कोविड संक्रमण से दो मौत,लगातार मिल रहे संक्रमित के साथ ही पांचवीं लहर की आशंका को देखते हुए नेपाल सरकार के निर्देश पर वीरगंज बॉर्डर पर जांच व सतर्कता बढा दी गई है। भारत -नेपाल के प्रमुख प्रवेश द्वार वीरगंज के शंकराचार्य गेट के पास इनरवा पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थापित हेल्थ डेस्क द्वारा रक्सौल होते नेपाल प्रवेश करने वाले भारतीयों व विदेशियों समेत वैसे नेपाली नागरिकों की कोविड जांच की जा रही है,जो कोविड के लक्षण युक्त या संदिग्ध होते हैं।मिली जानकारी के मुताबिक,हेल्थ डेस्क की जांच में दो कोविड संक्रमित मिले हैं,जिससे एक बार फिर हड़कंप मच गया है।बताया गया कि दोनो संक्रमित भारतीय हैं। वे पश्चिम बंगाल के हैं और बस से काठमांडू टूर पर जा रहे थे। इसमें कोई 20 की संख्या में कॉलेज की युवतियां शामिल थीं,जिसमे दो युवतियों की जांच में कोविड संक्रमित पाए गए। दोनो संक्रमित युवतियों को भारत वापस लौटा दिया गया।

महंत शिव शंकर गिरी डिग्री कॉलेज अरेराज में पार्ट टू के सभी प्रायोगिक विषयों की परीक्षा 17 अप्रैल से गृह केंद्र पर ही आयोजित होगी जिसका कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। साइंस विषयों की प्रायोगिक परीक्षा 19 अप्रैल व 20 अप्रैल को होगी । प्राचार्य डॉक्टर बी एन झा ने बताया कि मनोविज्ञान ऑनर्स सब्सिडियरी एवं जनरल की प्रायोगिक परीक्षा 17 से आरंभ होगी। जो 21 अप्रैल तक चलेगी। जबकि साइंस विषय के जूलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री व फिजिक्स की प्रैक्टिकल परीक्षा 19 व 20 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। सभी प्रायोगिक परीक्षाएं गृह केंद्र पर ही संपन्न होगी। प्रायोगिक परीक्षा से वंचित छात्र छात्राओं को सैद्धांतिक परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी

रक्सौल शहर से सटे जोकियारी के पास रविवार सुबह दस बजे के आसपास एक अज्ञात तीस वर्षीय युवक की मौत ट्रेन से कट कर हो गयी। इसकी पुष्टि स्थानीय प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने की। उन्होंने बताया कि सूचना पर तत्काल पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंची व अस्त-व्यस्त स्थिति में रेल लाइन से शव को बरामद किया। शव के पास से कोई पहचान की वस्तु प्राप्त नहीं हुआ है जिससे उसकी पहचान की जा सके। इस सिलसिले में एक यूडी केस दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। यह अभी खुलासा नहीं हो पाया है कि यह हादसा कैसे किस ट्रेन से हुई है या मृतक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या किया। बाहरहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद अज्ञात शव को पहचान के लिए रेल शीत शव गृह में रखा जाएगा।

दस वर्ष पुराने कॉलेज अब स्वायत्त हो सकेंगे। यूजीसी ने इसके लिए अधिसूचना जारी की है। इसको यूजीसी ने बीआरए बिहार विवि समेत सभी विश्वविद्यालय और कॉलेजों को भेजा है। यूजीसी ने कहा है कि जो कॉलेज स्वायत्त होना चाहते हैं, वह आयोग के पोर्टल पर आवेदन करें। कॉलेजों को स्वायत्त होने के लिए नैक में ग्रडिंग होनी चाहिए। यूजीसी के इस पत्र के बाद बीआरएबीयू के कई कॉलेजों में पोर्टल पर आवेदन करने की तैयारी शुरू हो गई है। बीआरएबीयू में एलएस कॉलेज को ए ग्रेड मिला हुआ है। 9 स्नातक पार्ट टू की प्रायोगिक परीक्षा आज से 21अप्रैल तक महंत शिव शंकर गिरी डिग्री कॉलेज अरेराज में पार्ट टू के सभी प्रायोगिक विषयों की परीक्षा 17 अप्रैल से गृह केंद्र पर ही आयोजित होगी जिसका कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। साइंस विषयों की प्रायोगिक परीक्षा 19 अप्रैल व 20 अप्रैल को होगी । प्राचार्य डॉक्टर बी एन झा ने बताया कि मनोविज्ञान ऑनर्स सब्सिडियरी एवं जनरल की प्रायोगिक परीक्षा 17 से आरंभ होगी। जो 21 अप्रैल तक चलेगी। जबकि साइंस विषय के जूलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री व फिजिक्स की प्रैक्टिकल परीक्षा 19 व 20 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। सभी प्रायोगिक परीक्षाएं गृह केंद्र पर ही संपन्न होगी। प्रायोगिक परीक्षा से वंचित छात्र छात्राओं को सैद्धांतिक परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी

केसरिया पुलिस ने एक ई-कॉमर्स कंपनी के कार्यालय से हुई लूट कांड का उदभेदन कर लिया है। पुलिस ने लूट कांड में शामिल चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपराधियों के पास से एक पिस्टल ,चार कारतूस एक बाइक व लूटे गए रुपयों में से पांच हजार रुपए भी बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों में मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर हजारी गांव का रहने वाला नंदन कुमार,माधोपुर हजारी गांव का रहने वाला रौशन कुमार,मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के छपरा धरमपुर गांव का रहने वाला आयुष उर्फ एकलव्य व उसी गांव का रहने वाला शुभम कुमार शामिल हैं।पुलिस ने पहले दो अपराधियों की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के सुंदरापुर झगरुआ टोला स्थित चंडी माई स्थान से की।उसके बाद उन्हीं गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर दो अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हुई।

विभिन्न थाना क्षेत्रों में 20 लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत की खबर से जिले में हाहाकार मच गया है। प्रशासन जहां इसे संदिग्ध मौत बता रहा है। वहीं, मृतक के परिजन शराब पीने के बाद मौत होने की बात बता रहे हैं। इस पूरे मामले में जिला प्रशासन, पुलिस व उत्पाद विभाग कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। मगर जिस तरह से शराब धंधेबाजों की धरपकड़ तेज हुई है, वह शराब से मौत की घटना के तरफ इशारा कर रही है। इस बात को मृतक के परिजन व ग्रामीण भी कैमरे के सामने स्वीकार करते नजर आए हैं। उत्पाद विभाग के सूत्रों के अनुसार, 20 मौतों के पीछे स्प्रिट से निर्मित शराब का मामला हो सकता है। शराब धंधेबाज कच्चे स्प्रिट, इथेनॉल व अन्य केमिकल से डुप्लीकेट देसी व विदेशी शराब तैयार करते हैं। यह शराब जहरीली होती है। उत्पाद विभाग की टीम ने पिछले 17 मार्च को चकिया थाना के अहिरौलिया स्थित एक कृषक वेयरहाउस से कंटेनर व पिकअप सहित करीब एक करोड़ रुपये मूल्य का कच्चा स्प्रिट जब्त किया था। इस मामले में कंटेनर चालक सहित चार शराब धंधेबाज गिरफ्तार किये गए थे। कंटेनर व पिकअप से 20 लीटर के जार में 160 जार यानी करीब 32 सौ लीटर कच्चा स्प्रिट बरामद किया गया था। स्प्रिट को जेसीबी हाइड्रोलिक ऑयल के जार में प्लास्टिक के थैले के अंदर छुपा कर रखा गया था।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पतौरा गांव में दहेज में पांच लाख रुपये व चार पहिये वाहन नहीं देने पर कमरा में कैद कर चार दिनों से खाना बंद कर दिया। विवाहिता किसी तरह पड़ोस के घर से मैके फोन की। मैके से लोग पहुंचे तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने कैद से मुक्त कराया। नुझेतारा के बयान पर पति समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज करायी है। आवेदन में उसने कहा कि 13 मई 2022 को उसकी शादी पतौरा के तबरेज आलम के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति, सास मुमताज बेगम व देवर लालबाबू दहेज के लिये प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर जान से मार देने की धमकी दी जाने लगी।

चकिया में बीते बुधवार को आईसीआईसीआई बैंक में हुई 48 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने शनिवार की अहले सुबह चकिया थाना क्षेत्र के रानीगंज मोहल्ला स्थित वार्ड नंबर सात से कन्हैया सोनी उर्फ आशीष 23 वर्षीय को गिरफ्तार किया है।पुलिस की जांच में कन्हैया सोनी के लूटकांड में संलिप्त होने की बात सामने आई थी।जिसके बाद शनिवार अहले सुबह लगभग तीन बजे पुलिस ने उसके वार्ड नंबर सात स्थित किराए के मकान पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।हालांकि चारों तरफ पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश भी की परन्तु मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे वहीं दबोच लिया।कन्हैया की गिरफ्तारी इस लूटकांड में शुक्रवार को हिरासत में लिए गए दो संदिग्धों की निशानदेही पर हुई। पुलिस ने कन्हैया सोनी उर्फ आशीष के घर में ताला मार दिया है वहीं घर मे मौजूद उसकी मां और बहन को भी अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई।

जिले में संदिग्ध स्थिति में 21 मौतों के बाद पांच थाना क्षेत्रों में शुक्रवार रात से ताबड़तोड़ छापेमारी कर पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पटना से एफएसएल व मद्यनिषेध विभाग की टीम पहुंच गई है। अवैध शराब बनाने व बेचने वालों की तलाश शुरू की जा रही है। एक दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि तुरकौलिया, हरसिद्धि, पहाड़पुर, सुगौली से शराब की पाउच बरामद की गयी है। तुरकौलिया के चन्द्रकिशोर समेत एक दर्जन शराब सप्लायर को चिन्हित कर केस दर्ज किया गया है। पटना से एफएसएल की टीम बुलायी गयी है। बरामद शराब के नूमने संग्रह किए जा रहे हैं। पांच थाना क्षेत्रों में मेडिकल टीम व छापेमारी टीम को कई भागों में बांटकर भेजी गयी है। बिना पोस्टमार्टम कई शवों का हुआ अंतिम संस्कार संदिग्ध स्थिति में मरने वाले 20 लोगों में अब तक तीन शवों का ही पोस्टमार्टम किया गया है। कई शवों का बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। 14 अप्रैल को तुरकौलिया लक्ष्मीपुर के अशोक पासवान, रामेश्वर राम व छोटू कुमार की मौत हुई। अशोक पासवान व छोटू कुमार को इलाज के लिये सदर से मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच रेफर किया गया था। वहां दोनों की मौत हुई तो मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में अल्कोहल प्वाइजनिंग की पुष्टि हुई है। वहीं रामेश्वर राम का तुरकौलिया के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत हुई। उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल मोतिहारी में किया गया।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि से जुड़े कृषि विज्ञान केन्द्र, पिपराकोठी में बांस कौशल विकास केन्द्र खुलेगा। करीब एक करोड़ की परियोजना वाले इस केन्द्र के माध्यम से बांस के उत्पादों को बनाने के साथ किसानों एवं युवा वर्गो को आजीविका के लिए इसके व्यापार को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया जायेगा। कौशल विकास प्रशिक्षण देेकर उत्पाद विकसित कराना एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों में बांस से बने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर आम लोगों तक पहुंच बनाना इसका उद्देश्य है। इसकी सफलता के लिए शनिवार को प्रसार निदेशालय में विवि के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. एमएस कुंडू व कौशल्या फाउंडेशन के प्रतिनिधि के बीच समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। मौके पर उपनिदेशक प्रसार डॉ. अनुपमा कुमारी समेत अन्य मौजूद थे।