बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज ने बताया कि जमुई के बरहट निवासी पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव और बिहार के पूर्व मंत्री विजय प्रकाश की मां पूर्व विधायक शांति देवी का निधन सोमवार की सुबह पटना में इलाज के दौरान हो गया। उन्होंने पटना के आईजीआईएमएस में अंतिम सांस ली है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज ने बताया कि भीषण गर्मी की कारण सभी सरकारी स्कूलों को 15 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है। विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से संवाददाता भीम राज ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उमस भरी गर्मी बढ़ने से स्वास्थ्य केंद्र दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र के मरीज को पर्ची देने वाले चिकित्सा कर्मचारी ने कहा कि चार से पांच दिन तक अस्पताल पहुंचने वाले रोगियों में उल्टी,दस्त और बुखार सम्बंधित मरीजों की संख्या अधिक है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से संवाददाता भीम राज ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गिद्धौर बाईपास सड़क जाखराज स्थान के कोल्हूआ के समीप जमुई से गिद्धौर आने के क्रम में अनियंत्रित हो कर एक ई-रिक्शा पलट गई। इस घटना में ई-रिक्शा पर सवार एक महिला घायल हो गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से संवाददाता भीम राज ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गिद्धौर प्रखंड में दिन-प्रतिदिन चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के कारण लोग पीड़ित हो रहे हैं। तापमान में वृद्धि ने लोगों के लिए अपने घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 41 से 47 डिग्री तक पहुंच गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से संवाददाता भीम राज ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गिधौर पुलिस ने बंझुलिया गांव में छापेमारी के दौरान देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ अशोक झा धान की फसल के लिए धान के नर्सरी तैयारी करने के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसकी पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज जानकारी दे रहे हैं कि सेवा पंचायत के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय में विभागीय जे. ई. की देखरेख में विभागीय मानकों को ध्यान में रखते हुए चारदीवारी के निर्माण के लिए आठ लाख से अधिक की राशि खर्च की जा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज जानकारी दे रहे हैं कि किऊल जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन में आग लग जाने से स्थिति गंभीर हो गई।आग धीरे-धीरे ट्रेन के कई डिब्बों में फैल गई। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने गुरुवार को वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। पति के दीर्घायु होने की कामना के साथ निराहार व फलाहार व्रत रखा। सुबह से ही जमुई जिले भर में वट सावित्री पूजा को लेकर माहौल भक्तिमय बना रहा। महिलाएं सज-धजकर वट वृक्ष की पूजा करने के बाद पंखा झलकर पति का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें