उत्तरप्रदेश राज्य के हमीरपुर ज़िला से तेज़ प्रताप ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि खेतों में पानी भराव के कारण फसल अच्छी नहीं हो पाई थी लेकिन अब ठण्ड का मौसम आने से किसान खुश है। ठण्ड अधिक पड़ेगा तो फ़सल अच्छी होगी। किसान खेतों में बुवाई भी कर चुके है

उत्तर प्रदेश राज्य के जिला हमीरपुर से तेज प्रताप मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि अब ठण्ड बढ़ गयी है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। जिससे डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कचरे और गंदगी वाली जगहों पर मच्छर ज्यादा होते है इसलिए अपने आस पास सफाई का ध्यान रखे और मच्छर भगाने वाले साधनो का प्रयोग करे ताकि डेंगू ,मलेरिया,टाइफाइड जैसी बीमारियों से बचा जा सके

उत्तर प्रदेश राज्य के जिला हमीरपुर से तेज प्रताप मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि किसान पुराने तरीको से खेती करते है और फसल नहीं होती है तो किसान कहते है कि उनकी मिट्टी उपजाऊ नहीं है। अगर ग्रामवासी कोशिश करे और अपने ब्लॉक में जाकर बात करे और अपनी जमीन की मिटटी की जांच करवाए। और वैज्ञानिको द्वारा बताई गयी विधि और खाद का प्रयोग करे। इसी तरह पशुपालन के लिए भी जानकारी ले कि पशुओ का खान पान कैसा रखा जाए।

उत्तर प्रदेश राज्य के जिला हमीरपुर से तेज प्रताप मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि पर्यवरण को सुरक्षित रखना बहुत आवश्यक है। इसके लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने होंगेक्योंकि पेड़ पौधे हमारी ऑक्सीजन की आवश्यकता की पूर्ति करते है। इसी तरह पर्यावरण को बचाने के लिए आस पास सफाई भी रखनी होगी। फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुँए को भी कम करना होगा। पेड़ पौधे अधिक होंगे तो धुँए का असर भी कम होगा .

उत्तरप्रदेश राज्य के हमीरपुर ज़िला से तेज़ प्रताप की बातचीत श्रमिक वाणी के माध्यम से प्रमोद से हुई। प्रमोद बताते है कि फैक्टरियों ,उद्योग क्षेत्र से निकलने वाला धुँआ पर नियंत्रण कर प्रदूषण से पर्यावरण को बचाया जा सकता है। साथ ही नाले के गंदे पानी को नदी तक नहीं पहुँचाना चाहिए ताकि जल प्रदूषित न हो।

उत्तर प्रदेश राज्य के हमीरपुर से तेज परताप श्रमिक वाणी के माध्यम से एक व्यक्ति से हुई बात की जानकारी दे रहें हैं। ग्राम पाटनपुर के रहने वाले राम बाबू के अनुसार पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए पेड़ पौधे लगाना चाहिए ताकि ऑक्सीजन की कमी नहीं हो। तथा धुआं को कम करना चाहिए साथ ही अपने आस पास सफाई रखनी चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के हमीरपुर ज़िला से तेज़ प्रताप को श्रमिक वाणी के माध्यम से कुछ लोगों ने बताया कि वे लोग कोरोना से जुड़े कई अफवाहें सुने थे और डर के कारण ही टीका नहीं लगवा रहे थे। जब उन्होंने श्रमिक वाणी पर कोरोना वेरिफाइड कार्यक्रम सुना तो उनमे जागरूकता आई। उनका टीका को लेकर डर हट गया और अब वे कोरोना टीका का पहला डोज़ लगा चुके है

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के तेज़ प्रताप ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि अभी के समय में पुराने तरीकों को छोड़ कर नए तरीके अपनाना चाहिए। फसल अच्छी नहीं होती है तो किसानों को वैज्ञानिकों की सलाह लेनी चाहिए और मिट्टी की जाँच करवानी चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के हमीरपुर ज़िला से तेज़ प्रताप ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि पर्यावरण को जो चीज़ प्रदूषित न करें वैसे चीज़ों को इस्तेमाल करना चाहिए। प्लास्टिक का प्रयोग करने से पर्यावरण को प्रदूषित करता है। वही लोग इधर उधर कचड़ा फेंक देते है ,ऐसा न कर के सही जगह कचड़ा फेंकना चाहिए