हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बहादुरगढ़ हरियाणा में जूते चप्पल का कारखाना है। जिसमें बहुत से मजदूरों की आवश्यकता होती है। यहाँ बाहर से मजदुर आते है और स्थायी श्रमिकों को कंपनी काम पर नहीं रखती है क्योंकि प्रवासी मजदुर मज़बूरी में काम करता है और स्थायी मजदुर कंपनी के मनमानी को बर्दाश्त नहीं करता है।
