उत्तर प्रदेश राज्य के जिला इटावा से नौमान साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि भर्थना रेलवे स्टेशन में यात्रियों को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बाता रहे है कि स्टेशन में फ्रीजर की व्यवस्था नहीं है जिससे यात्री पानी नहीं पी पा रहे है साथ ही स्टेशन का नलकूप भी खराब पड़ा हुआ हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं की इन्होने दिनांक 22-04-2022 को साझा मंच पर एक खबर प्रसारित किया था जिसका शीर्षक "इटावा के महिरा चुंगी में पानी के लिए परेशान हैं लोग" था। इस खबर में बताया गया था कि "इटावा के महिरा चुंगी में 6 हैंड पम्प ख़राब होने के कारण लोग परेशान हो रहे थे तथा यहां पानी के लिए दूसरे श्रोत भी नहीं हैं। ' नौमान ने इस खबर को साझा मंच पर प्रसारित करने के बाद नंबर पांच दबा कर तथा व्हाट्सअप और फेस बुक के माध्यम से सम्बंधित अधिकारियों तथा डीएम को सांझा किया। इसके बाद इस खबर का असर ये देखने को मिला कि ग्राम के सभी हैंड पम्प को बनवा दिया गया है तथा अब ग्रामीणों को पानी मिलने लगा है जिस कारण ग्रामीणों को परेशानी से रहत मिली।
उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं की इन्होने दिनांक 22-04-2022 को एक खबर प्रसारित किया था जिसका शीर्षक "गुलाबपुर में हो रही है पानी की समस्या" था। इस खबर में बताया गया था कि इटावा के गुलाबपुर में चार हैंड पम्प खराब था ,जिस कारण लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि लोगों को पानी भरने के लिए दूर दूर जाना पड़ता है और क्षेत्र का जल स्तर भी कम होता जा रहा है। इस खबर को साझा मंच पर प्रसारित करने के बाद इन्होने इस खबर को नंबर पांच दबाकर तथा व्हाट्सप्प और फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित अधिकारियों और डीएम को साझा किया था। इसके बाद इस खबर का असर ये हुआ कि खबर को संज्ञान में लेते हुए सभी हैंड पम्प को बनवा दिया गया है। अब ग्रामीणों को पानी के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ रहा है
उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं कि इन्होने दिनांक 22-04-2022 को एक खबर प्रसारित किया था जिसका शीर्षक "सतरावा के ग्रामीणों को हो रही है पानी की समस्या" था। इस खबर में बताया गया था कि इटावा के सतरावा ग्राम में दो चापानल ख़राब पड़े है। तालाब ,पोखर व कुआँ आदि पानी के स्रोत ख़त्म हो चुके है। पानी का जल स्तर भी घटता जा रहा है।ग्रामीण पानी को लेकर बहुत परेशान है। इस खबर को साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से नंबर पांच दबा कर तथा व्हाट्सप्प और फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित अधिकारियों एवं डीएम को साझा किया गया। इसके बाद इसका असर यह देखने को मिला कि सम्बंधित अधिकारियों द्वारा खबर पर संज्ञान लेते हुए दोनों हैंडपम्प को ठीक करवा दिया गया है।अब ग्रामीणों को पानी मिल रही है
उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान साझा मंच के माध्यम से जानकारी दे रहें हैं की, इटावा के भर्थना ब्लॉक के माया नगर में पांच हैंड पम्प खराब हैं तथा यहां पानी के श्रोत जैसे की तालाब पोखर आदि भी सुख चुके हैं, जिस कारण लोग काफी परेशान हैं.
उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं की इटावा के स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास तीन हैंड पम्प खराब हैं जिस कारण लोगों को पानी के लिए समस्या का सामना करना पद रहा है.
उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं की पहले ही शहरी चित्रों में तालाब आधी ख़तम हो चुके हैं और अब इटावा के सेंट मैरी स्कूल के पास पांच हैंड पम्प भी ख़राब हो चुके हैं जिस कारण लोगों को पानी के लिए काफी समस्या हो रही है
उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं की इटावा के ग्राम महोना में पांच हैंड पम्प ख़राब हो चुके हैं तथा गांव में पानी के श्रोत जैसे की तालाब आदि ख़तम हो चुके हैं जिस कारण ग्रामीणों को पानी के लिए काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है.
उत्तरप्रदेश राज्य के इटावा ज़िला से नौमान ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि इटावा के बसरेहर प्रखंड के दरियाए ग्राम में पाँच चापानल ख़राब पड़े है। तालाब ,पोखर व कुआँ आदि पानी का स्रोत ख़त्म हो चुके है। पानी का जल स्तर भी घटता जा रहा है।ग्रामीणों के समक्ष पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं की इटावा के ब्लॉक जकरनगर के ग्राम सरैया में तीन हैंड पम्प खराब होने के कारण लोगों को पानी की समस्या हो रही है तथा यहां प्राकृतिक जल स्रोत भी ख़तम हो चुके हैं.
