गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के मजदूरों को प्रतिदिन काम मिलता हुआ दिखाई दे रहा है क्योंकि गिद्धौर प्रखंड के कई गांव में इस बार धान का रोपा हुआ था और धन जब पककर तैयार हो गया तो उसे काटने के लिए मजदूरों की आवश्यकता पड़ गया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई के वर्ग 6 में नामांकन के लिए आयोजित प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा का परीक्षाफल आज जारी किया है अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुने

भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने देश की एकता और अखंडता एवं संपन्न होता को बनाए रखने के लिए संविधान का निर्माण किया और उन्होंने कल्पना किया कि संविधान के तहत सभी भारतवासियों को रहकर काम करना होगा लेकिन संविधान के अनुसार लोग लाभान्वित नहीं हो रहे हैं और इसके पीछे सबसे ज्यादा अगर कोई भी जिम्मेदार है तो वह है राजनीतिक पार्टियों जो लोगों को आपसी भेदभाव जातिवाद धर्म संप्रदाय आदि में बांट रहा है और इस संविधान से दूर कर रहा है भले ही संविधान की दुहाई दी जा रही है लेकिन संविधान के अनुसार हमारे देश में कई खामियां हैं और इसका खलिया जा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है

गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर पंचायत का सहजन गांव में नल जल योजना का पाइप कई दिनों से फूटा पड़ा है और इसकी जानकारी पीएचडी विभाग के सहायक अभियंता को दिया गया। सहायक अभियंता ने इसकी सूचना पीएचडी विभाग के संवेदक को दिया लेकिन सहायक की बात को दरकिनार कर आज तक पाइप मरम्मत का कार्य नहीं किया गया है। जिसके कारण ग्रामीणों को गंदे पानी से होकर अपना घर जाना पड़ रहा है

Transcript Unavailable.

पक्ष विपक्ष में आज मजदूर के कार्य को लेकर मेरी प्रतिक्रिया है कि मजदूरों से अधिक काम नहीं लेना चाहिए मजदूरों से सिर्फ 6 से 8 घंटे ही काम लेना चाहिए

Transcript Unavailable.

कार्तिक पूर्णिमा पर गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई जाती है. सिख धर्म के लोग इस दिन को प्रकाश पर्व के रूप में भी मानते हैं और गुरुद्वारे में गुरुग्रंथ साहब का पाठ किया जाता है। बता दे यह जयंती हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. गुरु नानक साहब को सिखों का पहला गुरु माना जाता है. इस साल गुरु नानक जयंती आज सोमवार, 27 नवंबर 2023 को है. इस वर्ष नानक देव जी की 554वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

आज सोमवार को जमुई जिले के महेश्वरी में आयोजित होने वाले लक्ष्मीनारायण महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिषद पूरी तरह सज धज कर तैयार हो गया। यहां आज श्रद्धालुओं का विशाल सैलाब उमडे़गा। इस संबंध में पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि महोत्सव का विधिवत प्रारंभ चतुर्दशी से ही हो जाता है। बता दे कि यहां कार्तिक पूर्णिमा के अवसर भगवान लक्ष्मीनारायण के दरवार में श्रद्धालु भक्तों की जनसैलाब उमड़ जाती है। अहोरात्रि महोत्सव को लेकर ग्रामीण काफी उत्साहित है।सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित है। पंचायत के मुखिया अवधेश सिंह, पूजा कमेटी के सदस्य व मंदिर के पुजारी महेश पांडेय, पितांबर पांडेय, राजेश पांडेय, राजीव सिंह, आनंद सिंह, पंकज सिंह, अभय सिंह, सुमेश सिंह, साहेब सिंह, मृत्युंजय सिंह, कैलाश सिंह, अजय सिंह, शिवानंद सिंह, बलबंत सिंह, रोहित सिंह, चुन्नू कुमार सिंह, अमरेश सिंह, पांडव सिंह आदि कहते हैं कि अहोरात्रि महोत्सव का इतिहास काफी पुराना है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भगवान लक्ष्मीनारायण का विशेष पूजा अर्चना करने की परंपरा वर्षों से निर्वाध रूप से चला आ रहा है। इसे अहोरात्रि महोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। अहोरात्रि महोत्सव के अवसर पर बिहार के अलावे झारखंड प्रदेश से भी श्रद्धालु भक्त भगवान लक्ष्मीनारायण के दरवार में मत्था टेकने महेश्वरी गांव पहुंचते हैं, जिसमे राजनेता से लेकर बड़े-बड़े ब्यूरोक्रेट्स तक शामिल होतें हैं। इस महोत्सव का सबसे बड़ा खासियत यह है कि भगवान के प्रसाद के रूप में जो नैवेद्य चढ़ाया जाता है उसकी आपूर्ति गांव वाले ही करते हैं। भगवान पर अरवा चावल ,गुड़ व दही से पका विशेष पकवान जिसे दहियोरी कहा जाता है। वही नैवेद्य के रूप चढ़ाया जाता है। नैवेद्य तैयार करने के लिए लोग पूरी विधि विधान से चावल का आटा तैयार कर रहें हैं। अहोरात्रि के अवसर पर पूरे गांव में चूल्हा नहीं जलता है। इस अवसर पर यहां पहुंचने बाले मेहमान को भी पका पकाया भोजन ही परोसा जाता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गिद्धौर प्रखंड के कोल्हुवा पंचायत के कुमरडीह गांव में अखंड सीताराम धुन महायज्ञ से माहौल हुआ भक्तिमय। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें