Transcript Unavailable.
राष्ट्रीय कृमी दिवस की सफलता को ले कर गिधौर प्रखंड में दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली। इस जागरूकता रैली में स्वास्थ्य प्रबंधक प्रियंका और एस. टी. एस. मनोज कुमार ठाकुर, बी. सी. एम. विधि कुमार और बालिका महाविद्यालय के प्राचार्य निरंजन पासवान सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में असमानता है। गिद्धौर प्रखंड का एक गाँव जो आदिवासी बहुल क्षेत्र है ,जहाँ लड़कियाँ प्राथमिक से मिडिल स्कूल तक की पढ़ाई करती है। लेकिन कई लड़की पढ़ाई नहीं कर पाती है। योजनाओ की जानकारी के अभाव में लड़कियाँ शिक्षा से वंचित रह जाती है।
बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि गिद्धौर प्रखंड के स्वजना ग्राम के निवासी जल संरक्षण के लिए सोख्ता का निर्माण करवाए है ।साथ ही इस ग्राम के लोग स्वच्छ पानी पीने के लिए अपने घरों में फ़िल्टर का पानी पीते है। इससे ग्रामीण स्वच्छ और स्वस्थ महसूस करते है। सरकार की ओर से जल संरक्षण की बात होती है लेकिन ग्रामीणों तक यह व्यवस्था नहीं पहुंच पाता है। रतनपुर पंचायत के मुखिया द्वारा जल संरक्षण के लिए सोख्ता का निर्माण करवाया गया है
बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड के कोल्हुआ पंचायत से रंजन ने मोबाइल वाणी के माध्यम से काजल कुमारी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं के प्रति हो रहे भेदभाव को कम करने के लिए आर्थिक स्थिति और शिक्षा में सुधार करने की आवश्यकता है। महिलाओं को भूमि का अधिकार भी मिलना चाहिए। जब तक महिलाओं के नाम से भूमि नहीं होगा तब तक महिलाओं को अधिकार नहीं मिलेगा। इसलिए इस अधिकार को प्राप्त करने के लिए सामाजिक पहल करना जरूरी है तभी समाज में महिलाओं को भूमि का अधिकार प्राप्त होगा। आज के समय में सभी क्षेत्रों में महिलाएं पुरुषों की बराबरी कर रही हैं
बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड के कोल्हुआ पंचायत से रंजन ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सिंधुमानी कुमारी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाएं आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण पीछे रह जाती हैं। शिक्षा के लिए सरकार के तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही है, इसका लाभ उठा कर शिक्षा में भेदभाव को ख़तम किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारी संस्कृति धीरे धीरे विलुप्त होती जा रही है, और इस बदलाव से हमारे समाज में गलत प्रभाव पड़ रहा है। इसे कम करने के लिए शिक्षा का प्रसार और जागरूकता की आवश्यकता है शिक्षा की कमी के कारण महिलाओं को भूमि का अधिकार भी नहीं मिल रहा है।
बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड के कोल्हुआ पंचायत से रंजन ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुप्रिया कुमारी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि समाज से सभ्यता और संस्कृति गायब हो रहा है। रूढ़िवादी को समाज में आज धर्म का नाम दे दिया गया है। अगर हम गाँव में कहीं हैं और कोई शहर में है, तो पोशाक में अंतर होगा। हमारी संस्कृति को दबाने का मुख्य श्रोत है आधी अधूरी शिक्षा। साथ ही उन्होंने बताया कि शिक्षा में भी भेदभाव किया जा रहा है। इस भेदभव को ख़त्म करने के लिए हमें खुद आवाज़ उठाना होगा
बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड के कोल्हुआ पंचायत से रंजन ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्वेता से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया की महिलाओं को जमीन का अधिकार मिलना चाहिए। इससे परिवार और समाज दोनों का विकास होगा। आज के समय में महिलाएं सभी क्षेत्र में पुरुष की बराबरी कर रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि आज भी महिलाओं के साथ समाज में भेदभाव किया जाता है। इसे दूर करने के लिए महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। महिलाओं को संस्कृति और सभ्यता के अनुरूप चलना चाहिए। महिलाओं को भूमि अधिकार दिलाने के लिए महिला को एकजुट होना होगा
Transcript Unavailable.
