दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम से हमारे एक श्रोता ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनकी पत्नी गुड़गांव में कंपनी 201 और 227 नंबर कंपनी ऋचा ग्लोबल में काम की है। उनका पीएफ ट्रांसफर नहीं हो पा रहा है

Comments


पीएफ निकालने से पहले आपको कुछ चीजों पर ध्यान देना होगा। जैसे- आपका केवाईसी, आपके बुनियादी विवरण, कंपनी का सत्यापन और पुरानी कंपनी से नयी कंपनी में ट्रांसफर। यदि आपके सारे विवरण सही हैं, तो ट्रांसफर प्रक्रिया नई कंपनी ज्वाइन करते ही स्वचालित रूप से हो जाएगी। ट्रांसफर प्रक्रिया पुरानी और नयी दोनों कंपनियां कर सकती हैं या आप खुद भी ऑनलाइन कर सकते हैं। अगर यह प्रक्रिया अस्वीकृत हो रही है, तो हो सकता है कि आपके विवरण या केवाईसी सही तरीके से अपडेट नहीं है। हम सुझाव देते हैं कि आप पहले अपनी दोनों कंपनियों से बात करें और अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो पीएफ ऑफिस में लिखित शिकायत दर्ज करें।
Download | Get Embed Code

Sept. 20, 2020, 8:23 p.m. | Tags: govt entitlements   int-PAJ   industrial work   workplace entitlements