बहादुरगढ़, हरियाणा से साझा मंच मोबाईल वाणी के सम्वाददाता एस एन कश्यप बता रहे हैं कि लॉक डाउन के बाद श्रमिकों को आर्थिक और रोज़गार के मोर्चे पर बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसमें से कई श्रमिकों का पहले पीएफ़ कटता था। लेकिन जब वे अपना पीएफ़ निकालना चाहते हैं, तो उन्हें पीएफ़ ऑफ़िस के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसलिए श्रमिक अपना पीएफ़ कटवाने से डरता है। क्योंकि इसके चक्कर में उनके काम और पैसे दोनों का नुक़सान होता है।
