चंपारण, यहां के प्राकृतिक नजारे जितने खूबसूरत हैं उससे कहीं ज्यादा समृद्ध है यहां का इतिहास. चंपारण वह धरती है जहां भारत महात्मा गांधी ने 1917 में किसानों को शोषण से मुक्त करवाने के लिए सत्याग्रह शुरू किया था और यह जगह ऐतिहासिक हो गई. लेकिन दशकों बाद एक बार फिर चंपारण नए सत्याग्रह के लिए तैयार है. क्या आप नहीं जानना चाहेंगे कि यह कौन सा सत्याग्रह है...? सुनिए और हिस्सा बनिए नेटिव पिक्चर संस्था और ग्रामवाणी की संयुक्त मुहिम का
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी रिपोर्टर दीपक कुमार ने बताया कि टीबी मुक्त भारत के निश्चय के लिए काम कर रही स्वयंसेवी संस्था युवा शौर्य के सचिव दीपक कुमार ने मोबाइल वाली से बात करते हुए बताया कि ममता एच आई एम सी कि मदद से हमारी संस्था जमुई जिले के सभी प्रखंडों में टीबी यानी यक्ष्मा के लक्षण वाले मरीजों को अपने स्वयं सेवकों की मदद से खोजती है एवं उनका नजदीकी सरकारी जांच केंद्र में बलगम जांच करवाती है जांच के दौरान अगर उन्हें टीबी रोग की पुष्टि होती है तो सरकार के चल रहे योजना जिसके अंतर्गत टीबी रोगियों को मुफ्त दवा एवं प्रत्येक महीने ₹500 की राशि रोगियों के पोषण के लिए उनके खाते में सीधा हस्तांतरण में मदद करती है। उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि 2021 तक टीवी मुक्त भारत के लिए हम प्रतिबद्ध है और केंद्र और राज्य सरकार के साथ मिलकर निश्चित ही हम 2021 तक अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। तो अगर आपके यहां भी टीबी के लक्षण जिसमें महत्वपूर्ण हैI 1. 2 हफ्ते से ज्यादा खांसी बुखार बुखार का ठीक नहीं होना 2.भूख नहीं लगना वजन का कम होना 3. रात में पसीना आना इत्यादि जैसे लक्षण है तो आप अति शीघ्र अपने नजदीकी सरकारी जांच केंद्र में अपने बलगम की जांच कराएं और टीबी मुक्त भारत में अपना अहम योगदान दें धन्यवाद
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से अमित कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा बताते हैं की सभी विधालयो में चला खसरा रूबेला का टीकाकरण अभियान 9 माह से लेकर 15 वर्ष के बच्चो को दिया गया टिका सिकंदरा प्रखंड के शंकुल संसाधन केंद्र लहिला में मंगलवार को शंकुलाधीन सभी विधालयो में खसरा रूबेला का टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक सपन्न हुआ। सभी 13 विधालय में 9 माह से 15 वर्ष के बच्चो को टिका दिया गया।वही सिकंदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रबधंक ने बताया की प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विधालयो में बच्चो को 11 बीमारियों से मुक्ति हेतु खसरा रूबेला का टिका दिया जा रहा है,ये टिका बिलकुल नि:,शुल्क है। .
Transcript Unavailable.
विजय कुमार सिकंदरा मोबाइल वाणी से सारे लोगो को ये बताना चाहते है कि हमारे आस पास सफाई जरुरी क्यों है। सफाई का सीधा सम्बन्ध मानव शरीर और संक्रामक बीमारियां से है। सफाई नहीं होने से मलेरियापरवान होते है इसलिए फल सब्जियां धोकर ही खाना चाहिए। रसोईघर में खाने के बर्तनों को खुला रखने से मच्छर मख्खी उसपर बैठते है और बीमारी फैलाते हैं। वातावरण की सफाई बेहद जरुरी है जहाँ गन्दगी होती है वहां बीमारी फैलने की आशंका ज्यादा होती है। जो बच्चे सफाई से नहीं रहते वो अधिक बीमार पड़ते है, इसलिए हमे घर और आसपास के वातावरण को साफ़ रखना चाहिए ताकि मच्छर और अन्य कीटाणु संक्रमित न हो पाए। आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए, हाँथ के संपर्क में ज्यादा कीटाणु आते है इसकी सफाई सबसे ज्यादा जरुरी है। सफाई के लिए बहुत सारे अभियान चलाये जा रहे है, शौचालय बनवाये जा रहे है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
