हरियाण राज्य के बहदुरगढ़ जिला से मनोहर लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की वे बहदुरगढ़ जिला के एक सिविल अस्पताल में मुआयना के लिए गये थे जहाँ पर उन्होंने अनीता जी से बातचीत किये जो की वे भी स अस्पातल में कुछ इलाज करने के लिए आयी थी उन्होंने बताया की अस्पताल में उन्होंने 5 रूपये की पुर्जी कटाई जहाँ बहुत भीड़ और बहुत ही लम्बा लाइन लगा हुआ था।अस्पातल में प्रथम परेशानी पहले पुर्जी कटाने में हुआ उस के बाद उन्होंने जब पुर्जी काट लिया तो डाक्टर के पास गई जहाँ पर भी बहुत लम्बा लाइन लगा हुआ था। उन्होंने ज्याद लाइन देख कर वे अपने काम पर आ गई। उन्होंने बताया की अस्पातल में कभी दावा लेने के लिए लाइन में लगाना पड़ता है तो कभी डॉक्टर से मिलाने के लिए लाइन में लगना पड़ता है। सरकारी अस्पातल में तो दावा भी उपलब्ध नहीं होता है। अतः सरकार और प्रशासन को इस गंभीर समस्या पर ध्यान देना चाहिए ताकि गरीब वर्ग के लोग बिना परेशानी के अस्पताल में अपना उपचार कर सके और अस्पताल में दावा भी निःशुल्क मिल सके