बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज जानकारी दे रहे हैं कि बिहार में बीते 7-8 महीनों से स्कूलों की लगातार निगरानी और निरीक्षण का काम चल रहा है। इसके बावजूद बिहार सरकार के शिक्षा विभाग को लगातार और बड़ी मात्रा में शिकायतें मिल रही हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल संवाददाता भीम राज ने बताया कि सरकारी जमीन व निजी जमीनों में हो रहे अतिक्रमण और अवैध कब्जा हटाने को लेकर राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गंभीर नजर नहीं आ रहे है। शिकायतों को कागजों पर ही निस्तारित कर कोरम पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। आलम है कि, पीड़ित के आवेदन पर भी विचार नहीं किया जा रहा। इसकी बानगी जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर गांव में देखने को मिली, जिसमे रतनपुर निवासी शंकर साह पिता सिंघेश्वर साह ने गिद्धौर अंचल अधिकारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उक्त आवेदन में आवेदक ने शिकायत किया है कि मेरे गांव का पुस्तैनी भूमस्वामित्व की भूमि खाता नंबर 116 खसरा नंबर 1042 रकवा 24 डिसमिल जमीन मेरे दादा छोटू तेली के नाम से पंजी 2 में दर्ज है । मैं उसका बिहार सरकार के माल गुजरी देकर रसीद भी प्राप्त कर रहा हूं। उसके बावजूद गांव के हैं कुछ दबंगों के द्वारा उक्त जमीन पर बलपूर्वक कब्जा कर लिया गया है। जिसकी फरियाद पीड़ित द्वारा गिद्धौर अंचल से किया गया । उसके उपरांत मापी शुल्क देने के बाद 10 जून का मापी का तारीख रखा गया , लेकिन उक्त तारीख में मापी नहीं कराया गया। इसके बाद थक हार कर पीड़ित लोक शिकायत में फरियाद लेकर चला गया। इधर, अंचल अधिकारी आरती भूषण ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि,आवेदक के जमीन पर आपत्ति है। दो खतियान दिखाया जा रहा है,जिसके सत्यापन के लिए अभिलेखागार भेजा गया है। सत्यापन के बाद इस मामले की अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल संवाददाता भीम राज ने बताया कि गिद्धौर थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज जानकारी दे रहे हैं कि गिद्धौर प्रखंड में चिल्लाती धूप में भी आधार कार्ड बनाने को लेकर के विवश है लोग। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज जानकारी दे रहे हैं कि गिद्धौर प्रखंड में स्थित दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगा वाटर कूलर खराब हो जाने की वजह से यहां आने वाले मरीजों को ठंडा पानी पीने को नहीं मिल रहा है। विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज जानकारी दे रहे हैं कि गिद्धौर पुलिस ने बालू तस्करी में लगे चार ट्रैक्टर को किया जब्त विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज ने बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में गिद्धौर में प्रशिक्षण ले रही शेखपुरा निवासी एक महिला शिक्षिका सड़क दुर्घटना में घायल हो गई, जिससे उसके दाहिने हाथ में चोट लग गई है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज ने बताया कि झाझा-पटना मुख्य रेल लाइन के बगल की लाइन में शंटिंग के दौरान एक मेमूरैक बेपटरी होते हुए पटरी से बाहर निकल गयी. इस घटना से तेज आवाज आयी. इस कारण आसपास के लोग में अफरा तफरी का माहौल बन गया. घटना स्टेशन के पश्चिमी भाग खलासी मुहल्ला बीके पास की है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज ने बताया कि जम्मू जिला प्रतिदिन आसमान में भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। मनुष्य आग लगा रहे हैं, रात में भी उमस बनी हुई है, लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। जबकि अधिकतम तापमान तैंतीस डिग्री तक पहुंच गया है और न्यूनतम तापमान तीस डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। बदलते मौसम के कारण लोगों को कई तरह की बीमारियां हो रही हैं। चिलचिलाती धूप के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज ने बताया कि झाझा मुख्य सड़क के छतरपुर गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।