बहादुरगढ़, हरियाणा से एस एन कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि यहाँ के औद्योगिक एरिया के सेक्टर सत्रह में फूटवियर पार्क की एक कम्पनी, जिसमें एक विभाग में काम कर रहे बीस श्रमिकों को अचानक ठेकेदारी में शिफ़्ट कर दिया। जिसपर बहुत सारे श्रमिकों ने काम छोड़ने के लिए कह दिया, जिसपर कम्पनी ने उन्हें अगले महीने आने को कहा।
