नमस्कार मैं अश्व कुमार , हरियाणा अम्बाला गाँव कोका ,नारायणगढ़ से 100 परसेंट ब्लाइंड ,तो मैं ये जानना चाहता हूँ कि हम कोई काम शुरू करना चाहते है ,हम ब्लाइंड आदमी है ,तो हमे कुछ सामान बेचने के लिए यानि हमे किसी तरीके से लोन मिलता हो , उसके बारे में हमे जानकारी दी जाए ,या कोई ऑफलाइन इसमें काम होता हो ,तो जानकारी दी जाए ,हरियाणा राज्य में कोई ऐसी स्कीम हो जिनके द्वारा लोन मिलता हो ,हमारे पास अपनी कोई दूकान नहीं है ,हमारे पास कुछ ऐसी परिस्थितियाँ नहीं है ,हम घूम फिर कर सामान बेचने वालों में से है तो ऐसे के लिए हमे कैसे लोन प्रोवाइड हो सकता है ,इसके बारे में हमे जानकारी बताए ,हमे आठ दस हज़ार के माली मदद चाहिए
हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से साझा मंच के माध्यम से जानकारी दे रहें हैं, बहादुरगढ़ में आज कोरोना वैक्सीन लगेंगे।
हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से कश्यप साझा मंच के माध्यम से जानकारी दे रहें हैं, बहादुरगढ़ में कई सडकों पे जल जमाव से लोग परेशान हो रहें हैं साथ ही बिमारी फैलने का भी खतरा है.
हरियाणा राज्य के अंबाला ज़िला से सुन्दर लाल ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि वो रेल में चना ,संतरा बेचने का काम करते थे। लॉक डाउन के कारण काम बंद हो गया। अब डेढ़ सालों से बेरोज़गार है। सरकार ने एक बार भी सुधि नहीं ली
अनीता कश्यप साझामंच के माध्यम से बोल रहीं हैं की बारिश के कारण खड़ी फसल बर्बाद हो रही है.
हरियाणा राज्य के अम्बाला ज़िला से हमारे एक श्रोता,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किये थे ,जिसमें 200 रूपए देने पर उनकी पत्नी के नाम पर रसीद मिली थी। इतने साल बीत गए है परन्तु लिस्ट में नाम रहने के बावज़ूद उन्हें आवास नहीं मिला।इसके बारे में जानना चाहते है कि किस कारण उन्हें आवास नहीं मिला ?
हरियाणा राज्य से विजय कुमार साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की वो एक मजदूर है तथा सरकार के द्वारा पुरे देश में बंदी करवाया गया है जिससे सबसे ज्यादा मजदूरों को प्रभाव पद रहा है ऐसी अवस्था में मजदूर क्या करें
हमारे श्रोता साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की सारी कंपनियों के बंद हो जाने से मजदूर बेरोजगार हो गए है ऐसे में उनका गुजारा कैसे चलेगा।
हमारे एक श्रोता विजय कुमार सिंह साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि उत्तरप्रदेश सरकार ने 35 लाख मजदूरों को महीने में 1000 हज़ार रूपए देने का वादा किया है। लेकिन इसे हासिल कैसे किया जा सकता है ?जानकारी दें
Transcript Unavailable.

Comments
आपको बताना चाहते हैं कि आप इस संदर्भ में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आवास योजना के राष्ट्रीय टोल-फ्री नंबर: 1800-11-6446, ग्रामीण- 1800-11-3377,शहरी-एनएचबी- 1800-11-3388, शहरी-एनएचबी- 1800-11-6163, शहरी-हुडको या राज्य स्तरीय टोल-फ्री नंबर: 18003456527 पर कॉल कर या व्हाट्सएप नंबर– 7004193202 पर सम्पूर्ण विवरण भेजकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Aug. 18, 2020, 5:08 p.m. | Tags: int-PAJ housing government scheme