हरियाण राज्य के बहदुरगढ़ जिला से मनोहर लाला जी ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताते कि वे एक कंपनी में कार्यरत है।उन्हें उस कंपनी में जबरदस्ती ओवर टाइम काम कराया जाता है।वे बताते है की मजदूर की मर्जी हो या नहीं उस कमपनी में उन्हें और उनके साथिओं को जबरदस्ती काम कराया जाता है

हरियाण राज्य के बहादुरगढ़ जिला से मनोहर लाल कश्यप जी ने साँझ मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पुरे बहादुरगढ़ में गर्मी के दिनों में पानी कि समस्या आम हो गई है। बहादुरगढ़ में पिने का पानी समय पर नहीं आता है। अगर आता है तो वो भी एक दिन आता है, और दूसरे दिन नहीं आता। इससे लोगों को पानी कि काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी समय से नहीं आने के करणवश लोगों के जरुरी काम नहीं हो पा रहे है, और वे अपना काम -धाम छोड़ कर पानी लाने में समय गँवा रहे है, अगर पानी आता है तो वो भी गन्दा आता है। जिससे लोग बीमार पड़ रहें है।

हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ ज़िला के मनोहर लाल कश्यप जी ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे एक निजी कंपनी में काम करते हैं। जहाँ उनके साथ कंपनी के मालिक उन से अधिक समय तक काम करवाते है और उनके साथ शोषण किया जाता है और उन्हें ज़बरदस्ती 8 घंटा के जगह 12 घंटा काम करवाया जाता है।

हरियाण राज्य के बहदुरगढ़ जिला से मनोहर लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की वे बहदुरगढ़ जिला के एक सिविल अस्पताल में मुआयना के लिए गये थे जहाँ पर उन्होंने अनीता जी से बातचीत किये जो की वे भी स अस्पातल में कुछ इलाज करने के लिए आयी थी उन्होंने बताया की अस्पताल में उन्होंने 5 रूपये की पुर्जी कटाई जहाँ बहुत भीड़ और बहुत ही लम्बा लाइन लगा हुआ था।अस्पातल में प्रथम परेशानी पहले पुर्जी कटाने में हुआ उस के बाद उन्होंने जब पुर्जी काट लिया तो डाक्टर के पास गई जहाँ पर भी बहुत लम्बा लाइन लगा हुआ था। उन्होंने ज्याद लाइन देख कर वे अपने काम पर आ गई। उन्होंने बताया की अस्पातल में कभी दावा लेने के लिए लाइन में लगाना पड़ता है तो कभी डॉक्टर से मिलाने के लिए लाइन में लगना पड़ता है। सरकारी अस्पातल में तो दावा भी उपलब्ध नहीं होता है। अतः सरकार और प्रशासन को इस गंभीर समस्या पर ध्यान देना चाहिए ताकि गरीब वर्ग के लोग बिना परेशानी के अस्पताल में अपना उपचार कर सके और अस्पताल में दावा भी निःशुल्क मिल सके

Transcript Unavailable.

मंटू कुमार जी साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि ये हरियाणा में काम करते है। और 8700 रुपये इनकी सैलरी है। इनका कहना है की इतनी सैलरी में बचत नहीं हो पाती है, इसलिए सैलरी बढ़नी चाहिए।