बिहार राज्य से राजेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि शराब से हो रही मौत को लेकर चम्पारण रेंज के डीआईजी जयंतकांत ने पुलिस अधिकारियों के साथ सोमवार की शाम परिसदन में विशेष बैठक की। इसमें यह बात सामने आयी कि स्प्रिट से मौत हो रही है। इसके बाद स्प्रिट धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिये एसआईटी का गठन किया गया है। डीआईजी ने बताया कि शराबकांड में सभी मुख्य आरोपितों को चिह्रित कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिये पुलिस स्पेशल वर्क कर रही है। डीआईजी ने बैठक में निर्देश दिया कि स्प्रिट मामले में जितने पुराने केस हैं, उसकी समीक्षा करें। पुराने केस के धंधेबाज को चिन्हित कर कार्रवाई करें। पुराने धंधेबाज बेलआउट भी होंगे। उनकी गतिविधि वाच करें और सख्त कार्रवाई करें। थानेदारों को निर्देश दिया कि भारी मात्रा में पूर्व में जहां भी स्प्रिट पकड़े गये हैं उस केस को फिर से ओपेन करें। इधर, हाल में नगर व बंजरिया थाना क्षेत्र में हजारों लीटर स्प्रिट बरामद की गयी थी। उस केस में संलिप्त धंधेबाजों के खिलाफ के कार्रवाई करें। इसके अलावा दूसरे राज्य से भी शराब की खेप आती है और गांव टोलों में महुआ मीठा से देसी शराब बनायी जाती है। वैसे धंधेबाजों के खिलाफ एसएचओ व अन्य पुलिस अधिकारी अभियान चलाकर गिरफ्तार करें। बूढ़ी गंडक नदी के किनारे छोटी-छोटी शराब भट्ठियां भी पूर्व में ध्वस्त की जा चुकी हैं। नदी किनारे लगातार अभियान चलाकर शराब भट्ठी की खोज करें। ऐसे धंधेबाज पकड़े जाते हैं तो सख्त कार्रवाई करें। बैठक में एसपी कांतेश कुमार मिश्र, डीएसपी व थानेदार उपस्थित थे।
बिहार राज्य से राजेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मोतिहारी में बढ़ते तापमान में जपानी इंसेफलाइटिस का होने को लेकर डीएम ने सदर अस्प्ताल का पीकू वार्ड की व्यवस्था को देखा। भर्ती सामान्य मरीज की स्थिति का भी जायजा लिया। बताते हैं कि डीएम डीएस को पीकू वार्ड सहित अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा। अन्य मरीजों की भी जानकारी ली।
बिहार राज्य से राजेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि परीक्षा में फेल विद्यार्थियों में से पांच फीसदी भी कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा नहीं देंगे। यह परीक्षा 26 अप्रैल से होने वाली है। बोर्ड की ओर से इसमें शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें आर्ट्स में अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं, बिहार बोर्ड के निर्देश पर डीएम और डीईओ ने जिले में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। दो पालियों में होगी परीक्षा मोतिहारी। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा 2023 का आयोजन आगामी 26 अप्रैल से किया जाएगा। परीक्षा 6 मई तक संचालित होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 930 बजे से अपराह्न 1245 बजे तक होगी। वहीं, द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से 515 बजे तक संचालित होगी। परीक्षा में कुल 1584 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इनमें, साइंस में 705, आर्ट्स में 817 व कॉमर्स में 62 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है। परीक्षा कदाचारमुक्त परीक्षा लेने को लेकर निर्देश दिया गया है।
बिहार राज्य से राजेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि बीआरए बिहार विवि की वेबसाइट से सत्र 2019-22 का पार्ट-1 का रिजल्ट गायब है। विद्यार्थियों ने बताया कि पहले विवि की वेबसाइट पर रिजल्ट दिख रहा था जो अब नहीं नजर आ रहा। रिजल्ट गायब होने से जिन विद्यार्थियों का रिजल्ट पेंडिंग है वे परेशान हैं। कहना है कि रिजल्ट नहीं दिखने से पता नहीं चल रहा कि यह अपडेट है या नहीं। सत्र 2019-22 के पार्ट-1 के कई विद्यार्थी अपना पेंडिंग सुधरवाने के लिए कॉलेज से विवि तक चक्कर काट रहे हैं। विवि से जुड़े लोगों ने बताया कि सत्र 2018-21 के भी कई प्रमोटेड विद्यार्थियों को सत्र 2019-22 के पार्ट-1 की परीक्षा में शामिल कराया गया था। इन छात्रों की मार्क्सशीट अब तक कॉलेज में नहीं गई है। जेएलएनएम कॉलेज घोड़ासहन की नुसजहत परवीन ने बताया कि सत्र 2018-21 की छात्रा है। पार्ट-1 में प्रमोट कर गई थी। इसके बाद सत्र 2019-22 के पार्ट-1 के विद्यार्थियों के साथ परीक्षा दी थी। इस दौरान रिजल्ट पेंडिंग कर दिया गया। कॉलेज के साथ विवि में भी आवेदन जमा किया गया। लेकिन, रिजल्ट में सुधार हुआ या नहीं इसका नहीं पता चल रहा, क्योंकि ऑनलाइन रिजल्ट नहीं दिख रहा है। वहीं, एसआरपीएस कॉलेज जैतपुर की छात्रा नेहा ने बताया कि उसका रिजल्ट भी पेंडिंग था। उसे सुधार के लिए आवेदन किया था।
दक्षिणी भवानीपुर पंचायत के वार्ड नम्बर छह मतवाराम टोला में सोमवार की दोपहर में अचानक लगी आग में नौ लोगों का घर जल कर राख हो गया। आग पर काबू पाने के दौरान स्थानीय ग्रामीण युवक रोहित कुमार का हाथ आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया जिसका इलाज चल रहा है। इस अग्निकांड में नौ लोगों के घरों में रखे गए अनाज,कपड़ा, बर्तन ,बिछावन,साइकिल,एक बाइक सहित लगभग आठ लाख की सम्पत्ति जल कर राख हो गई। अग्निशामक दस्ता की पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया वरना पूरा गांव जल कर राख हो जाता। मुखिया गोपालजी सहनी ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निकांड में लालदेव महतो, मुन्ना महतो, दिनेश महतो, नरेश महतो, सुबोध महतो, अर्जुन महतो, बिक्रमा महतो, जितेंद्र महतो व सत्येंद्र महतो के घर जले हैं। जिप सदस्य पंकज कुमार द्विवेदी ने तत्काल इसकी जानकारी सीओ सुरेश पासवान को देते हुए पीड़ित परिवारो को खाद्यान्न उपलब्ध करवाने को कहा ताकि पीड़ितों को खाने की समस्या उत्पन्न नहीं हो। पूर्व मुखिया राय सुबोध कुमार शर्मा उर्फ मुनानी शर्मा ने अग्निकांड पर अग्निपीड़ितों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही पीड़ित परिवारों से मुलाकात किया।
Lपूर्वी चंपारण में संदिग्ध स्थिति में मौतों का सिलसिला जारी है। रविवार को और 11 लोगों ने दमतोड़ दिया। चार दिनों में मरनेवालों की संख्या 32 हो गई है। रविवार को हुई मौतों में तुरकौलिया में चार, हरसिद्धि में पांच, और सुगौली के दो व्यक्ति शामिल हैं। जिले में अब तक हुई मौतों में तुरकौलिया के 14, सुगौली के सात, हरसिद्धि के सात और पहाड़पुर के चार शामिल हैं। मरनेवालों में अधिकतर युवा हैं। परिजनों का कहना है कि शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ी है । छह शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है। सदर अस्पताल में रविवार को 12 बीमार लोगों को भर्ती कराया गया। इनमें से दो को मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। अभी सदर अस्पताल में 15 लोग भर्ती हैं। निजी नर्सिंग होम में 14 इलाजरत हैं, जिनमें 4 की स्थिति गंभीर है। मरीजों ने धुंधला दिखना, चक्कर आना और पेट दर्द की शिकायत की है। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने लापरवाही के आरोप में एंटी लीकर टॉस्क फोर्स के दो जमादार व नौ चौकीदारों को निलंबित कर दिया है। तुरकौलिया, पहाड़पुर, हरसिद्धि, सुगौली व रघुनाथपुर के एसएचओ को निलंबित किया गया है। अनुमंडल पुलिस अधिकारी व अंचल निरीक्षक से मामले की जांच कराई गई है।
ग्रामीण सड़कों की निगरानी ड्रोन से होगी बिहार की ग्रामीण सड़कों के सवा लाख किमी के विशाल नेटवर्क की निगरानी ड्रोन तकनीक से की जा सकती है। आईआईटी पटना ने इसको विकसित किया है। रविवार को आईआईटी पटना की टीम ने बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के आला अभियंताओं के समक्ष इस तकनीक का प्रदर्शन किया तथा इसकी खूबियों की जानकारी दी। खासबात यह है कि ड्रोन तकनीक से कम समय, कम संसाधन और कम लागत में ग्रामीण सड़कों की वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा। ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता भागवत राम ने बताया कि खासतौर से बाढ़ के समय क्षतिग्रस्त ग्रामीण सड़कों का यथाहाल मुख्यालय में बने एक छोटे से कंट्रोल रूम को तत्क्षण ड्रोन बता देगा और कोष की उपलब्धता तथा यातायात के भार का आकलन कर प्राथमिकता की सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराई जा सकेगी। ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता प्रमुख अशोक कुमार मिश्रा, मुख्य अभियंता भागवत राम, निर्मल कुमार एवं श्री खलिकुज्जमा तथा नोडल पदाधिकारी एम एम जी एस वाई श्री कृष्णा प्रसाद एवं अन्य अभियंताओं की मौजूदगी में आईआईटी पटना परिसर में प्रो. सुधीर वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण पथ एवं पुलों के बेहतर प्रबंधन में ड्रोन तकनीक की भूमिका को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य अभियंता श्री राम ने बताया कि ड्रोन तकनीक से विभाग के कार्यों में पारदर्शिता एवं मितव्ययिता को बढ़ावा मिलेगा। तथा योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन में समय की भी बचत होगी। उन्होंने पूछे जाने पर कहा कि आईआईटी पटना को ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल को लेकर विस्तृत डीपीआर बनाकर देने को कहा गया है, जिसपर अंतिम निर्णय शीर्ष स्तर पर लिया जाएगा। ग्रामीण कार्य विभाग ड्रोन के इस्तेमाल के पहले इसपर आने वाली लागत, मानव संसाधन का इस्तेमाल और होने वाले फायदे का भी आकलन करेगा।
जानकारी के अनुसार, बाइक की अधिक तेज रफ्तार होने के कारण बिजली का पोल टूट गया। वहीं बाइक पर सवार तीन युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची गोविन्दगंज पुलिस व परिजनों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो व्यक्ति इलाजरत थे। मृतक हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कृतपुर पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजय यादव का पुत्र प्रिंस कुमार यादव (22) था। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम उक्त तीनों युवक नई बुलेट बाइक से संग्रामपुर की तरफ से अरेराज की ओर जा रहे थे। जिस दौरान घटना घट गयी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौपं दिया। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विजय कुमार ने पुष्टि की।
संदिग्ध स्थिति में हुई 32मौतों के मामलों में चार थानों में पांच एफआईआर दर्ज की गयी है। इनमें 20 नामजद व 15 अज्ञात शराब तस्करों को आरोपित बनाया गया है। प्रभावित इलाकों में विशेष अभियान चलाकर शराब से जुड़े 76 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि डीएसपी की जांच रिपोर्ट पर तुरकौलिया एसएचओ मिथिलेश कुमार, हरसिद्धि एसएचओ ज्वाला सिंह, पहाड़पुर एसएचओ अभिनव दुबे, सुगौली एसएचओ अखिलेश्वर मिश्र व रघुनाथपुर एसएचओ मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के बाद उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। लापरवाही के आरोप में एंटी लीकर टॉस्क फोर्स (एएलटीएफ) के दो जमादार व नौ चौकीदारों को भी निलंबित किया गया है। जहरीली शराब के मसले पर एसपी का कहना है कि एक्सपर्ट ही इसे स्पष्ट कर सकते हैं। इसके लिये पटना व मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम बुलायी गयी थी। नमूना संग्रह कर ले गये हैं। रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मामले में तुरकौलिया में दो, पहाड़पुर में एक, हरसिद्धि में एक व सुगौली में एक एफआईआर दर्ज की गयी है। प्रभावित गांवों में पुलिस के साथ जिला प्रशासन की टीम लगातार भ्रमण कर रही है। लोगों को अफवाह से बचने की सलाह दी जा रही है। शराब के बड़े तस्करों को चिन्हित कर एफआईआर दर्ज की गयी है कुछ की गिरफ्तारी हुई है। ढाई सौ घरों में सर्च अभियान प्रभावित क्षेत्रों में 36 घंटे में 76 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। 370 लीटर देसी शराब, 50 लीटर स्प्रिट और 1150 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब विनष्ट की गयी। ढाई सौ घरों में सर्च अभियान चलाया गया। इस मामले में अभी जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हरसिद्धि व तुरकौलिया में शराब के बड़े माफिया हैं। वहीं से शराब की खेप की सप्लाई होती है। चम्पारण रेंज के डीआईजी जयंतकांत ने बताया कि शराब के बड़े माफिया को चिन्हित कर लिया गया है। उनके सम्पर्क में रहने वाले छोटे सप्लायर भी पुलिस के रडार पर हैं। आधा दर्जन से अधिक टीम तस्करों की खोज में छापेमारी कर रही है। वहीं, डीआईजी, डीएम व एसपी ने रविवार को सुगौली में हुई घटना का जायजा लिया व मरीजों का हाल जाना। अच्छे इलाज के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिया। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। फिर तीनों अधिकारी हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गांवों का जायजा लिया। धवही गांव में ग्रामीणों से जानकारी ली। लोगों से शराब बेचनेवालों की सूचना देने को कहा। डीएम सौरभ जोरवाल ने कहा कि इसमें जो भी दोषी हैं,उस पर कार्रवाई होगी ।
