गुरुग्राम से सोनू साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि लॉक डाउन में श्रमिकों के घर चले जाने से कम्पनियों में काम नहीं हो पा रहा है, इसलिए श्रमिकों को कम्पनी-मालिक समय से वेतन देने, चिकित्सा-सुविधा देने, उनके रहने की व्यवस्था करने, आने का किराया देने, बस की व्यवस्था करने इत्यादि तरह-तरह का आश्वासन सिर्फ़ इस लिए ड़े रहे हैं, कि वे आएँ और किसी तरह उनकी कम्पनी में काम शुरू हो।
