बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रंजन सिमुलतला थाना क्षेत्र के निवासी राजेश कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को समाज में भूमि का अधिकार दिलाने में भूमि सर्वेक्षण बहुत बड़ी भुमिका निभायेगी। महिला को अगर हक़ मिल जाए तो बहुत लाभ होगा। लेकिन महिलाओं को अपने अधिकार के लिए आगे बढ़ना होगा। दूसरी बात यह है की आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का अभाव है। लेकिन महिलाओं को किसी और की सहायता ले कर भूमि सर्वेक्षण में हिस्सा जरूर लेना चाहिए। समाज में अब भी पुरुष प्रधान सोच है, जिसके कारण महिलाओं के नाम पर संपत्ति नहीं ली जाती है। लेकिन अगर महिलाओं के नाम पर जमीन खरीदी जाएगी तो समाज का भी विकास होगा

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रंजन सिमुलतला थाना क्षेत्र के निवासी मुकेश ठाकुर से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि का अधिकार होना चाहिए। इससे महिलाओं को लाभ होगा इसके साथ ही आने वाली पीढ़ी को भी लाभ होगा। लोग महिलाओं के नाम पर संपत्ति नहीं लेते हैं। लेकिन इससे उन्हें लाभ होगा ,कर में छुट भी मिलेगा। आज की महिलायें शिक्षा पर भी बहुत ध्यान दे रही हैं। पहले अशिक्षा पिछड़ापन का कारण था। लेकिन अब बदलाव आ रहा है। भूमि सर्वेक्षण से महिलाओं को लाभ मिलेगा। लेकिन महिलाओं को जमीन का कागज और थोड़ा अशिक्षित होने के कारण सर्वेक्षण में समस्या होगी।

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रंजन सिमुलतला थाना क्षेत्र के निवासी जागेशवर ठाकुर से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार सरकार दे चुकी है। ऐसे में हमें भी महिलाओं को उनका हक़ जरूर देना चाहिए। महिलाओं को आगे बढ़ाना यानि विकास की ओर अग्रसर होना है। इसलिए महिलाओं को जमीनी अधिकार जरूर मिलना चाहिए। भूमि सर्वेक्षण के कारण महिला को बहुत मदद मिलेगी। लेकिन महिलाओं को इसके लिए कष्ट कर पूरी प्रक्रिया में शामिल होना होगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बहुत सी महिलायें नौकरी छोड़ रही हैं। महिलाओं के नाम पर संपत्ति होगी तो हमारा समाज विकास करेगा। लेकिन अशिक्षा के कारण भी महिलायें अपने हक़ से वंचित रह जाती है

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रंजन सिमुलतला थाना क्षेत्र के निवासी रुस्तम अंसारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि का अधिकार होना चाहिए। इससे महिलाओं को लाभ होगा। अभी महिलायें अशिक्षा के कारण घर में ही रहती है। लेकिन अगर उन्हें अधिकार मिला तो वो धीरे - धीरे आगे बढ़ेंगी। हर क्षेत्र में उनका ज्ञान बढ़ेगा। बिहार सरकार द्वारा अभी जो सर्वेक्षण किया जा रहा है, इससे भी महिला को लाभ होगा। लेकिन महिलाओं को थोड़े सहयोग की जरूरत है। महिला असुरक्षा के कारण अपनी नौकरी भी कई बार छोड़ देती हैं

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रंजन सिमुलतला थाना क्षेत्र के निवासी नरसिंह से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलायें शिक्षित नहीं है। इसलिए वो अपने अधिकारों से वंचित रह जाती है। महिलाओं का हक भी है जमीन पर लेकिन उन्हें थोड़े सहयोग की जरूरत है। महिलायें विकास कर रही हैं। लेकिन अशिक्षा और जागरूकता के अभाव में महिलायें पीछे रह जाती हैं

शनिवार को गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। गजानन का स्वागत करने के लिए हर कोई उत्साहित लग रहा था। कई युवाओं ने मंदिरों और विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पंडालों को सजाया और गणपति की मूर्तियों को स्थापित करके अनुष्ठानों के साथ पूजा की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उप-प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में एक बैठक हुई। नौ में से छह सदस्य उस बैठक में मौजूद थे। जिसमें मीना देवी की कुर्सी बचाई गई।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज जानकारी दे रहे हैं कि प्रखंड भर में तीज पर्व उत्साह के साथ मनाया गया और विवाहित महिलाओं ने एक दिन का उपवास रखा और अपने पतियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज जानकारी दे रहे हैं कि झाझा विधायक दामोदर रावत ने गिधौर ब्लॉक में स्थित दिग्विजय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया