दरौदा प्रखंड के रडागंज अनुमंडलीय अस्पताल में महिलाओं का आज बंध्याकरण किया गया इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव से आई हुई महिलाओं का स्वास्थ्य संबंधित पहले जांच की गई स्वास्थ्य संबंधित जांच में एचआईवी ब्लड प्रेशर शुगर सहित अन्य कई जांच की गई जांच उपरांत सही पाए जाने के बाद महिलाओं का बंध्याकरण किया गया सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाएं प्रदान की गई

प्रशांत किशोर ने प्रेस वार्त्ता के दौरान कहा कि महात्मा गांधी के कांग्रेस को पुनर्जीवित करने का अभियान है जन सुराज। महात्मा गांधी वाली कांग्रेस को पुनर्जीवित करने का अभियान है, जिसमें बिहार के हर जिले की जनता बैठकर विचार करेगी कि जन सुराज को पार्टी बनना चाहिए या नहीं। हमारा प्रयास है कि देश के 10 अग्रणी राज्यों में बिहार शामिल हो। कहा कि पदयात्रा खत्म होने के 3 महीने के भीतर अनुभवों का ब्लू प्रिंट जारी करेंगे। साढ़े 8 हजार ग्राम पंचायत और 2 हजार नगर पंचायत की विकास की योजनाओं का खाका हम तैयार कर रहे हैं। हर पंचायत की समस्याओं को हम संकलित कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि आने वाले 10 से 15 सालों में बिहार विकास के तमाम मापदंडों पर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो। नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि यात्रा के मुल अर्थ को मैं जितना समझता हूं, और नीतीश कुमार जो जिलों में आकर प्रशासनिक मीटिंग कर रहे हैं उसे यात्रा कैसे कहा जा सकता है। वे 2025 के चुनाव में तेजस्वी के जंगलराज को दोहरा कर अपने को भले आदमी के रूप में पहचान दिलवाना चाहते हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर पीके का तंज, कहा - वे बहुत बड़े आदमी हैं, मेरी यात्रा की उनसे कोई तुलना ही नहीं।

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विभाग ने बिहार में भीषण ठंड को लेकर अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी करते हुए पूर्वानुमान बताया है कि राज्य के 13 जिलों में सीवियर कोल्ड डे के हालात बने रहेंगे। पूसा मौसम विभाग के हवाले से कृषि विज्ञान केंद्र वैज्ञानिक डॉ. नेहा पारिख ने बताया कि राज्य के 25 जिलों में प्रचंड ठंड की स्थिति रहेगी। अगले 24 घंटे में अत्यंत घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। न्यूनतम तापमान में सामान्य से 7 डिग्री तक गिरावट रहेगी। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच रहेगा। अधिकतम तापमान 14 से 16 डिग्री तक रहने की संभावना है। बताया कि पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में सीवियर कोल्ड डे की स्थिति है। वहीं, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, बांका, नालंदा, शेखपुरा, जहानाबाद,बांका, जमुई, गया, रोहतास, कैमूर, बक्सर, अरवल और भोजपुर में भीषण ठंड पड़ेगी। पूरे बिहार में फिलहाल अधिक दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस दौरान हवा की रफ्तार में भी दो से चार किलोमीटर प्रति घंटा की वृद्धि हुई है। प्रदेश के अलग अलग हिस्से में बर्फीली हवाएं 8 से 13 किमी की रफ्तार से चल रही हैं। आने वाले दिनों में बर्फीली हवाओं के प्रभाव से राज्य में दिन के तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट होने का अनुमान है। वहीं उत्तर बिहार में 11 जनवरी तक घने कोहरे का असर होगा।

शिक्षा विभाग द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों का आरम्भिक प्रशिक्षण होगा। इसके संबंध में पत्र जारी किया गया है। विभाग के पत्र के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पत्र निर्गत कर वैसे सूचीबद्ध शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति डायट मोतिहारी व बायट दरियापुर में करने का पत्र जारी किया है। सभी शिक्षकों का प्रशिक्षण 9 जनवरी 23 से आरम्भ होगा। ज्ञातव्य हो कि नवनियुक्त शिक्षकों का प्रशिक्षण एससीईआरटी पटना द्वारा शिक्षक शिक्षा संस्थानों के माध्यम से संचालित कराया जाना है। जिसको लेकर विभाग पूर्व में निर्देश जारी करते हुए पत्र निर्गत किया था।  जिसके लिए राज्य स्तरीय कार्यालय, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् पटना द्वारा सभी जिलों के प्रशिक्षण हेतु आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। बताया जाता है कि नवनियुक्त शिक्षकों के आरम्भिक प्रशिक्षण के लिए 50 शिक्षकों के एक बैच के आधार पर जिलावार संख्या के अनुसार प्रशिक्षण बैच निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण के कारण नहीं होगा विद्यालय बंद: विभाग ने निर्देश जारी किया है कि शिक्षकों का प्रतिनियोजन करते समय इस बात का ध्यान रखा जाय कि प्रशिक्षण के कारण विद्यालय बंद न हो। यथा संभव प्रत्येक बैच में एक विद्यालय से एक ही शिक्षक प्रतिनियोजित किये जाये। साथ ही प्रशिक्षण का सतत अनुश्रवण जिला स्तर से भी किया जाय।

दरौदा प्रखंड क्षेत्र में मकर संक्रांति की धूम देखने को मिल रही हैं, जबकि मकर सक्रांति में अभी कुछ दिन शेष हैं। मकर संक्रांति को लेकर प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में तिलकुट और भुजा हुआ लाई, चिवड़ा से बाजार सज गया है वही इस संबंध में बताया गया कि मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाया जाएगा। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों सहित बाजारों में तिलकुट भुजा हुआ लाई तिलवा और अन्य 'सामान की खरीद विक्री की जा रही हैं। तिलकुट, लाई, चूड़ा, बेचे जा रहे हैं। सदी में तिल खाना स्वास्थ्य व वैज्ञानिक दृष्टि से अच्छा माना जाता हैं। दरोंदा में तिलकुट खरीद रहे लोगों का कहना था तिल ठंडी में खाने से शरीर में गर्मी मिलती हैं।

अगले महीने शुरू हो रही सीबीएसई की परीक्षा के कारण मैट्रिक परीक्षा के संचालन में परेशानी हो सकती है। इसको लेकर डीईओ कार्यालय वैकल्पिक तैयारी में जुट गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 14 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो रही है। जबकि उसके ठीक एक दिन बाद 15 फरवरी से सीबीएसई की परीक्षा शुरू होगी। मैट्रिक की परीक्षा का केंद्र भी कई निजी स्कूलों को बनाया गया है। इनमें कुछ में सीबीएसई की परीक्षा का भी केंद्र है। ऐसे में मैट्रिक परीक्षा के संचालन को लेकर परेशानी बढ़ गयी है।बता दें कि शहर के तीन से अधिक कुछ बड़े बड़े स्कूलों में बिहार बोर्ड के मैट्रिक व सीबीएसईकी परीक्षा का सेंटर बनाया गया है। जिसके कारण स्कूल संचालक को परीक्षा लेने में परेशानी हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक तीन ऐसे परीक्षा केंद्रों से मैट्रिक परीक्षा संचालन में समस्या को लेकर बात सामने आयी है। हालांकि इंटर की परीक्षा के 1 फरवरी से संचालन होने के कारण इसमें ऐसी समस्या नहीं आने की उम्मीद है। डीईओ संजय कुमार ने बताया कि सभी निजी परीक्षा केंद्रों से इस संबंध में सूचना मांगी जा रही है।

सभी प्राइमरी, मिडिल तथा हाई स्कूलों के शिक्षकों के पदस्थापन विवरणी तैयार की जाएगी। इसमें सभी तरह के शिक्षक शामिल होंगे। ताकि विभाग भी वरीयता सूची से अप टू डेट हो सके। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व सभी हेडमास्टर से सभी कोटि के शिक्षकों के पदस्थापन विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए तीन तरह के प्रपत्र भी जारी किया गया है। इसी प्रपत्र के अनुसार पदस्थापना विवरणी उपलब्ध करानी है। नियमित प्राइमरी शिक्षक को 38 तरह के बिंदुओं पर जानकारी देनी है। जबकि हाई स्कूल के नियोजित शिक्षकों को 42 बिंदुओं पर जानकारी देनी है। जबकि प्राइमरी स्कूल के नियोजित शिक्षकों को 39 बिंदुओं पर जानकारी देनी है। इसमें शैक्षणिक तथा प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है। पूर्व बीआरपी मुकेश सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग ने अपने निर्देश में कहा है कि प्रारंभिक विद्यालय में नियमित शिक्षक प्रधानाध्यापक प्रभारी प्रधानाध्यापक विहित प्रपत्र में पदस्थापना विवरणी भरकर अपने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जमा करेंगे। सभी हेडमास्टर कार्यरत सभी नियमित शिक्षक समग्र शिक्षा व जीओवी दोनों का पस्थापना विवरणी का समेकन करके एक्सल में सीडी एवं हार्ड कॉपी में डीपीओ कार्यालय को भेजना है। डीपीओ ने कहा है कि प्रारंभिक विद्यालय के नियोजित शिक्षक तथा प्रधानाध्यापक नियोजित शिक्षकों की पदस्थापना विवरण भेजेंगे। शिक्षा कार्यालय को नहीं भेजना है किसी भी तरह का अभिलेख शिक्षा विभाग ने अपने निर्देश में यह भी बताया है कि पदस्थापना विवरणी में अंकित किसी भी विवरणी से संबंधित अभिलेख या प्रमाणपत्र डीपीओ स्थापना कार्यालय में समर्पित नहीं करना है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रभारी एचएम या एचएमआवश्यकता अनुसार सुविधा अनुसार अभिलेखों को अपने कार्यालय स्तर पर संधारित या सुरक्षित रख सकते हैं।जिन शिक्षकों द्वारा अपने पदस्थापना विवरण उपलब्ध नहीं कराया जाता है या मांगे गए अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो उनकी सूची प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यालय के एचएम प्रभारी एचएम द्वारा अलग से सीधे डीपीओ कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा।

बुनियादी व माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों का एक समूह (स्कूलकाम्प्लेक्स) बनेगा। इसका उद्देश्य स्कूल के संसाधनों का अधिकतम उपयोग करना है। इसके लिए स्कूलों की मैपिंग की जा रही है। वहीं स्पेशल एजुकेशन जोन भी बनाया जाएगा जहां शिक्षा से जुड़ी सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नई शिक्षा नीति के तहत स्कूल कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना है। इस कॉम्लेक्स में कक्षा एक से 12 के स्कूलों को शामिल किया जाएगा। इसमें तीन से पांच किमी के अंदर स्थित स्कूलों को एक काम्प्लेक्स में रखा जाएगा। इसके तहत आपस में शिक्षकों की सेवाओं का आदान-प्रदान हो सकेगा। वहीं स्कूल में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग भी किया जा सकेगा।पूर्व बीआरपी मनोज ठाकुर ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत अब कॉम्पलेक्स स्कूलों का निर्माण किया जाएगा।

रक्सौल में ठंड व कुहासे में अपराध नियंत्रण को सख्ती के साथ सभी थानाधयक्ष सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश शुक्रवार शाम अनुमंडल पुलिस मुख्यालय में आयोजित मासिक क्राईम मीटिंग को संबोधित करते एएसपी चन्द्रप्रकाश ने दी। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में घटने वाली आपराधिक घटना की समीक्षा करके उसके अनुरूप अपराध नियंत्रण गतिविधि तेज करें। नियमित दिवा व रात्री गश्ती, वाहन जांच, संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखने की आवश्यकता पर बल दिया।मीटिंग में थानावार अपराध घटना की समीक्षा करते एएसपी ने लम्बित संगीन मामले के अनुसंधानकर्ता को विभिन्न विंदुओं पर मार्गदर्शन कराया व ससमय मामले को निष्पादित करने का आदेश दिया। ताकि पीड़ित को न्याय प्राप्त हो सके व अपराधियों को सजा दिलाया जा सके।एएसपी ने अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्र के फरार अपराधियों, वारंटी, दागी, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान चला कर करने की आदेश दिया

रक्सौल रेलवे यार्ड से नेपाल आयातित होनेवाले डस्टी कार्गो की ढुलाई शुक्रवार से नये रूट आईसीपी लिंक रोड के रास्ते शुरू हो गया। इसकी जानकारी एसडीओ आरती ने दी। उन्होंने बताया कि पहले दिन इस रास्ते से रेलवे यार्ड से नेपाल के लिए कोयला की ढुलाई हुई। अब यार्ड से नेपाल के लिए आयातित होनेवाले सभी डस्टी कार्गो की ढुलाई इसी रास्ते से किया जाएगा। एसडीओ ने बताया कि आईसीपी लिंक रोड से मालवाहक वाहनों द्वारा डस्टी कार्गो ढुलाई के लिए पूर्व में कई बार ट्रायल भी किया गया।