शिक्षा पर दिया जा रहा जोर।

पूर्व निगम पार्षद हाजी आस मो. ने रखे अपने विचार।

मै अशोक चौहान गली नंबर 3 दिल्ली एनसीआर से बात कर रहा हूँ ,मै राशन वितरण से सम्बंधित जानकरी चाहते है ?

फैजाबाद, शान ए अवध का ऐसा नमूना जो लखनऊ से पहले बनाया गया है, खूबसूरत इतना की एक झलक में नजर ठहर जाए, घंटाघर पर बनी मस्जिद या फिर उसके सामने बना लॉयड दरवाजा फैजाबाद के प्रतीक चिन्ह हैं, बेतहाशा भीड़ से भरे बाजार की चिल्लम चिल्ली मैं, चूड़ी बेचता दुकानदार या फिर आलू चाट के लिए आवाज देता ठेलिया वाला। सब कुछ एक से एक उम्मदा बस जरूरत है उस नजर की जो आपको ठहरा दे, रोक दे और कहे की गुरु यही तो चाहिए था। मालूम नहीं की क्या चाहिए था लेकिन बस यही तो एक जगह थी प्रेमिका के लिए चूड़ी, पत्नी के लिए साड़ी, बच्चों के लिए जूते और बाप के लिए कुर्ता पजामा यहां सब कुछ मिलेगा।

-पीएम सम्मान निधि के संबंध में जानकारी ? -आधार कार्ड कैसे बनता है जानकारी चाहिए ? सवालों के ज़वाब सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर..

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना, श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि इन्होने दिनांक 06 जनवरी 2024 को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था की ,दिल्ली के शास्त्री पार्क जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में कैल्शियम की दवाई नहीं मिलने से पेशेंट को बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही थी। लगभग 2 महीने से कैल्शियम की दवाई नहीं मिल रही थी, पेशेंट बहुत ज्यादा परेशान हो रहे थे। डॉक्टर तो दवाई लिख रहे थे मगर दवाई खिड़की से दवाई नहीं मिल रही थी। जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में दवाई नहीं मिलने से पेशेंट बहुत परेशान थे। समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में ख़बर प्रसारित कर इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक के माध्यम से एसंबंधित अधिकारियों को खबर शेयर की थी। खबर का बड़ा असर हुआ अब अब अब वहां कैल्शियम की दवाई मिलने लगी है। इसके लिए रीना प्रवीण श्रमिक वाणी का धन्यवाद कर रही है।

दिल्ली एनसीआर से रीना परवीन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 24-01-24 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 08-01-24 को एक खबर प्रसारित किया था। जिसमें बताया गया था कि अक्षरधाम मंदिर से लेकर सहारनपुर एक्सप्रेसवे बन रहा है। एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी अपने सारे नियम कानून भूल कर काम कर रही थी। अधिकारी इस और ध्यान नहीं दे रहे थे। हाईवे के फ्लाईओवर से वेल्डिंग की चिंगारी गिर रही थी। जो के रास्ते पर आने जाने वाले लोगों को पर गिर रही थी। इस खबर को रीना परवीन द्वारा लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक हाई अथॉरिटी को साझा किया गया जिसके बाद खबर का बड़ा असर यह हुआ कि ग्रीन कलर की जाली लगाकर काम किया जा रहा है

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 से रीना ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताती है कि श्री राम कॉलोनी, एफ ब्लॉक, खजूरी खास गली नंबर 21 ,एल कट पर खम्बा नंबर 4034 और 4035 पर लगा स्ट्रीट लाइट बहुत दिनों से खराब था जिस कारण गली में अंधेरा रहता था। लोगों को आने जाने में दिक्कत होती थी। शिकायत के बाद भी स्ट्रीट लाइट की मरम्मति नहीं करवाई जा रही थी समस्या को देखते हुए रीना द्वारा 5 जनवरी 2024 को श्रमिक वाणी पर एक खबर प्रसारित की गई और इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक के माध्यम से बिजली विभाग के सम्बंधित अधिकारियों के साथ साझा किया गया। जिसका यह असर देखने को मिला कि खम्बा नंबर 4034 और 4035 पर लगा स्ट्रीट लाइट की मरम्मति करवा दी गई है।