जिले के 2 और स्कूलों में वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई शुरू होगी। इन सभी स्कूलों में दो-दो वोकेशनल कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसके लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने स्कूलों में लैब बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लैब बनाने के लिए परिषद द्वारा 5-5 लाख स्कूलों को दिए जाएंगे। यह काम मार्च तक पूरा कर लेना। इससे नये सत्र से वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार की योजना के तहत राज्य के 33 जिलों के एक-एक स्कूल में 2022 में वोकेशनल कोर्स शुरू हुआ है। जिन स्कूलों में वोकेशनल कोर्स शुरू हुआ है, वहां के छात्रों को अनिवार्य रूप से विकल्प विषय के तौर पर इस कोर्स को लेना है। नौवीं में वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई होगी। अभी राज्य के सभी अनुकरणीय स्कूलों में इसकी शुरुआत की गई है। वहीं जिन स्कूलों में अभी वोकेशनल कोर्स चल रहे हैं, वहां लैब में प्रायोगिक कक्षाएं भी हो रही हैं। लैब के रखरखाव और नये समान की खरीद के लिए स्कूलों को 1.25 लाख दिये गये हैं। इस राशि से स्कूलों को लैब में सुधार करना है।

सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तहत जिले में पेंशन धारकों को जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जो पेंशन धारक लाभुक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराएंगे उनका पेंशन सरकार बंद कर देगी। इसको लेकर जिले के पेंशनधारक 8877 लाभुकों को किसी सीएससी पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण कराने का निर्देश दिया गया है। जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर अगले साल से इन लाभुकों को पेंशन मिलना रूक जाएगा। पेंशन मिलना तभी चालू होगा जब ये जीवन प्रमाणीकरण करा लेंगे। जिले में कुल 4 लाख 54 हजार पेंशन धारक हैं। पहाड़पुर में सर्वाधिक हैं 1010 पेंशन धारक जिले के सभी 27 प्रखंडों के नये पेंशन धारकों को जीवन प्रमाणीकरण को लेकर निर्देश दिया गया है। इसमें सर्वाधिक पहाड़पुर प्रखंड में 1010 नये पेंशनधारक हैं। इसके अलावा आदापुर 574, अरेराज 650, बंजरिया 190, बनकटवा 167, चकिया 417, छौड़ादानो 130, चिरैया 140, ढाका 417, घोड़ासहन 78, हरसिद्धि 227, कल्याणपुर 283, केसरिया 89, कोटवा 296, मधुबन 258, मेहसी 237, मोतिहारी 673, पकड़ीदयाल 235, पताही 331 है। जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर 68 हजार 362 की पेंशन बंद जीवन प्रमाणीकरण नहीं करानेवाले 68 हजार 362 लाभुकों का पेंशन बंद कर दिया है। इसमें आदापुर 3294, अेरराज 2267, बंजरिया 3546, बनकटवा 1337, चकिया 3263, छौड़ादानो 2379, चिरैया 2850, ढाका 5243, घोड़ासहन 2145, हरसिद्धि 2748, कल्याणपुर 3006, केसरिया 1409, कोटवा 1877, मधुबन 3031, मेहसी 3346, मोतिहारी 4864, पहाड़पुर 1983, पकड़ीदयाल 1707, पताही 2158, फेनहारा 638, पीपराकोठी 1056, रामगढ़वा 3890, रक्सौल 2884, संग्रामपुर 1742, सुगौली 3120, तेतरिया 837 व तुरकौलिया प्रखंड में 1742 पेंशन धारकों का पेंशन बंद है। केन्द्र और राज्य सरकार की छह योजनाओं के लिए मिलती हैे पेंशन केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा छह योजनाओं के लिए पेंशन का मासिक भुगतान किया जाता है। इसमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, दिव्यांगता पेंशन योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन व बिहार निशक्तता पेंशन योजना शामिल है। पेंशन की राशि निर्धारित मानक के अनुसार 400 से 500 रुपये तक पेंशनधारक को मासिक भुगतान का प्रावधान है। पेंशनधारकों को जीवन प्रमाणीकरण कराने का निर्देश दिया गया है। जो नये पेंशनधारक हैं वे किसी सीएससी पर अपना जीवन प्रमाणीकरण अवश्य करा लें। जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर अगले साल से पेंशन बंद हो सकता है। धीरज कुमार, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक

स्थानीय चित्रमंदिर कैंपस स्थित ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन कार्यालय में ईसीडीसीए व उससे पंजीकृत क्लब के पदाधिकारियों की बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला में क्रिकेट के सुचारू संचालन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने बताया कि जिला में क्रिकेट गतिविधियों को गति देने के लिए पांच सदस्यीय जिला क्रिकेट संचालन समिति का गठन कर दिया गया है। जिसके चैयरमैन वरिष्ठ खिलाड़ी सुरेंद्र पांडेय,कन्वेनर मुरलीधर सिंह को बनाया गया है। जबकि वरिष्ठ खिलाड़ी सह बीसीए स्टेट पैनल अम्पायर वेदप्रकाश, मो.कुद्दुस आए मो.आलम उसके सदस्य होंगे। 27 जनवरी से जिला क्रिकेट लीग का दूसरा चरण का शुभारंभ, अगले महीने में संभावित हेमन ट्रॉफी का आयोजन के साथ आगे आनेवाले सभी प्रकार का आयोजन जिला क्रिकेट संचालन समिति के देख-रेख में होगा। अभी तक एसोसिएशन से पंजीकृत 8 टीमो का लीग मैच हो चुका है। जबकि शेष बचे 14 पंजीकृत टीम 27 जनवरी से होनेवाले दूसरे चरण के लीग मैच में शिरकत करेंगी। साथ ही श्री गौतम ने बताया कि पिछले साल निबंधित कुछ क्लब जिन्होंने इस वर्ष अभी तक निबंधन नहीं कराया है उन क्लब के खिलाड़ियों के लिए एसोसिएशन में सीधा निबंधन की व्यवस्था की गई है ताकि खिलाड़ियों का हित प्रभावित नहीं हो। मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,सुरेन्द्र पांडेय,वेदप्रकाश,मो.कुदुस,मो.आलम,मुरलीधर सिंह,संजय कुमार टुन्ना, दिवाकर कुमार सिंह,गुलाब खान आदि थे।

 एमएस कॉलेज में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र के केंद्र पर जुलाई 2022 सत्र के नामांकित छात्रों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम 24 जनवरी को सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरीय क्षेत्रीय निदेशक दरभंगा व विशिष्ठ अतिथि सहायक क्षेत्रीय निदेशक दरभंगा होंगे। इग्नू अध्ययन केंद्र के कोर्स को-ऑर्डिनेटर डॉ. मृगेंद्र कुमार के अनुसार, इस कार्यक्रम में अतिथि छात्रों के नामांकन, कोर्स व परीक्षा से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे। कार्यक्रम में छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार करेंगे। इधर, सहायक रत्नेश कुमार सिन्हा ने बताया कि जनवरी 23 सत्र में नामांकन जारी है।

शहर के एलएनडी कॉलेज में सत्र 2019-22 के स्नातक तृतीय खंड की प्रायोगिक परीक्षा शुक्रवार को शुरू हो गई। प्राचार्य प्रो.अरूण कुमार के हवाले से मीडिया प्रभारी डॉ.कुमार राकेश रंजन ने बताया कि भूगोल व मनोविज्ञान ऑनर्स पेपर की तिथिवार व क्रमांकवार प्रायोगिक परीक्षा 20 से 23 जनवरी तक संचालित होगी। भूगोल ऑनर्स में शुक्रवार को क्रमांक 191304060001से 191304060140 तक के परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा ली गई। वहीं, 21 जनवरी को क्रमांक 191304060141 से 191304060280 तक व 22 जनवरी को क्रमांक 191304060281 से 191304060350 तक व सभी प्रमोटेड की प्रायोगिक परीक्षा ली जाएगी। वहीं, मनोविज्ञान ऑनर्स में शुक्रवार को अनुक्रमांक 191304180001से 191304180300 तक के परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा ली गई है। 21 जनवरी को अनुक्रमांक 191304180301 से 191304180529 तक तक व सभी प्रमोटेड की प्रायोगिक परीक्षा ली जाएगी। फिजिक्स व केमिस्ट्री ऑनर्स पेपर की प्रायोगिक परीक्षा 21 जनवरी को तथा बॉॅटनी व जुलॉजी ऑनर्स पेपर की प्रायोगिक परीक्षा 22 जनवरी को ली जाएगी। इधर, सत्र 2021-24 के त्रिवर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम खंड प्रथम के लिए विज्ञान संकाय में प्रायोगिक परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिए गए हैं। फिजिक्स एवं केमिस्ट्री ऑनर्स पेपर की प्रायोगिक परीक्षा 22 व 23 जनवरी को संचालित होगी। बॉॅटनी ऑनर्स पेपर की प्रायोगिक परीक्षा 24 जनवरी को तथा जुलॉजी ऑनर्स की प्रायोगिक परीक्षा 23 व 24 जनवरी , फिजिक्स व केमिस्ट्री सब्सिडियरी पेपर की प्रायोगिक परीक्षा 24 व 25 जनवरी को एवं बॉॅटनी सब्सिडियरी पेपर की प्रायोगिक परीक्षा 25 व 27 जनवरी को संचालित होगी। वहीं जुलॉजी सब्सिडियरी पेपर की प्रायोगिक परीक्षा 25 जनवरी को ली जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र व प्रायोगिक नोटबुक के साथ उपस्थित होना है।

प्रखंडस्तरीय दक्ष वार्षिक खेल कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को ढाका हाई स्कूल में आयोजित की गई। इसका उद्घाटन बीडीओ मो. आबिद हुसैन, बीईओ अखिलेश कुमार, एचएम बिरेन्द्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में ढाका प्रखंड के मध्य विद्यालय, हाई स्कूल व प्लस टू के दो सौ छात्र, छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में 16 प्रकार के खेल स्पर्द्धा में छात्र, छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें कबड्डी, खो खो, कराटा, ताइक्वांडो, क्रिकेट, एथलेटिक्स, ऊंची कूद, लम्बी कूद आदि शामिल थे। इसमें तीन वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 14, 17 व 19 वर्ष आयु से नीचे के प्रतिभागी शामिल थे। प्रतियोगिता में प्रथम आनेवाले छात्र, छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर शिक्षक आत्माराम साह, मो.ज़्याउल्लाह, कुमार जयंत, मृत्युंजय कुमार, अनिल शर्मा, नीलमणि सुमन, मो. फखरुद्दीन, मो. सेराज अनवर, सुधीर मंडल, इरफान आलम आदि मौजूद थे।

शहर का एमएस कॉलेज को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस माना जाता है। उत्तर बिहार के प्रीमियर कॉलेजों में इसकी गिनती होती है। वर्ष 2013 में कॉलेज का पहला नैक मूल्यांकन हुआ था। जिसमें कॉलेज को ‘बी’ ग्रेड मिला। लेकिन पांच साल बाद अगले मूल्यांकन में ही इसका ग्रेड ‘बी’ से गिरकर ‘सी’ पर पहुंच गया। जो इस महत्वपूर्ण संस्था के लिए बड़े झटका के समान था। जिससे इसके साख पर बट्टा लगा। अब फिर से तीसरे चक्र के नैक मूल्यांकन में बेहतर करने को लेकर पहल शुरू हुई है। शिक्षकों की है भारी समस्या कॉलेज कभी शिक्षकों से गुलजार रहता था। यह इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां शिक्षकों के स्वीकृत पद 110 है। लेकिन अभी शिक्षकों की संख्या महज 26 है। मतलब कुल संख्या के एक तिहाई से भी कम। इसका असर शैक्षणिक स्थिति पर पड़ रहा है। कई विषयों में एक तो कुछ में दो से तीन शिक्षक हैं। गेस्ट फैकल्टी भी सेवा ली जा रही है। नैक के जरूरी मापदंड में कॉलेज है पीछेनैक से बेहतर ग्रेडेशन पाने के लिए जरूरी मापदंडों में अभी भी कॉलेज पिछड़ा हुआ है। यहां ऑफिस व लाइब्रेरी का ऑटोमेशन नहीं हो पाना बड़ी समस्या है। लाइब्रेरी को और समृद्ध करने की जरूरत है। वहीं, शिक्षकों के रिसर्च प्रोजेक्ट नहीं चल रहे। अभी मात्र वनस्पति शास्त्र में ही रिसर्च प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ है। प्लेसमेंट सेल भी पूरी तरह फंक्शनल नहीं है। पूर्व में बना आईसीटी लैब व लैंग्वेज लैब का छात्रों को लाभ नहीं मिल पा रहा। द्वितीय चक्र के मूल्यांकन के पूर्व स्टूडेंट इंटरेक्शन में भी कमी रही थी। इन सब विन्दुओं पर सुधार की जरूरत है।

आदापुर थाना क्षेत्र के मूर्तियां (ठकुराई टोला) गांव में गुरुवार देर रात्रि हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने गोद में एक दुधमुंहे बच्चे समेत प्रेमी युगल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार प्रेमी युगल वर्ष 2021 से फरार बताए जाते हैं।अब शादीशुदा बन चुकी किशोरवय युवती एक बच्चे की मां बन चुकी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिकरहना अनुमंडल के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर - लौखान गांव निवासी शहीद मियां का पुत्र मो.जहीर ने नवंबर 2021 में ही ढाका थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ फरार हो गया।इस मामले को लेकर किशोरी के परिजनों ने 21 नवंबर 2021 को ढाका थाना में अपनी पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लगातार पुलिस की दबिश के बाद भी प्रेमी युगल फरार रहे। इसी बीच यह मामला काफी हाई लाइटेड हुआ और हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की देर रात्रि थानाध्यक्ष डॉ.राजीव नयन प्रसाद,इंद्रजीत पासवान(रामगढ़वा) व छौड़ादानों थानाध्यक्ष ने सदल - बल उक्त गांव में छापेमारी कर शब्बीर मंसूरी के घर के सामने से प्रेमी युगल को बरामद कर लिया। इस आशय की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष डॉ.राजीव नयन प्रसाद ने बताया कि बच्चा सहित सकुशल दोनों प्रेमी युगल को घोड़ासहन पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

शहर के मुंशी सिंह महाविद्यालय के स्मार्ट क्लासरूम में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी शैक्षणिक कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ के संदर्भ में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें विभिन्न स्थानीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सेदारी की। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक एवं पूर्वमंत्री प्रमोद कुमार के संबोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जिंदगी की प्रत्येक घड़ी परीक्षा की घड़ी है जिससे हमें धैर्य,आत्मबल व आत्मविश्वास के साथ सामना कर सफलता प्राप्त करना चाहिए। परीक्षा के संदर्भ में पाठ्यक्रम के भीतर झांकना चाहिए व उसके अनुरूप तैयारी करनी चाहिए। इस अवसर पर निर्णायकों की भूमिका में चित्रकार राजकुमार, रंगकर्मी अभय अनंत व पंडित छोटेलाल मिश्र संगीत कला महाविद्यालय के निदेशक तबला गुरु शैलेंद्र कुमार थे। मौके पर प्रकाश अस्थाना,एवलिन विनय,अजय आजाद, ललन सिंह, एन. एस. एस.कोर्डिनेटर डॉ.अमित कुमार व प्राक समन्वयक प्रो.अमरजीत कुमार चौबे उपस्थित थे।

महिला व बाल विकास निगम मोतिहारी के तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के अवसर पर शुक्रवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत गांधी मैदान में बालिकाओं के खेल स्पर्धा में क्रिकेट व कबड्डी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ एसडीओ सदर श्रेष्ठ अनुपम ने किया। 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जनभागीदारी के रूप में मनाते हुए बालिकाओं के मूल्य के प्रचार-प्रसार के लिए गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस शशिकांत पासवान, डीईओ संजय कुमार, ओएसडी नितेश कुमार, डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार आदि मौजूद थे।