दिल्ली एनसीआर हरियाणा बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि दिनांक 23-03-20 के दोपहर एक खबर का प्रसारण साझा मंच मोबाइल वाणी पर किया गया था। जिसका शीर्षक था 'लॉक डाउन के बावजूद कम्पनी जबरन करा रही मजदूरों से काम'। खबर में बताया गया था कि बहादुरगढ़ सेक्टर  16 - 17 व टिकरी बॉर्डर एमआई में कुछ कम्पनियाँ खुली हुई है ,जिसमें श्रमिकों को धमका कर काम कराया जा रहा है।विशेषकर सेक्टर 16 प्लॉट नंबर 168 की पुख्ता जानकारी थी कि यहाँ कार्य कराया जा रहा है।इस खबर को क्षेत्रीय एसडीएम , श्रम अधिकारी व अन्य अधिकारीयों को फॉरवर्ड कर इस विषय पर बात की गयी। जिसके फलस्वरूप प्रशाशन हरकत में आयी और 15 मिनट में ही सेक्टर 16 प्लॉट नंबर 168 के कंपनी में जाकर दिन के लगभग दोपहर 1 बजे बंद कराया गया। इससे सभी श्रमिकों को कंपनी बंद कराये जाने से राहत मिली और उन्हें हिदायत भी दी गयी कि 31 मार्च तक कम्पनी में कार्य हेतु ना आएँ।