फर्जी कागजात पर नौकरी कर रहे एक मिडिल स्कूल के शिक्षक पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के डीएसपी गोपाल कृष्ण ने तुरकौलिया थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। फर्जीवाड़ा करने वाले शिक्षक रामानंद कुमार हरसिद्धि के हरपुर राय के रामलखन प्रसाद के पुत्र है। जो वर्तमान में चरगाहा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भगत टोला मोहब्बत छपरा में पदस्थापित है। डीएसपी श्री कृष्ण ने एफआईआर में कहा है कि रामानंद कुमार के मैट्रिक के अंक पत्र का जांच बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड पटना से जांच कराया गया। पाया गया कि वे परीक्षा में भाग ही नहीं लिए है। उनके द्वारा जमा कराई गई संस्कृत बोर्ड का अंक प्रमाण पत्र फर्जी है। श्री रामानंद की बहाली वर्ष 2006 में प्रखंड नियोजन इकाई ने किया था। उनकी पदस्थापना मिडिल स्कूल विशुनपुरवा में हुई थी। एफआइआर दर्ज कर अनुसंधान में जुटी हुई है।
स्कूलों में पठन-पाठन को प्राथमिकता देने व पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश डीएम सौरभ जोरवाल ने दिया है। वे मंगलवार को राधाकृष्णन सभागार में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में उन्होंने शैक्षणिक स्थिति को बेहतर बनाने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्हाेंने कहा कि सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्कूलों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।बुधवारीय जांच में वरीय पदाधिकारियों के द्वारा स्कूलों की जांच सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने डीईओ को निर्देश देते हुए कहा कि प्रारंभिक स्कूलों में खाद्यान्न का अभाव ना होने दें। एमडीएम सुचारू रूप से चलता रहे यह सुनिश्चित करना है। गर्मी को देखते हुए स्कूलाें में चापाकल हर हाल में क्रियाशील रखना है।प्रखंड स्तर पर बायोमैट्रिक अटेंडेंस हर हाल में सुनिश्चित करना है। इस दौरान, सी डब्ल्यू जे सी, सेवांत लाभ की स्थिति ,लोक शिकायत, सेवा शिकायत निवारण, सूचना का अधिकार, शिक्षक नियोजन,जनता दरबार व मानवाधिकार से संबंधित मामलों की समीक्षा हुई। वहीं, समग्र शिक्षा अंतर्गत पूर्वी चंपारण अंतर्गत विद्यालयों के प्रकार एवं संख्या , विद्यालय में नामांकन की स्थिति का जायजा लिया गया। जल जीवन हरियाली योजना , अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण से संबंधित विवरण, एसी, डीसी, यूसी से संबंधित प्रतिवेदन, भूमिहीन विद्यालयों पर चर्चा हुई। इस दौरान उन्नयन बिहार कार्यक्रम की समीक्षा की गयी।
पीएम के मन की बात पर सीबीएसई के छात्र अपनी राय और आइडिया देंगे। इसके लिए सीबीएसई ने सभी प्राचार्यों को पत्र लिखा है। मन की बात के 100वें एपिसोड पर छात्रों को आइडिया देना है। छात्रों को बताना है कि 100वें एपिसोड में क्या बात कही जाये जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों पर प्रभाव पड़े। प्राचार्यों को कहा गया है कि स्कूल में इसके लिए प्रचार-प्रसार करें और पोस्टर-बैनर लगायें। शिक्षकों को भी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया है।
चकिया प्रखंड क्षेत्र में केंद्र प्रायोजित योजना नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रारंभिक तैयारी से संबंधित शिक्षा सेवक तथा तालिमी मरकज का एक विशेष बैठक बीआरसी में हुई। बैठक में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के असाक्षर महिला एवं अपुरुष का सर्वेक्षण किया जाना है, जिसके संबंधित प्रपत्र में समेकन तैयार कर दिनांक 20 अप्रैल को स्वयं उपस्थित होकर संबंधित अभिलेख जमा करने के लिए सभी शिक्षा सेवकों को निर्देश दिया गया। अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमारी ने की।
शिक्षा विभाग के आदेशा पर बिहार विवि के कुलपति ने दोहरे प्रभार की समाप्ति का आदेश दिया है। बुटा अध्यक्ष प्रो.(डॉ.) अरूण कुमार, बुटा महासचिव डॉ.सुनील कुमार सिंह व बुटा सचिव डॉ.कुमार राकेश रंजन सहित सभी संघर्षरत शिक्षक बंधुओं ने इस पर प्रसन्नता अभिव्यक्त किया है। बुटा अध्यक्ष प्रो.(डॉ.) अरूण कुमार के अनुसार अब इस अधिसूचना के शीघ्र क्रियान्वयन की प्रतीक्षा है।
बिहार राज्य के तिरहुत उच्च विद्यालय मेहसी में आयोजित तीन दिवसीय 15 वें लीचीपुरम उत्सव कार्यक्रम का अंतिम दिन को केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा व सीओ मेहसी विनीत चित्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया। उदघाटन के बाद सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक श्रीमती मिश्रा ने कहा कि पूर्वी चंपारण का मेहसी क्षेत्र लीची के लिए विख्यात है। कहा कि पूरे जिले को समेटा जाए तो मेहसी लीची का बड़ा हब है। पूर्वी चम्पारण के 18 प्रखंड में लीची का उत्पादन होता है जिसमें सबसे अधिक व उत्तम क्वालिटी के लीची का उत्पादन मेहसी में होता है। अब लीचीपुरम उत्सव समिति किसानों को सेब की खेती करने के लिए भी प्रेरित कर रही है। आने वाले समय में लीचीपुरम के साथ साथ सेबपुरम आयोजित हो सकता है। उन्होंने कहा कि लीची के किसानों के समक्ष कई प्रकार की समस्याएं हैं। इसके लिए वे मुख्यमंत्री के सामने आवाज उठा चुकी हैं और कुछ पर काम भी हो रहा है।
पूर्वी चंपारण में संदिग्ध स्थिति में मौतों का सिलसिला जारी है। रविवार रात से सोमवार शाम तक आठ और ने दम तोड़ दिया। पांच दिनों में मृतकों की संख्या 40 हो गई है। सोमवार को मरनेवालों में हरसिद्धि, पहाड़पुर, तुरकौलिया व सुगौली के दो-दो व्यक्ति शामिल हैं।तुरकौलिया में 16, सुगौली और हरसिद्धि में नौ-नौ व पहाड़पुर में छह लोगों ने संदिग्ध स्थिति में दम तोड़ दिया है। परिजनों के कहना है कि शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। प्रशासन ने 27 के मरने की पुष्टि की है। मोतिहारी के डीएम सौरभ जोरवाल ने उत्पाद विभाग के सात अफसरों को शोकॉज किया है। अब तक 174 शराब धंधेबाज गिरफ्तार हुए हैं। डीआईजी जयंतकांत ने बताया कि स्प्रिट धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिये एसआईटी बनाई गई। सभी मुख्य आरोपितों को चिह्नित कर लिया गया है।
जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव सोमवार को तुरकौलिया व हरसिद्धि के मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना देने के साथ आर्थिक सहयोग दिया। उन्होंने जयसिंहपुर में मृतक अभिषेक यादव के घर पहुंच उनके पिता सुनील रात को ढाढस बंधाया। साथ ही कहा कि अभिषेक के पुत्री के खाता में 25 हजार रुपये डालेंगे। उन्होंने कहा कि शराब बंदी से बिहार में गरीब मर रहे हैं और राजस्व की बड़े पैमाने पर क्षति हो रही है। सीएम नीतीश कुमार को शराब बंदी पर सर्वदलीय बैठक बुलाकर फिर से विचार करना चाहिए। डीएसपी व थानाध्यक्ष पर कार्रवाई करने के साथ उन्हें डिमोशन करना चाहिए।
जिले में हुई संदिग्ध मौत के बाद उत्पाद अंचल में इंस्पेक्टर अभिषेक आनंद के नेतृत्व मद्य निषेध अधिकारी सुरेश सिंह, विकेश कुमार, संतोष कुमार, राकेश कुमार व शैलेश साहनी ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 11 शराबियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में मवल मुखिया जोकियारी, मनोज मुखिया जोकियारी, बासुदेव कुमार पलनवा भरवालिया, शिवजी साह औरैया आदापुर, मनीष कुमार पलनवा, निकेश राम खिरलिचीया रक्सौल, सुशांत साईं, टोपेन्द्र बहादुर साईं, मनोज साह संग्रामपुर, ऋषि साह बगहा सहित अन्य शामिल है। इस बाबत केस दर्ज करके सभी गिरफ्तार शराबियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बिहार राज्य से राजेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उत्पाद विभाग के सात अफसरों को शोकॉज मोतिहारी में संदिग्ध स्थिति में मौत मामले में सोमवार को मद्यनिषेध के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में समीक्षा बैठक हुई। बैठक के बाद डीएम सौरभ जोरवाल ने उत्पाद विभाग के तीन इंस्पेक्टर एकरामूल हक, सोनी सरोज, अभिषेक आनंद, तीन दारोगा मनीष सर्राफ, प्रियंका कुमारी व राज कुमार और जमादार विकेश कुमार राय से से शोकॉज पूछा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की जायेगी। बैठक में चम्पारण रेंज के डीआईजी जयंतकांत भी शामिल थे। एसपी कांतेश कुमार मिश्र का कहना है कि तीन दिनों तक चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान के दौरान 174 शराब धंधेबजों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 1729. 53 लीटर देसी व 49.855 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी है। प्रशासन की ओर से 27 लोगों के मरने की पुष्टि की गयी है। समीक्षा बैठक में डीएम, एसपी के अलावा सभी डीएसपी, अंचल निरीक्षक उपस्थित थे। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
