हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से मिस्त्री मनोज कुमार से हुई।मनोज कुमार मिस्त्री है जो ठेकेदारी में काम करते है। उनकी 800 से 850 रूपए दिहाड़ी मिलती है। उन्हें समय पर कभी पैसे मिल जाते है ,कभी नहीं मिल पाता है। लाख डेढ़ लाख का काम में कभी कभी पैसे भी डूब जाते है। अगर निर्माण क्षेत्र में श्रमिकों को ले जाकर काम करवाते है तो उन्हें स्वास्थ्य सुविधा भी मुहैय्या करवाते है। अगर किसी को चोट लग जाती है तो उसका इलाज़ करवाते है और दो तीन दिन की दिहाड़ी भी देते है। आठ घंटे के काम में श्रमिकों को 450 रूपए दिहाड़ी देते है।नए श्रमिक को प्रतिदिन व पुराने श्रमिक को सप्ताह में दिहाड़ी देते है।ओवरटाइम के 50 रूपए प्रति घंटे के हिसाब से वेतन देते है। श्रमिकों को अलग से एक घंटे की खाना खाने का समय प्रदान करते है। अगर मालिक तरफ से चाय की व्यवस्था मिल जाती तो ठीक नहीं तो अपने तरफ़ से एक समय में चाय पानी की व्यवस्था करते है। श्रमिक व खुद का भी श्रमिक कार्ड बनवाए हुए है
