ढाका घोड़ासहन मुख्य सड़क के बलान चौक के निकट 31 दिसंबर की रात घोड़ासहन शहर के व्यवसाय सर्वेश जयसवाल के स्टाफ से हथियार के बल पर दो लाख की लूट के मामले का खुलासा किया। पुलिस ने एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लूट के लगभग 40 हजार तथा एक मोबाइल को बरामद कर लिया । पुलिस के गिरफ्त में आया गुड्डू कुमार घोड़ासहन के गांधी नगर का निवासी है जिसे पुलिस ने शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
चकिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते शुक्रवार को दुष्कर्म के बाद हुई मासूम की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार चकिया थाने में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने हत्यारों को फांसी देने की मांग के साथ साथ गांव में मौजूद शराब की भट्टियों पर भी पूरी तरह पाबंदी लगाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन कर रही महिला बच्ची देवी, लक्ष्मी देवी, राजकुमारी देवी,शोभा देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने गांव में चार से पांच शराब की भट्ठियों के चलने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दूर दूर के गांव से लोग हमारे गांव शराब पीने वहां पहुंचते हैं। अगर ऐसी भट्टियों को पूरी तरह बंद नहीं किया गया तो ऐसी घटनाओं के दोबारा होने की संभावना हमेशा बनी रहेगी। वहीं मृतका के पिता ने विकास पर बच्ची की हत्या में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपी बारह वर्षीय राकेश को खेलकूद के दौरान बहला फुसलाकर मासूम को लाने कहा गया था। इसके लिए उसे पैसों का लालच दिया गया था। वहीं थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों ने काफी जद्दोजहद के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों को थाना परिसर से हटाया। जिसके बाद प्रदर्शन कर रही महिलाएं व अन्य सड़क पर खड़े हो गए। पुलिस द्वारा इस मामले में हसनपुरवा निवासी विकास को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की भी सूचना है।
थाना क्षेत्र के बैरिया गांव के समीप पुरानी रंजिश को लेकर कतिपय लोगों ने एक महिला को मारपीट कर पचास हजार रुपये व मंगल सूत्र छीन लिया है। मामले को ले पीपराकोठी थानांतर्गत परौलिया गांव निवासी दरोगा राय की पत्नी कांति देवी ने एफआईआर दर्ज कराई है। कहा गया है कि घटना के समय वह पचास हजार रुपये लेकर महंगा टोला भदहर अपने दामाद को देने जा रही थी। इसी क्रम में बैरिया गांव के पास पहुंचते ही उक्त गांव निवासी योगेन्द्र राय,महिंद्र राय, अर्जुन राय,धर्मशिला देवी, मानकी देवी व दुर्गा देवी ने उसे घेर लिया तथा लोहे के रॉड से मारपीट करते हुए बेपर्द कर दिया। साथ ही दामाद को देने के लिए रखे पचास हजार रुपये व मंगल सूत्र को छीन लिया। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे उसके दामाद व बेटी ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज हो रहा है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि एफ आई आर दर्ज कर कारवाई की जा रही है।
हत्या व तीन लूट के मामले में पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोच लिया है। बदमाशों के पास से लूट की राशि, सेलफोन व अवैध हथियार बरामद किये गये हैं। एसपी कान्तेश कुमार मिश्र का कहना है कि मधुबन में हत्या, पहाड़पुर, संग्रामपुर व घोड़ासहन मे लूट की घटनाएं हुई थी। पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गए। चार गंभीर कांडों का भंडाफोड़ हुआ है। डबल मर्डर का आरोपित धराया 18 मार्च 2022 को पीपराकोठी के मोहना पुल के समीप मुफस्सिल के गोढ़वा निवासी मिथुन कुमार व मधुबन के मुमताज की गोली मार हत्या कर दी गयी थी। इसमें मधुबन के तालिमपुर विशुनपुर तारा के दीपक पाण्डेय उर्फ अभिषेक पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। दीपक के खिलाफ पीपराकोठी में हत्या, मधुबन में हत्या व हत्या का प्रयास का तीन मामला दर्ज है। छापेमारी में पकड़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार सिंह, इंस्पेक्टर मुकेश चन्द्र कुंवर, एसएचओ राजेश कुमार, पीपराकोठी एसएचओ मनोज कुमार आदि ने किया। इधर, 25 दिसम्बर 2022 को पहाड़पुर थाना के चनीडीह श्मशान घाट के समीप सोनवल नयका टोला के मधुरेन्द्र पंडित को हथियार का भय दिखाकर बदमाशों ने बाइक व सेलफोन लूट लिया था। इसमें गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के सलहा गांव के सिद्धार्थ उर्फ बुलबुल मिश्र को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में ही पांच दिसम्बर को गुड्डु मिश्र को लूट के सेलफोन के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा जा चुका है। अरेराज अंचल निरीक्षक उपेन्द्र कुमार, पहाड़पुर एसएचओ अभिनव दुबे, तकनीकी शाखा के मनीष कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी।
पटना एसटीएफ की ओर से दबोचे गये रघुनाथपुर के शातिर बदमाश चंदन राम को शहर के स्वर्ण व्यवसायी से रंगदारी मामले में पुलिस रिमांड पर लेगी। एसपी कानतेश कुमार मिश्र ने बताया कि अरेराज के सहायक लिपिक संजय कुमार ठाकुर की हत्या मामले में गिरफ्तार चंदन राम को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उसके खिलाफ दर्जनभर से अधिक मामले दर्ज हैं। न्यायिक हिरासत में भेजे गये चंदन राम के खिलाफ तुरकौलिया थाने में छह, नगर थाने में तीन, कोटवा थाने में एक, बंजरिया थाने में एक, गोविन्दगंज थाने में एक, पीपराकोठी थाने में एक, हरसिद्धि थाने में दो व छतौनी थाने में एक मामला दर्ज है। वह सोलह कांडों में वांछित था। सभी हत्या, गोलीबारी, लूट, रंगदारी आदि से जुड़े मामले हैं। 22 अगस्त 2022 को अरेराज कोर्ट परिसर में सहायक लिपिक संजय कुमार ठाकुर की गोली मार हत्या की गयी थी। हत्या मामले में चंदन राम को न्यायिक हिरासत भेजा गया है। वहीं नगर के मेन रोड स्थित स्वर्ण व्यवसायी से रंगदारी मांगने के मामले में दुकान कर्मचारी के बयान पर नगर थाने में चंदन राम के खिलाफ हाल में ही एफआईआर दर्ज की गयी थी। रंगदारी मामले में नगर पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। गौरतलब हो कि 06 जनवरी को पटना की एसटीएफ टीम ने हवाई अड्डा क्षेत्र में छापेमारी कर चंदन राम को गिरफ्तार किया था।
मोतीहारी डीएम शीर्षत कपिल अशोक व एसपी कांतेश कुमार मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में डॉ राधाकृष्णन सभागार में आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ शनिवार को समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान मोतिहारी में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की संपूर्ण तैयारी के लिए संबंधित पदाधिकारी को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जिले भर के सभी महानुभावों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं साफ-सफाई की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गान,परेड, झांकी प्रस्तुति व संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करने हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित महादलित टोला में सबसे बुजुर्ग व्यक्तियों द्वारा सरकारी पदाधिकारी की उपस्थिति में झंडातोलन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अपर समाहर्ता पवन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त समीर सौरभ, अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर श्रेष्ठ अनुपम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोतिहारी सदर, सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी संजय कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा नितेश कुमार, जिला नजारत शाखा उप समाहर्ता, नगर आयुक्त शंभू शरण, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गुप्तेश्वर कुमार आदि थे।
संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत जो लोक व्यवहार में गणेश चौथ के नाम से प्रचलित है,जिसका मान 10 जनवरी मंगलवार को होगा। इसदिन चन्द्रोदय के समय रात्रि 0823 बजे के बाद चन्द्रमा का दर्शन हो जाने पर भगवान गणेश की सविधि पूजा-अर्चना कर चन्द्रमा को अर्घ्य दिया जाएगा। उक्त जानकारी महर्षिनगर स्थित आर्षविद्या शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान-वेद विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार गणेश जी की उत्पत्ति इसी दिन हुयी थी। अत माघ कृष्णपक्ष की चतुर्थी गणेश जी की उत्पत्ति की तिथि है। इसे तिलकुटी एवं वक्रतुण्ड चतुर्थी भी कहते हैं।
चकिया रानीगंज मोहल्ला स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में शनिवार को हनुमत सेवा समागम का सातवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने व्यास नंदकिशोर जी व रामाधार जी के सानिध्य में सामुहिक सुंदरकांड का पाठ कर कार्यक्रम काशुभारंभ किया। इसके पूर्व हनुमत सेवा समागम के अध्यक्ष दयाशंकर बजाज ने विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव व नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति पवन सर्राफ को अंग वस्त्रत्त् से सम्मानित किया। मौके पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों का भी श्रद्धालुओं ने जम कर आनंद उठाया। इस दौरान घर्म आधारित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सचिव विजय कुमार ने बताया कि सेवा मे कार्यकर्ताओं के सहयोग से समागम द्वारा प्रत्येक माह किए जाने वाला कार्यक्रम अनवरत जारी है। मौके पर शंभू तुलस्यान,अर्जुन झुनझुनवाला, विजय लोहिया, त्रियुग कुमार चौधरी, डॉ श्रवण मोदी, जगदीश कानोड़िया थे।
मोतिहारी। कड़ाके की ठंड व कोहरे के कारण दुर्घटना की आशंका को देखते हुए डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों को 12 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। इसको लेकर डीईओ संजय कुमार ने प्रस्ताव दिया था। इस अवधि में सभी प्रधानाध्यापक व शिक्षक डॺूटी पर उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों को निष्पादित करेंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर डीईओ केद्वारा संबंधित के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि पहले 7 जनवरी तक स्कूलों को बंद किया गया था।
दरौदा प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है जहां कड़ाके की ठंड के कारण लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो गए हैं तो वहीं लोगों को घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है ठंड से बचने को लेकर लोग जगह-जगह पर ऑल आलव जला रहे हैं तथा अलाव जलाकर लो ठंड से बाहर लेने की कोशिश कर रहे हैं प्रखंड में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे बचने को लेकर लोग जगह-जगह अलाव जला रहे हैं
