोड़ो रूपये ले कर विदेश भाग जाने वाले लोगों को भी वापस लाने का कोई गंभीर और ठोस प्रयास करना चाहिए।सरकार को जल्द से जल्द सभी बड़े बैंको में जाँच भी करवानी चाहिए।जिससे की फिर से ऐसा बड़ा घोटाला देश में ना हो सके
बिहार राज्य के जमुई जिला से विजय कुमार जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से हमें छाछ पीने के लाभ की जानकारी दे रहे हैं ,उनका कहना हैं कि गर्मियों का मौसम आते ही हमारा रुझान केवल पेय पदार्थों की ओर ही होता है।ऐसे में छाछ बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक पेय विकल्प है।छाछ पीने के कई लाभ है ,इसके सेवन से हमें कई पौष्टिक तत्व मिलते हैं।ताज़ी दही से बने छाछ में हेल्दी बैक्टीरिया और कार्बोहाइड्रेट होता है।जिनसे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।इसके साथ-साथ इसमें आयरन ,फॉस्फोरस,जस्ता,पौटेशियम जैसी मिनरल्स और प्रोटीन भी होते हैं।इसमें मौजूद कैल्शियम की मात्रा हमारे हड्डियों को मजबूत बनाती हैं।छाछ के प्रतिदिन सेवन से एसिडिटी ,सीने में जलन और पेट से जुड़ी अन्य समस्या से भी बचा जा सकता है।पेट की समस्या के निदान के लिए छाछ में काली मिर्च और सेंधा नमक डाल कर पीने से पेट की समस्या में राहत मिलती है।छाछ में कैलोरी और फैट भी कम मात्रा में होता है।यह पेट और शरीर को भी ठंडक प्रदान करता है।यह सुपाच्य भी होता है।खाने के साथ छाछ लेने से खाना जल्द पच जाता है।छाछ का सेवन सभी के ली गुणकारी होता है
बिहार राज्य के जमुई जिला के सिकंदरा प्रखण्ड से विजय कुमार जीविका मोबाइल वाणी के द्वारा जानकारी देते हैं कि तेज आवाज से घटती है श्रवण शक्ति।अपने आम दिनचर्या के दौरान हम कई बार महसूस करते हैं कि बहुत सी बातें हमारे सामने होती है,पर हम उन्हें नहीं सुन पाते हैं।ऐसा होने का एक कारण यह भी है कि हमारा ध्यान उस वक्त कहीं और होता है।लेकिन ये समस्या अगर बार-बार होने लगे तो हमें सचेत होने की जरुरत है।क्यूँकि यह हमारे अंदर क्षीण होती श्रवण शक्ति का संकेत हैं।हियरिंग लॉस की समस्या से जूझते लोग अक्सर लोगों के बीच बात करने में भी कतराने लगते हैं।ऐसे में कई बार लोग डिप्रेशन जैसी बीमारियों का भी शिकार हो जाते हैं।एक शोध के अनुसार यह पता चला है कि दुनिया भर में 4 लाख 660 लोग हियरिंग लॉस की समस्या से ग्रसित हैं।जिन लोगों में यह समस्या शुरूआती पड़ाव पर और आंशिक हो उन्हें समय पर अपना ईलाज करा लेना चाहिए
बिहार राज्य के जमुई जिला से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि हमारे देश के प्रधान मंत्री ने महात्मा गाँधी के 145 वीं जयंती पर स्वच्छ भारत अभियान की नींव रखी थी।दुनिया में अपने देश की छवि को बदलने के लिए हम सबको गंभीरता से इस ओर सोचने और पहल करने की जरुरत है।इसके लिए हमें खुद ही आस-पास की साफ़-सफाई पर ध्यान देना होगा।जब तक हम खुद इसके लिए पहल नहीं करेंगे।हमारा देश स्वच्छता की श्रेणी में नहीं शामिल हो सकेगा।इस अभियान को पूरा करने के लिए हमें इसे जनआंदोलन के रूप में गंभीरता से प्रयास करना होगा।थोड़े-थोड़े प्रयासों से हम अपने देश को और वातावरण को स्वच्छ बना सकते हैं।जरुरत है तो बस हमें अपने घर की ही तरह देश को भी अपना समझ कर साफ़ रखने की
बिहार राज्य के जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड से अमरजीत मोबाइल वाणी के माध्यम से एक दीदी का साक्षात्कार ले रहे हैं ,जिसमें वो दीदी से पूछ रहे हैं कि सिकंदरा मोबाइल वाणी सुन कर उन्होंने क्या-क्या जानकारी हासिल की है। दीदी का नाम कांति देवी है,उन्होंने जानकारी साझा करते हुए कहा कि तीन माह पूर्व बैठक में ही उन्होंने मोबाइल वाणी के बारे में जाना और उनके पास मोबाइल नहीं होने के कारण दूसरे के मोबाइल पर इसे सुना।उन्होंने स्वास्थ्य के और ओ.आर.एस के बारे में सुना।जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कहा कि मोबाइल वाणी के माध्यम से बहुत अच्छी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिली है।अगर रात को बच्चे को उल्टी और दस्त हो जाये तो किस तरह चीनी,नमक का घोल दे कर बच्चे को और ज्यादा बीमार होने से बचाया जा सकता है।उन्होंने कहा और बहुत सी कहानियाँ और जानकरी सुनती हैं।उन्होंने अपनी रे देते हुए यह भी कहा की बाकि दीदियों को भी मोबाइल वाणी जरूर सुनना चाहिए।इसे सुनने से बहुत लाभ मिलता है कमजोर और गर्भवती माता और उसके बच्चे से सम्बंधित ऐसी बहुत से बातें बताई जाती है,जिसको सुन कर वो अपना और अपने बच्चे का बेहतर ख्याल रख सकती हैं
