प्राकृतिक खेती में उत्पादन लागत में कमी होगी जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी। कई तरह के प्रदूषण से बचाव के साथ ही प्राकृतिक खेती से भूमि की उर्वरता बनी रहती है। इसके उत्पादों के उपयोग से कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र परसौनी के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में कृषि वैज्ञानिक किसानों को प्राकृतिक खेती के गुर सिखाया जा रहा है। वरीय वैज्ञानिक श्री सिंह के अनुसार प्राकृतिक खेती का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्मजीवों का मिट्टी में बढ़ावा देना और अधिक महत्व देना है जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति में वृद्धि करना प्रमुख उद्देश्य है।प्राकृतिक खेती के उत्पादन को प्राकृतिक की शक्ति माना जाता है। खेत की अधिक जुताई से मृदा के कणों का आकार घटता है । वहीं मृदा विशेषज्ञ डॉ आशीष राय ने बताया कि गोमूत्र, गोबर, घी, दही, दूध आदि को पंचगव्यों को मिलाकर प्रयोग किया जाता है।

मोतिहारी के बड़ा बरियारपुर स्थित एक होटल में शुक्रवार को सामाजिक नेता श्यामबाबू सिंह ने नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन किया गया। अध्यक्षता आरसी इंटरप्राइजेज के सीईओ भाष्कर भारद्वाज ने की। अभिनंदन सह सम्मानित होने वाले पार्षदों में रिंकू देवी, सुजाता देवी, पम्मी शर्मा, अंकित कुमार, मदन मोहन सिंह, रामाशंकर ठाकुर, चंदन सिंह, संतोष कुमार सिंह आदि है। मौके पर हरि सिंह, आलोक चंद्रा, डॉ. गौतम भारद्वाज, जीतेन्द्र कुमार सिंह, बिंटी शर्मा सहित कई थे। इस दाौरान उपस्थित सभी वार्ड पार्षदों ने शहर के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को जताया।

केसरिया प्रखंड फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की एक बैठक शुक्रवार को हुई।जिसमें आठ सूत्री मांग के समर्थन में डीलरों के संयुक्त मोर्चा द्वारा एक जनवरी से आहूत हड़ताल व 10 जनवरी को पटना में आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने पर चर्चा हुई। अध्यक्षता करते हुए प्रखण्ड अध्यक्ष भोला राय ने कहा कि सरकार जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ भेद-भावपूर्ण रवैया अपना रही है।जिसके कारण विक्रेताओं के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित विक्रेताओं से 10 तारीख तक वितरण को पूर्णत बाधित करते हुए अपनी चट्टानी एकता का परिचय देने की अपील की।इस क्रम में डीलरों ने सर्वसम्मति से हड़ताल रहने तक खाद्यान का वितरण नहीं करने का निर्णय लिया।इस अवसर पर प्रभुनाथ राम,सुरेंद्र पाण्डेय,सुदिष्ट प्रसाद,बांके बिहारी ठाकुर,अविनाश कुमार, रामाकांत राम,शम्भू शर्मा,अर्जुन प्रसाद यादव आदि थे। आठ सूत्री मांग के समर्थन में एक जनवरी से 10 जनवरी तक राज्य के डीलर हड़ताल पर हैं।

संग्रामपुर प्रखण्ड के पीडीएस दुकानदारों ने सरकार के गलत निर्णय को लेकर हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। जानकारी देते हुए पीडीएस दुकानदार संघ के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि प्रखण्ड के जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों ने सर्वसम्मिति से निर्णय लिया कि मांगे पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 से 2022 तक मारजिंगमनी का भुगतान एक साथ हो,नवंबर 2022 और दिसम्बर माह में खध्यान के लिए लगाए गए चलान की राशि वापस हो,पीडीएस दुकानदारों को सरकारी कर्मी का दर्जा व कम से कम तीस हजार मानदेय सरकार दे। साथ ही अनुकम्पा की उम्र सीमा को समाप्त करने के साथ बिना वरीय अधिकारी के स्पष्टिकरण पत्र के किसी भी दुकानदार पर करवाई पर रोक लगे।ई पॉस मशीन में बार बार गलत आबंटन हटाने व इसमें लगने वाली सभी खर्चो का भुगतान सरकार जब तक नहीं करेगी हड़ताल जारी रखने का निर्णय हुआ। बैठक में नंद किशोर मिश्रा, राजेश्वर प्रसाद सिंह,बच्चा बैठा, कृष्णनाथ मांझी,अरुण कुमार यादव, राज कुमारी देवी,बांका सिंह,भूषण सिंह,कैसर रज्जा, राजाकान्त शर्मा,नागेश्वर सिंह,वरुण सिंह, मराछो कुंवर, सरस्वती कुंवर, निवेदिता आदेश समेत प्रखण्ड के सभी दुकानदार मौजूद थे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद तेजस्वी सूर्या के निर्देश पर पांच सदस्यीय राष्ट्रीय कमेटी भाजपा पार्टी संगठन जिला रक्सौल की भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा बारह से तेईस जनवरी के बीच करेंगी उक्त जानकारी भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर मनीष दुबे नव दी। उन्होंने कहा कि यह दौरा तीन दिवसीय होगा। राष्ट्रीय स्तर की कमेटी सीमा से सटे हर गांव में जाकर वहां का दौरा करेगी। वर्तमान में चल रहे विकास कार्य प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना से बनाए गए सड़क का अवलोकन करेगी।राष्ट्रीय कमेटी सीमा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य, सीमाई क्षेत्र में ज्वलंत समस्या, सीमा की सुरक्षा व्यवस्था व स्वच्छता की स्थिति, लोगों के जीवन शैली, स्वास्थ्य सुविधा की उपलब्धता के साथ-साथ सीमा क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करेगी। सीमाई गांव में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, बिजली की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करेगी, यह कमेटी रात में सीमाई गांव में ही विश्राम करेगी व बुनियादी स्तर पर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होंगे। कमेटी एक विशाल युवा जन संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन करेंगी।

संग्रामपुर में बढ़ते ठंड को लेकर रवि फसल में पाला के कारण होने वाले झुलसा सहित कई रोग से फसल प्रभावित हो रहा है । कृषि से किसानों को अच्छी उपज मिले इसके लिए वैज्ञानिकों से समय समय पर जानकारी लेना होगा । किसान श्री नाथ सिंह , कौशल पाण्डेय, विजय महतो , गुड्डू चौबे अदि ने बताया अभी से पाला पड़ रहे हैं जिससे आलू फसल के पतियों झुलसना शुरू कर दिया है । अभी अत्यधिक ठंड से आलू फसल में पाला के चलते झुलसा रोग लग जाता है जिससे बचाने के लिए जिला परामर्शी मोतिहारी के डॉ0 मुकेश कुमार ने बताया कि किसान को आलू फसल में 15 दिनों के अंतराल पर करें।

सिकरहना क्षेत्र के खेतों में सरसों के फूल लहलहाने लगे है। लेकिन इसके साथ ही फूलों पर लाही का प्रकोप भी देखा जा रहा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गयी है। लाही के प्रकोप से बचने के लिए कुछ घरेलु नुख्से भी है, जो बिना खर्च के किसानों के लिए फायदेमंद है। सहायक तकनीकी प्रबंधक सह प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, ढाका पप्पु कुमार व कृषि समन्वयक उमेश वर्मा ने बताया कि यह कीड़ा काफी कमजोर होता है इसलिए किसान खेतों में सर्फ व किरासन तेल का छिड़काव कर लाही से बचाव कर सकते है। एक पुड़िया सर्फ दस लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव कर सकते है, या एक ढक्कन किरासन तेल को एक लीटर पानी में मिलाकर भी छिड़काव कर सकते है। इसका एक और सस्ता उपाय यह है कि दस ईंच के एक पीले रंग के कार्टून में जला हुआ मोबील या ग्रिस लगा दें और उसे दस पंद्रह जगह खेतों में सरसों के पौंधों से उपर लगा दें। यदि दवा का प्रयोग करना है तो मालाथियोन - 50 ईसी डेढ़ एमएल या ऑक्सीडोमेटोन मिथाइल - 25 ईसी एक एमएल या नीम आधारित कीटनाशी दवा का प्रयोग करें।

मोतिहारी में आगामी मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा 19 जनवरी से 21 जनवरी तक आयोजित होगी। इसको लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से पत्र जारी किया गया है। इसके अनुसार, विज्ञान विषय में इंटरनल एसेसमेंट के आधार अंक दिए जाएंगे वहीं, सामाजिक विज्ञान के लिटरेसी एक्टिविटी व प्रोजेक्ट वर्क होगा।जबकि ऐच्छिक विषयों गृह विज्ञान,ललित कला, संगीत, नृत्य व दृष्टि बाधित छात्र-छात्राओं के लिए संगीत विषय की प्रायोगिक परीक्षा होगी। प्रायोगिक परीक्षा के लिए सामग्री बोर्ड के द्वारा डीईओ कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। जहां से विद्यालय के प्रधानाध्यापक खुद अथवा अपने प्राधिकृत दूत के माध्यम से प्राप्त करेंगे। पत्र के अनुसार, पूर्ववर्ती, कंपार्टमेंटल व बेटरमेंट कोटि के छात्र-छात्राओं का गत वर्ष के इंटरनल एसेंसमेंट/प्रायोगिक परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाता है। इसलिए ऐसे कोटि के छात्र-छात्राओं को इंटरनल एसेंसमेंट/ प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने की आवश्यकता नहीं है। जिले में 474 स्कूलों में मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा होगी।

रक्सौल। प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में शनिवार को प्रखंड के शिक्षकों को मुख्यमंत्री बिहार सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सजग प्रशिक्षण दिया गया,जिसमें प्रखंड के दो सौ प्रतिभागियों को चार बैच में दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से बचाव व सुरक्षा से संबंधित बातों को जानकारी शिक्षकों को प्रशिक्षक के द्वारा दिया गया,कि आपदा के समय बच्चे अपनी सुरक्षा संग परिवार, पड़ोसी तथा आस पास के लोगों को कैसे सुरक्षा प्रदान कर सके ,उसे जानकारी दी गई। मौक पर प्रशिक्षक टुनटुन लाल गुप्ता,मनीष कुमार,संतोष कुमार, देवनाथ प्रसाद आदि थे।

बसवरिया में मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक युवक के पेट में चाकू घोंप कर जख्मी कर दिया है।जिसे ग्रामीणों ने इलाज के लिए चिरैया पी एच सी लाया। जहां से मोतिहारी रेफर कर दिया गया है। जख्मी युवक का इलाज मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में हो रहा है। घायल युवक आशुतोष कुमार ग्रामवासी हरेश महतो का पुत्र है।जिसके बयान पर एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में वीरेन्द्र महतो, उसकी पत्नी सुनीता देवी,पुत्री चन्नी देवी व गुड्डू महतो की पत्नी खुशबू देवी को आरोपितकिया।